हरिद्वार का 'पिल्ला गैंग' क्‍या बला है? भीड़ भरे बाजारों में खुलेआम तड़तड़ा रहे गोलियां, दहशत का माहौल

Members Of Pilla Gang News

हरिद्वार का 'पिल्ला गैंग' क्‍या बला है? भीड़ भरे बाजारों में खुलेआम तड़तड़ा रहे गोलियां, दहशत का माहौल
Haridwar Pilla GangUttarakhand NewsDehradun Samachar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

पिल्‍ला गैंग में 20 से ज्‍यादा सदस्‍य बताए जा रहे हैं। इनकी उम्र 16 से 25 साल है। 2023 में पहली बार यह गैंग सुर्खियों में आया था।

हरिद्वार: उत्‍तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में कुख्यात पिल्ला गैंग की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर इस गैंग का खौफ देखने को मिला है। बेखौफ बदमाशों ने कनखल क्षेत्र में दिनदहाड़े कई जगहों पर हवाई फायरिंग करके कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सहम गए। फिलहाल बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश मार रही हैं। पिल्ला गैंग के बदमाशों ने सोमवार दोपहर को क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले जगजीतपुर पुलिया के पास मोबाइल दुकान के सामने हवाई फायरिंग की। इसके बाद फुटबॉल ग्राउंड बस्ती, वाल्मीकि बस्ती और राजा गार्डन में भी बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। गोलियों की तड़तड़ाहट से आम नागरिक और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वो लोग इस गैंग के खौफ से डरे-सहमे हुए हैं।सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते दिखे बदमाशगोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस की छानबीन में दो जगहों से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें आरोपी गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में पिल्ला गैंग का हाथ है और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।2023 में पहली बार गैंग सुर्खियों में आयाकानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने पिल्ला गैंग ने इस तरह की वारदात को पहली बार अंजाम नहीं दिया है। यह गैंग पहली बार जुलाई 2023 में सुर्खियों में आया था, जब भेल सेक्टर की खोखा मार्केट में फायरिंग हुई थी। इसके बाद से गैंग लगातार कनखल, ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। गुर्गों की उम्र 16 से 25 के बीचसूत्रों के मुताबिक, इस गैंग में 20 से अधिक सदस्य हैं, जिनकी उम्र 16 से 25 साल के बीच है। गैंग के सदस्य पहले भी रंगदारी, धमकी और जानलेवा हमलों जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और लगातार एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। -------कब कब किया 'कांड' अक्टूबर 2023- अवधूत मंडल आश्रम के पास बाजार में युवक पर गोली चलाई गई थी। 2024- आर्यनगर चौक पर कार सवारों पर जानलेवा हमला, कई सदस्य गिरफ्तार। 22 जुलाई- जन्मदिन पार्टी में युवक की बेरहमी से पिटाई, पांच सदस्य नामजद।.

