हरमनप्रीत बोलीं- बचपन में पापा ने अपना बैट काटकर दिया: क्रिकेट का पता नहीं था लेकिन ब्लू जर्सी पहनने की ठान...

Harmanpreet Kaur News

हरमनप्रीत बोलीं- बचपन में पापा ने अपना बैट काटकर दिया: क्रिकेट का पता नहीं था लेकिन ब्लू जर्सी पहनने की ठान...
Harmanpreet Kaur World Cup 2025Harmanpreet Kaur Childhood StoryIndian Women Cricket Team Captain
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

Harmanpreet Kaur: From Father’s Bat to World Cup Glory पंजाब के मोगा की बेटी और भारतीय महिला टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने कप जीतने के बाद अपने बचपन की यादें शेयर की। इसे लेकर एक्स पर एक वीडियो भी जारी किया है। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका...

क्रिकेट का पता नहीं था लेकिन ब्लू जर्सी पहनने की ठानी; टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनायापंजाब के मोगा की बेटी और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप जीतने के बाद अपने बचपन की यादें साझा कीं। इसे लेकर एक्स पर एक वीडियो भी जारी किया है। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वीमेंस वर्ल्ड कप जीत लियह सपना पूरा होने जैसा है। मैंने इस सपने को बचपन से देखा था। पहले 8 घंटे की नींद भी कम लगती थी, आज 3 घंटे सोकर भी फ्रेश महसूस कर रही हूं। हरमन ने कहा, जब से होश संभाला है, मैंने अपने हाथ में बैट देखा है। पापा की किट से बैट निकालकर खेलती थी, जो बहुत बड़ा होता था। एक दिन पापा ने अपना पुराना बैट काटकर मुझे दे दिया। उसी से खेलती थी और टीवी पर इंडिया को वर्ल्ड कप खेलते देखती थी।5 सवाल-जवाब से जानें हरमनप्रीत ने क्या कहा.

..बहुत खास। हम जा रहे हैं जिंदगी के कुछ ऐसे मोमेंट्स कैप्चर करने जिसका बचपन से ड्रीम देखा था। वो था जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ शूट। आई थिंक दैट वाज आई वाज ड्रीमिंग फॉर सो मैनी इयर्स। आज फाइनली दैट डे हैज कम एंड आई एम सुपर एक्साइट। मेरे लिए पर्सनली बहुत इमोशनल मोमेंट है क्योंकि जैसे मैंने पहले भी बोला कि बचपन से ये मेरा ड्रीम था। जब से टीवी पर क्रिकेट देखना शुरू किया और खुद खेलना शुरू किया, तब से यही सपना था कि एक दिन वर्ल्ड कप जीतना है। और अगर मौका मिले टीम को लीड करने का, तो वो मिस नहीं करना। शायद सारी बातें बहुत दिल से निकली थीं और भगवान ने सब सुन लिया।इट्स लाइक मैजिक। समझ नहीं आ रहा है कि कैसे अचानक सब कुछ सही जगह पर आ गया। सब एक-एक करके अपने आप होता गया। और आज हम वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। अभी बहुत रिलैक्स हूं। कप जीतने के बाद तीन चार घंटे की नींद के बाद भी बहुत फ्रैश फील हो रहा है।शायद ये एहसास तभी आता है जब आप चैंपियन बनते हो। आज बस एक ही फीलिंग है कि वेरी रिलैक्स, वेरी हंबल, सो ग्रेटफुल। थैंक यू गॉड फॉर गिविंग दिस टीम।हां, आफ्टर 2017 वर्ल्ड कप जब हम वापस आए थे, वो बहुत हार्ड मोमेंट था। इतना क्लोज आकर हम 9 रन से हार गए। समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हो गया, क्योंकि वो गेम भी पूरी तरह कंट्रोल में था, लेकिन जब हम वापस आए, तो इंडियन फैंस ने जो वेलकम और मोटिवेशन दिया, उसने दिखाया कि पूरी कंट्री हमारे साथ थी। सब वेट कर रहे थे कि कब विमेन क्रिकेट कुछ स्पेशल करे। मुझे लगता है सबकी दुआओं ने ही हमें इस लाइन तक पहुंचाया।जब से थोड़ा समझ आने लगा, तभी से हाथ में बैट देखा है। पापा की किट बैग में से बैट निकालकर खेलती थी, जो बहुत बड़ा होता था। एक दिन पापा ने अपना पुराना बैट काटकर मुझे दे दिया। उसी से खेलती थी और टीवी पर इंडिया को वर्ल्ड कप खेलते देखती थी, तब यही सोचती थी कि काश मुझे भी ऐसा मौका मिले। तब मुझे ये भी नहीं पता था कि विमन क्रिकेट होता क्या है, पर सपना देख लिया था कि ब्लू जर्सी पहननी है।सवाल: उस छोटे से सपने से आज वर्ल्ड कप जीत तक का सफर कैसा रहा? जवाब: मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है। क्योंकि वो छोटी सी लड़की जिसे कुछ नहीं पता था, फिर भी सोचती थी कि एक दिन अपने देश के लिए बदलाव लाऊंगी। यही दिखाता है कि ड्रीम देखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। आप नहीं जानते आपकी डेस्टिनी आपको कहा ले जाएगी। बस ये मानो कि होगा, कैसे होगा वो भगवान पर छोड़ दो। मेरे अंदर वही सेल्फ बिलीफ था कि दिस कैन बी पॉसिबल और वही आज सच हो गया है।भारत की बेटियों की वर्ल्ड कप जीतने के साथ हारने वाली टीम साउथ अफ्रीका की खिलाड़ियों को हौसला देने की भी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन इन वीडियोज को शेयर कर लिख रहे हैं कि ये है भारत की संस्कृति। खुद साउथ अफ्रीका की प्लेयर्स ने वीडियो जारी कर भारत की खिलाड़ियों की तारीफ में कहा कि वे बहुत अच्छी हैं। उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन हम भारतीयों की विनम्रता को हमेशा याद रखेंगे।जीत के बाद पापा से लिपट गई हरमनप्रीत वर्ल्ड कप जीतते ही मोगा की हरमन अपने पापा के साथ लिपट गई। उसका ये मोमेंट कैमरों में कैप्चर हो गया। हरमन ने कहा कि उसकी मां और पापा उसके लिए बहुत खास हैं। पापा की बदौलत ही वो क्रिकेट खेल पाईं। आज भारत की टीम को लीड कर रही हैं। आगे भी हमारी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। सबने बहुत अच्छा खेल दिखाया है।गुजरात के बयान से पंजाब में घिरे केजरीवालMP में 6 नवंबर से रातें ठंडी...2-3° लुढ़केगा पारा​​​​​​​लुगुबाबा के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबजालोर में आज भी हल्की बारिश के आसारबदलते मौसम के साथ मेरठ में बढ़ा डेंगू का खतरा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Harmanpreet Kaur World Cup 2025 Harmanpreet Kaur Childhood Story Indian Women Cricket Team Captain Harmanpreet Kaur Interview Harmanpreet Kaur Emotional Moment India Vs South Africa Women Final

