Rahul Gandhi Uttar Pradesh (UP) Raebareli Visit Update.
रायबरेली के ऊंचाहार में 1 अक्टूबर को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट–पीट कर हत्या कर दी थीरायबरेली के ऊंचाहार में 1 अक्टूबर को ग्रामीणों ने चोर समझ कर फतेहपुर के हरिओम वाल्मीकि की पीट–पीट कर हत्या कर दी थी। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया है। पहले प्रदेश स्तर के कांग्रेस इस पर सरकार को घेर रहे थे। अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हरिओम वाऊंचाहार क्षेत्र में वारदात से 20 दिन पहले तक चोरी की कई वारदातें हुई थीं। इसके चलते ग्रामीण रतजगा कर पहरा दे रहे थे। 1 अक्टूबर की रात एक बजे के लगभग फतेहपुर का हरिओम वाल्मीकि ससुराल जाते समय इन ग्रामीणों की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे ड्रोन उड़ाने वाला चोर समझ लिया और बेरहमी से बेल्ट, लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया था। फिर उसे उसे ईश्वरदास पुर रेलवे हाल्ट के पास नहर की पुलिया के समीप ले गए। वहां भी उसे मारापीटा गया था। इस दौरान उसके कपड़े तक फट गए। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव नहर पटरी के पास फेंक दिया था।हरिओम वाल्मीकि की हत्या को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया। रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे संविधान की हत्या करार दिया। राहुल गांधी ने X पर लिखा कि दलित युवक की निर्मम हत्या सिर्फ एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है। राजनीति गरमाते ही रायबरेली एसपी ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ऊंचाहार कोतवाल समेत हलका इंचार्ज और 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 7 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की अगुआई में पार्टी ने लखनऊ में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वे हाथों में मोमबत्ती और तिरंगा झंडा लेकर निकले। उन्होंने- 'जस्टिस फॉर हरिओम वाल्मीकि', 'दलितों को न्याय दो' का नारा लगाया। 11 अक्टूबर को अजय राय परिवार से मिलने के लिए जैसे ही कांग्रेस मुख्यालय से निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान अजय राय ने प्रदेश सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने जा रहे थे। 11 अक्टूबर को ही हरिओम वाल्मीकि की पत्नी संगीता, बेटी अनन्या, पिता राम बहादुर को लेकर ऊंचाहार सीट से विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय सीएम योगी से मिलने पहुंच गए। सीएम के सरकारी आवास पर ये भेंट हुई। सीएम ने परिवार को सरकारी आवास और पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 13 अक्टूबर को कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल हरिओम के परिवार से मिलने पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस पर बाधा डालने का आरोप लगाया और गुप्त रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की।अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अक्टूबर को परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी सुबह 7.
30 बजे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से फतेहपुर आवास तुराब अली का पुरवा पीड़ित हरिओम वाल्मीकि के परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। राहुल गांधी ने इससे पहले हरियाणा में दलित आईपीएस के सुसाइड मामले में भी पीड़ित परिवार से मिलकर अपना समर्थन व्यक्त किया था।उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने गिराया तापमान, गुलाबी ठंड पड़ी10% कमीशन के लिए 'जहरीला' सिरप लिखते थे डॉ. सोनीसीकर में हल्की सर्दी शुरू,14-डिग्री से नीचे आया न्यूनतम-तापमानपूरे उत्तर प्रदेश से हुई मानसून की वापसी
Hariom UP Police Hariom Wife Hariom Valmiki Family Rahul Gandhi Rae Bareli Dalit Murder
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका H-1B वीजा फीस बढ़ी, राहुल बोले- भारतीय पीएम कमजोर: खड़गे ने कहा- मोदी-मोदी का नारा लगवाना विदेश नीति ...Rahul Gandhi Narendra Modi Parliament Update.
Read more »
फिल्म शो से पहले टॉकीज में भीषण आग: 5 को बचाया गया; उन्नाव का सरस्वती थियेटर जलकर खाकUttar Pradesh (UP) Unnao Saraswati Talkies Fire Accident Rescue Update.
Read more »
यूपी में जुमे की नमाज पर अलर्ट: बरेली में इंटरनेट बंद, 10 हजार जवान तैनात; संभल-पीलीभीत में फ्लैग मार्चUttar Pradesh Bareilly Jumma Namaz Protest Violence Update.
Read more »
आगरा के व्यापारी से छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ की लूट: फ्लैट में हाथ-पैर बांधकर 86 Kg चांदी ले गए ; CCTV खंगाल ...Uttar Pradesh Raipur Agra Breaking News bullion trader looted 86kg silver jewellery Update Video
Read more »
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: पुलिस ने 2 करोड़ की लूट कराई, पवन सिंह के ससुर बोले- योगीजी न्याय दिलाएं, डॉगी ने...Uttar Pradesh News in Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, Yogi Adityanath, Rahul Gandhi, Rae Bareli Dalit Killing Pawan Singh wife
Read more »
यूपी में जो भेड़िए जान ले रहे, खुद खतरे में: क्या बदला लेने के लिए हमला करते हैं, बाढ़ भी एक बड़ी वजहUttar Pradesh (UP) Bahraich Aadamkhor Wolf Attack Case; Update.
Read more »
