अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र के कारण हरियाणा में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को हरियाणा में अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। भारत मौसम
अरब सागर में कम दबाव के कारण मौसम बदला, रात का तापमान 5° तक बढ़ेगाअरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मौसम बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज बुधवार को 8 जिलों झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।वहीं मंगलवार को हरियाणा में अचानक मौसम बदला था और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।आईएमडी के अनुसार, हरियाणा में रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.
मदन खीचड़ के अनुसार, 2 अक्टूबर तक हरियाणा में 6 से 8 जिलों में ही बारिश के आसार हैं। मगर, 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।वाराणसी में रातभर हुई मूसलाधार बारिशझांसी में उमस के बाद रात में बारिश से राहतपंजाब के मंत्री चीमा वित्त आयोग चेयरमैन से मिलेआगरा में दोपहर से शाम तक रुक-रुक बूंदाबांदीनोएडा में तेज बारिशमथुरा में 2.30 घंटे बारिश....विधायक के घर में पानी घुसा
Low-Pressure Area Arabian Sea IMD Haryana Rain Forecast Light Rain In Jhajjar Rewari Nuh Haryana Rainfall News