हरिद्वार: उत्‍तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में कुख्यात पिल्ला गैंग की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर इस गैंग का खौफ देखने को मिला है। बेखौफ बदमाशों ने कनखल क्षेत्र में दिनदहाड़े कई जगहों पर हवाई फायरिंग करके कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सहम गए। फिलहाल बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश मार रही हैं। पिल्ला गैंग के बदमाशों ने सोमवार दोपहर को क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले जगजीतपुर पुलिया के पास मोबाइल दुकान के सामने हवाई फायरिंग की। इसके बाद फुटबॉल ग्राउंड बस्ती, वाल्मीकि बस्ती और राजा गार्डन में भी बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। गोलियों की तड़तड़ाहट से आम नागरिक और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वो लोग इस गैंग के खौफ से डरे-सहमे हुए हैं।सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते दिखे बदमाशगोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस की छानबीन में दो जगहों से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें आरोपी गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में पिल्ला गैंग का हाथ है और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।2023 में पहली बार गैंग सुर्खियों में आयाकानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने पिल्ला गैंग ने इस तरह की वारदात को पहली बार अंजाम नहीं दिया है। यह गैंग पहली बार जुलाई 2023 में सुर्खियों में आया था, जब भेल सेक्टर की खोखा मार्केट में फायरिंग हुई थी। इसके बाद से गैंग लगातार कनखल, ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। गुर्गों की उम्र 16 से 25 के बीचसूत्रों के मुताबिक, इस गैंग में 20 से अधिक सदस्य हैं, जिनकी उम्र 16 से 25 साल के बीच है। गैंग के सदस्य पहले भी रंगदारी, धमकी और जानलेवा हमलों जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और लगातार एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। -------कब कब किया 'कांड' अक्टूबर 2023- अवधूत मंडल आश्रम के पास बाजार में युवक पर गोली चलाई गई थी। 2024- आर्यनगर चौक पर कार सवारों पर जानलेवा हमला, कई सदस्य गिरफ्तार। 22 जुलाई- जन्मदिन पार्टी में युवक की बेरहमी से पिटाई, पांच सदस्य नामजद।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Haridwar Pilla Gang Uttarakhand News Dehradun Samachar हरिद्वार में पिल्‍ला गैंग का खौफ यूपी समाचार पिल्‍ला गैंग के सदस्‍य हरिद्वार पुलिस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

14 साल के लड़के का किया था यौन उत्पीड़न! नाबालिग आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिल गई जमानत14 साल के लड़के का किया था यौन उत्पीड़न! नाबालिग आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिल गई जमानतजस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच 18 और 20 साल के युवकों द्वारा दायर जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिन्हें 7 मई, 2023 को डिंडोशी पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
Read more »

Mustafabad Building Collapse: इमारत में 20 से 25 लोग रह रहे थे, अबतक 4 की मौतMustafabad Building Collapse: इमारत में 20 से 25 लोग रह रहे थे, अबतक 4 की मौतMustafabad Building Collapse: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुस्तफाबाद विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि अवैध इमारतों का मुद्दा मैंने कई बार उठाया है.
Read more »

PM Modi On India-Pakistan Tension: '20-25 Minute में पाकिस्तान का सीना छलनी हो गया'PM Modi On India-Pakistan Tension: '20-25 Minute में पाकिस्तान का सीना छलनी हो गया'India Pakistan Tension: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद दूसरी बार संबोधित किया. पीएम मोदी आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयर बेस पहुंचे. इस दौरान उन्‍होंने सैनिकों को संबोधित किया और उनके समर्पण की सराहना की.
Read more »

बिहार: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन आज, राहुल-तेजस्वी करेंगे शक्ति प्रदर्शन, पैदल मार्च करने सड़क पर उतरेगा विपक्षी कुनबाबिहार: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन आज, राहुल-तेजस्वी करेंगे शक्ति प्रदर्शन, पैदल मार्च करने सड़क पर उतरेगा विपक्षी कुनबा‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम से हुई थी। 25 जिलों और 110 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से गुज़रते हुए यह यात्रा 16 दिन बाद पटना में खत्म होगी।
Read more »

iPhone 16 Pro Price Drop: 20 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां मिलेगी डीलiPhone 16 Pro Price Drop: 20 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां मिलेगी डीलiPhone 16 Pro Price Drop: iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको iPhone 16 Pro पर अच्छा ऑफर मिल जाएगा. ये फोन कई हजार के डिस्काउंट पर मिल रहा है.
Read more »

कीकू शारदा को सताई सेहत की चिंता, कम करना चाहते हैं वजन, बोले- 20-25 किलो...कीकू शारदा को सताई सेहत की चिंता, कम करना चाहते हैं वजन, बोले- 20-25 किलो...कीकू शारदा रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से नॉन-फिक्शन में करीब 11 साल बाद वापसी कर रहे हैं. लेकिन अब उन्हें अपनी सेहत की भी चिंता सताने लगी है. वे अपनी सेहत पर भी ध्यान दे रहे हैं और अगले एक साल में वजन कम करने का लक्ष्य रखते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:32:13