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Women’s World Cup: মা ওর শক্তি ছিল, বিশ্বকাপ জিতিয়েই বুক ভাঙা খবর, শুনে চমকে গেলেন ওয়ার্ল্ডকাপ হিরো...Women’s World Cup: মা ওর শক্তি ছিল, বিশ্বকাপ জিতিয়েই বুক ভাঙা খবর, শুনে চমকে গেলেন ওয়ার্ল্ডকাপ হিরো...Womens World Cup hero Amanjot Kaur got heartbbreaking news about her loved one
Read more »

Harmanpreet Kaur: पहले धोनी और अब हरमनप्रीत, गेटवे ऑफ इंडिया के सामने फोटो खिंचवाने की क्या है कहानी?Harmanpreet Kaur: पहले धोनी और अब हरमनप्रीत, गेटवे ऑफ इंडिया के सामने फोटो खिंचवाने की क्या है कहानी?Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने एमएस धोनी की याद दिलाई है. उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने वीमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई है. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »

Harmanpreet Kaur net worth: हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ कितनी है, कहां-कहां से करती हैं कमाई, वर्ल्ड चैंपियन क...Harmanpreet Kaur net worth: हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ कितनी है, कहां-कहां से करती हैं कमाई, वर्ल्ड चैंपियन क...Harmanpreet Kaur net worth: हरमनप्रीत कौर इस समय चर्चा में हैं. वह वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बन चुकी हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है. वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली सबसे उम्रदराज कप्तान बन गई हैं. उन्होंने 36 साल 239 दिन की उम्र में विश्व चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया.
Read more »

‘हमने मिथक तोड़ा, अब जीत की आदत…’, टीम इंडिया को World Cup जिताने के बाद कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा संदेश‘हमने मिथक तोड़ा, अब जीत की आदत…’, टीम इंडिया को World Cup जिताने के बाद कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा संदेशHarmanpreet Kaur: महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2 नवंबर 2025 की रात टीम के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कोच अमोल मजूमदार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और युवा खिलाड़ियों से कहा कि अब विश्व कप न जीतने का मिथक टूट गया है, और यह सिर्फ शुरुआत है। हरमनप्रीत भावुक होकर रो पड़ीं और उन्होंने यह जीत मिताली राज व झूलन गोस्वामी...
Read more »

Harmanpreet Kaur: 'एक नजर में लग गया था इस लड़की में दम है…', कप्तान हरमनप्रीत के बचपन के कोच का बयानHarmanpreet Kaur: 'एक नजर में लग गया था इस लड़की में दम है…', कप्तान हरमनप्रीत के बचपन के कोच का बयानHarmanpreet Kaur Journey: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का सफर मोगा से शुरू हुआ, जहां उन्हें कमलदीप सिंह सोढ़ी ने खोजा था। वह पहले मध्यम तेज गेंदबाज थीं। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला महिला वनडे विश्व कप जीता। यह भारतीय महिला क्रिकेट की पहली...
Read more »

உலகக் கோப்பை வென்றவுடன் அதிரடி முடிவு.. ஹர்மன்பிரித் கவுர் கேப்டன் பதவியிலிருந்து விலகல்?உலகக் கோப்பை வென்றவுடன் அதிரடி முடிவு.. ஹர்மன்பிரித் கவுர் கேப்டன் பதவியிலிருந்து விலகல்?Harmanpreet Kaur: ஐசிசி மகளிர் உலகக் கோப்பையை வென்ற கொண்டாட்டம் கூட இன்னும் நிறைவடையாத நிலையில், ஹர்மன்பிரீத் கவுர் கேப்டன் பதவில் இருந்து விலக வேண்டும் என்று குரல் எழும்பி இருக்கிறது.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:27:16