हरियाणा पुलिस ने 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' के पहले दिन 32 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। 20 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य गोलीबारी, फिरौती और हत्या जैसे अपराधों में शामिल भगोड़ों को पकड़ना है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के अनुसार, एसएचओ और डीएसपी की महत्वपूर्ण भूमिका...
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने बुधवार को शुरू हुए ऑपरेशन ट्रैकडाउन के पहले ही दिन 32 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलने वाले अभियान में गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त भगोड़े अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इन कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन का नेतृत्व आइजी क्राइम राकेश आर्य कर रहे हैं, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत नंबर जनता के लिए साझा किया है। कोई भी नागरिक गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दे सकता है। चार कुख्यात बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, ताकि उनके आपराधिक इतिहास को अपडेट करके भविष्य में उनकी जमानत रद कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अभियान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका एसएचओ और डीएसपी की रहेगी। हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सबसे कुख्यात पांच अपराधियों की पहचान कर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगा। प्रत्येक जिला और पुलिस जोन में सबसे कुख्यात 10 बदमाशों की सूची बनाई जाएगी, जिन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस आयुक्त या पुलिस आयुक्त की होगी। राज्य स्तर पर एसटीएफ सबसे कुख्यात 20 अपराधियों की सूची बनाकर उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी करेगा। आपरेशन में स्पष्ट किया गया है कि यदि अपराधी दोबारा वारदात करते हैं तो क्षेत्राधिकार वाले एसएचओ या डीएसपी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा यानी गिरफ्तारी के साथ-साथ रोकथाम को भी उतनी ही प्राथमिकता दी गई है। ऑपरेशन के तहत पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ पुलिस के साथ समन्वय तेज किया गया है। सीमावर्ती जिलों में नाके लगाकर, संयुक्त छापेमारी और वारंट तामील जैसी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह एक इंटरस्टेट नेटवर्क बनाया गया है जहां सूचनाओं का आदान-प्रदान और कस्टडी ट्रांसफर तुरंत हो सके।.
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने बुधवार को शुरू हुए ऑपरेशन ट्रैकडाउन के पहले ही दिन 32 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलने वाले अभियान में गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त भगोड़े अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इन कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन का नेतृत्व आइजी क्राइम राकेश आर्य कर रहे हैं, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत नंबर जनता के लिए साझा किया है। कोई भी नागरिक गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दे सकता है। चार कुख्यात बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, ताकि उनके आपराधिक इतिहास को अपडेट करके भविष्य में उनकी जमानत रद कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अभियान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका एसएचओ और डीएसपी की रहेगी। हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सबसे कुख्यात पांच अपराधियों की पहचान कर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगा। प्रत्येक जिला और पुलिस जोन में सबसे कुख्यात 10 बदमाशों की सूची बनाई जाएगी, जिन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस आयुक्त या पुलिस आयुक्त की होगी। राज्य स्तर पर एसटीएफ सबसे कुख्यात 20 अपराधियों की सूची बनाकर उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी करेगा। आपरेशन में स्पष्ट किया गया है कि यदि अपराधी दोबारा वारदात करते हैं तो क्षेत्राधिकार वाले एसएचओ या डीएसपी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा यानी गिरफ्तारी के साथ-साथ रोकथाम को भी उतनी ही प्राथमिकता दी गई है। ऑपरेशन के तहत पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ पुलिस के साथ समन्वय तेज किया गया है। सीमावर्ती जिलों में नाके लगाकर, संयुक्त छापेमारी और वारंट तामील जैसी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह एक इंटरस्टेट नेटवर्क बनाया गया है जहां सूचनाओं का आदान-प्रदान और कस्टडी ट्रांसफर तुरंत हो सके।
Operation Trackdown Notorious Criminals Crime Prevention Haryana Crime Police Operation Criminal Arrest Law Enforcement Interstate Coordination Fugitive Apprehension Panchkula News Panchkula Latest News Panchkula News In Hindi Panchkula Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बड़े दुख के साथ हम आपको..., फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, लास वेगास में कल्पनाओं वाली जी रहे थे दुनिया, अचानक...Anunay Sood dies at 32: दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन हो गया. 32 साल के अनुनय के इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. परिवार ने इंस्टाग्राम पर शोक संदेश पोस्ट किया, लेकिन मौत का कारण अज्ञात है. वे लास वेगास में थे.
Read more »
नहीं रहे 32 साल के ट्रेवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद…चौंका देने वाली पोस्ट ने किया खुलासा, सुबह-सुबह छलके आंसूAnunay Sood Travel Influencer Death: दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सभी को सदमे में डाल दिया है। परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वे इन दिनों लास वेगास में...
Read more »
LIC का आया शानदार रिजल्ट, दूसरी तिमाही में मुनाफा 32 बढ़ा; क्या रहीं खास 5 बातेंभारतीय जीवन बीमा निगम lic q2 results ने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 10,053.39 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष से 32 अधिक है। इस दौरान, शुद्ध प्रीमियम आय 5.5 बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गई। एलआईसी का एयूएम भी बढ़कर 57.
Read more »
WhatsApp लव स्कैम: बेंगलुरु के व्यक्ति ने डेटिंग स्कैम में गंवाए 32 लाख रुपयेबेंगलुरु के एक 63 वर्षीय व्यक्ति WhatsApp डेटिंग स्कैम का शिकार हुए, जिसमें उन्होंने 32 लाख रुपये से अधिक गंवा दिए। स्कैमर्स ने उन्हें एक महीने से अधिक समय तक अपने जाल में फंसाए रखा, और उन्हें अलग-अलग शुल्क के नाम पर पैसे देने के लिए प्रेरित किया। इस घोटाले की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई थी, जिसमें उन्हें एक प्राइवेट डेटिंग एजेंसी का प्रतिनिधि होने का दावा किया गया था।
Read more »
एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए रहाएलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए रहा
Read more »
Anunay Sood Death Reason: মাত্র ৩২-এই নিভল জীবনদীপ! কীভাবে মৃত্যু হয় জনপ্রিয় ইনফ্লুয়েন্সরের? পরিবার জানাল...Anunay Sood Death Popular Dubai based travel influencer dies at 32 family confirms news
Read more »
