हरियाणा में 1 अप्रैल से जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा, क्योंकि कलेक्टर रेट में 75 तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, झज्जर और हिसार में सर्वाधिक वृद्धि होगी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में एक अप्रैल से जमीन और महंगी होने जा रही है। प्रदेश में कलेक्टर रेट में करीब 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। कलेक्टर रेट में सर्वाधिक वृद्धि गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, झज्जर और हिसार में होगी। आमजन नए कलेक्टर रेट को लेकर आपत्तियां और सुझाव सोमवार शाम तक तहसील कार्यालय और जिला मुख्यालयों में दर्ज करा सकते हैं। बुधवार से नया कलेक्टर रेट लागू होगा, जिससे जमीन की रजिस्ट्री के लिए अधिक स्टांप शुल्क चुकाना पड़ेगा। सभी जिलों में कलेक्टर रेट की प्रस्तावित दरें वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे से सटे बजघेड़ा गांव में कलेक्टर रेट में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। यहां कृषि भूमि का नया रेट सात करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये प्रति एकड़ होगा। फिलहाल यहां चार करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपये एकड़ के हिसाब से रजिस्ट्रियां हो रही हैं। हिदायतपुर में रेजिडेंशियल जमीन का कलेक्टर रेट 27 हजार 500 रुपये प्रति गज से बढ़ाकर 48 हजार 125 रुपये गज करने का प्रस्ताव है। सराय अलावर्दी, शाहपुर और सुखराली में भी रेजिडेंशियल जमीन के रेट में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। गोपाल नगर, अशोक विहार, सदर बाजार से भूतेश्वर मंदिर तक के इलाकों में दुकानों और आफिस के लिए कामर्शियल रेट में भी 75 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। पंचकूला के छह सेक्टरों 19,27, 28,31 और एडीसी सेक्टर 4, 5,6 में आवासीय भूमि के रेट में 75 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके अलावा एससीएफ सेक्टर 4, 6,10,12,15,16 में व्यावसायिक भूमि के रेट भी 75 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। सेक्टर 23, 24, 25,26 में भी आवासीय भूमि खरीदना महंगा होगा। यहां रेट में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है, जबकि सेक्टर 7,8,9 में व्यावसायिक दरों में 60 प्रतिशत का इजाफा रखा गया है। रेवाड़ी में सेक्टर चार में आवसीय प्लाट के रेट में करीब चार हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। काठ मंडी, कटला बाजार, माडल टाउन, गोकल गेट, नई बस्ती क्षेत्र को छोड़कर अधिकतर आवासीय और कामर्शियल क्षेत्र के रेटों में बदलाव किया गया है। ग्रेटर फरीदाबाद के नीमका और फरीदपुर जैसे इलाकों में रिहायशी जमीन के रेट 18 हजार रुपये से बढ़कर 31 हजार 500 रुपए प्रति वर्ग गज हो जाएंगे। वहीं सेक्टर-14 और सेक्टर-21ए में बड़े प्लाट की कीमतों में लगभग 60 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। सेक्टर-14 में कलेक्टर रेट 58 हजार से बढ़कर 92 हजार 800 रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंचने की संभावना हैं। सेक्टर-16 में कामर्शियल प्लाट की कीमत 1.
21 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.11 लाख रुपये प्रति वर्ग गज करने की तैयारी है। सेक्टर 79-83 और बड़खल क्षेत्र के कई इलाकों में भी 45 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। हिसार में अग्रोहा और अलीपुर में आवासीय भूमि और आर्यनगर में कृषि भूमि के रेट में 73 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। हिसार के शहरी रिहायशी और व्यावसायिक सेक्टरों में औसतन 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में नहरी और गैर-मुमकिन कृषि भूमि के दामों में 25 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। अग्रोहा क्षेत्र की व्यावसायिक संपत्तियों और अशोक विहार तथा गंगवा में आवासीय रेट में 30 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। नंद विहार में आवासीय रेट में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
Collector Rates Haryana Property Rates Haryana Land Registration Haryana Gurugram Property Rates Faridabad Land Prices Panchkula Property Hisar Land Rates Haryana Real Estate Stamp Duty Haryana Panchkula News Panchkula Latest News Panchkula News In Hindi Panchkula Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Syria Civil War: സിറിയ ആഭ്യന്തര കലാപം: 75 ഇന്ത്യക്കാരെ ഒഴിപ്പിച്ചു, ഉടനെ നാട്ടിലെത്തിക്കുമെന്ന് വിദേശകാര്യ മന്ത്രാലയംസിറിയയിൽ നിന്നും 75 ഇന്ത്യൻ പൗരന്മാരെ ഒഴിപ്പിച്ചു : India Evacuates 75 Citizens From Syria
Read more »
पेड़ों को पेंशन देती है इस राज्य की सरकार, 75 साल पुराने वृक्षों को मिलता है लाभयूटिलिटीज Pension to Old trees more than 75 years know everything पेड़ों को पेंशन देती है इस राज्य की सरकार, 75 साल पुराने वृक्षों को मिलता है लाभ
Read more »
मोदी @75 : संघर्ष से शिखर तक, 75 उपलब्धियां जिन्होंने बदला भारत का चेहराPM Modi At 75: एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो, तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नए रास्ते बना सकता है.
Read more »
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 साल और उनके बारे में 75 बातेंWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
ભરૂચ જિલ્લા કલેકટર સંજય મોદીનો યુ-ટર્ન, સ્વીકાર્યું કે 75 લાખ ચૈતર વસાવાએ માગ્યા હતાBharuch Nws: નર્મદા જિલ્લામાં ચર્ચાસ્પદ બનેલા 75 લાખ રૂપિયાના તોડ કાંડ મામલે આજે મોટો વળાંક આવ્યો છે નર્મદા જિલ્લામાં ચર્ચાસ્પદ બનેલા 75 લાખ રૂપિયાના તોડ કાંડ મામલે આજે મોટો વળાંક આવ્યો છે.
Read more »
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ में हुआ कार्यक्रम: 6 जिलों के डीएम हुए सम्मानित, अच्छा काम करने वाले बी...National Voter Day Lucknow event honors 6 DMs, 75 BLOs, 75 supervisors. Latest Updates.
Read more »
