हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी: अतीक के छोटे बेटे का वीडियो, लोगों ने लिखा- रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई

Ateek Ahmad San Aban Ahmad Mafia Prayagraj Crime News

हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी: अतीक के छोटे बेटे का वीडियो, लोगों ने लिखा- रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 172 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसी शादी समारोह में शामिल हुए अबान का यह वीडियो रील के रूप में पोस्ट किया गया है, जिसमें एक धमकी भरा

अतीक के छोटे बेटे का वीडियो, लोगों ने लिखा- रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गईप्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का एक वीडियो सामने आया है। शादी समारोह में शामिल हुए अबान का वीडियो रील के रूप में पोस्ट किया गया है। जिसमें एक धमकी भरा डायलॉग भी जोड़ा गया है।सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी.

.. हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी...हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ देते हैं... तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम... फाड़ के जाते हैं।"इसमें अबान किसी शादी समारोह शामिल हुआ है। खान खाते हुए दिख रहा है।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अतीक-अशरफ के मारे जाने के बाद भी अतीक का सबसे छोटा बेटा अबान “दहशत फैलाने से पीछे नहीं” है। एक यूजर ने लिखा “रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई…”। एक अन्य ने लिखा की— “योगी जी को पता चला तो ऐसा फाड़ेंगे कि टुकड़े भी नहीं मिलेंगे।”अबान अतीक अहमद का पांचवां और सबसे छोटा बेटा है। उससे बड़ा चौथे नंबर का बेटा अहजम है। दो भाई उमर और अली जेल में हैं। तीसरा भाई असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड के समय अबान और अहजम दोनों नाबालिग थे। उमेश पाल हत्याकांड के बाद दोनों भाइयों को चकिया में लावारिस हालत में घूमते मिलने का दावा करते हुए पुलिस ने उन्हें राजरूपपुर बालगृह में भेजा था। दोनों वहां 221 दिन तक रहे। 4 अक्टूबर 2023 को अहजम बालिग हो गया। 9 अक्टूबर 2023 को बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों भाइयों को उनकी बुआ परवीन कुरैशी के सुपुर्द किया गया। तब से दोनों हटवा में एक रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। दोनों को पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी। पिता और चाचा के जनाजे में शामिल नहीं हो सके थे। 10 अक्टूबर 2023 को दोनों बालगृह से छूटे और सीधे पिता और चाचा की कब्र पर गए। इसके बाद यह दोनों शहर में नहीं देखे गए। अब जाकर अबान का वीडियो सामने आया था। तस्वीर 10 अक्टूबर 2023 की है। खिड़की के पीछे अबान दिख रहा। बाल सुधार गृह से निकालकर पुलिस उनके बुआ के घर छोड़कर गई थी।के शादी समारोह वाले वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा में होने के बावजूद वह कैसे लग्जरी गाड़ियों के काफिले में घूमते दिखाई दे रहा है? सोशल मीडिया पर धमकी भरे डायलॉग वाली रील किसने और किस मकसद के साथ बनाई? इसकी पुलिस जांच कर रही है।अभी उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है। इस मामले में जांच पड़ताल कराई जाएगी।15 अप्रैल 2023 की शाम करीब साढ़े 6 बजे अतीक और अशरफ से धूमनगंज थाने में एसटीएफ और यूपी एटीएस ने पूछताछ की। रात साढ़े 8 बजे उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए कसारी-मसारी के जंगल में ले गए। वहां से दो पिस्टल मिली। एक अमेरिकी पिस्टल थी। 55 कारतूस भी। हथियार मिलने के बाद दोनों को कॉल्विन हॉस्पिटल ले जाया गया। रात के साढ़े 10 बजे दोनों को गाड़ी से उतारा गया। हाथ में हथकड़ी थी। अतीक से एक पत्रकार ने पूछा- आप दोनों असद के जनाजे में क्यों नहीं गए? अतीक ने कहा- नहीं ले गए तो नहीं गए। इतना कहने के बाद चुप हो गया।रात 10 बजकर 35 मिनट पर मीडिया ने गुड्डू मुस्लिम को लेकर सवाल किया। अशरफ ने जैसे ही कहा- मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम...तभी एक हमलावर ने अतीक की कनपटी पर फायर झोंक दिया। तीनों बदमाशों ने एक के बाद एक कुल 14 फायर झोंक दिए। अतीक-अशरफ गिर पड़े। तीनों बदमाशों ने पिस्टल फेंककर दोनों हाथ ऊपर कर लिया और धार्मिक नारे लगाने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।अतीक का परिवार अब किस हाल में:परिवार की 3 महिलाएं फरार, 2 साल में STF भी पकड़ नहीं पाई; 2 बेटे जेल में माफिया अतीक अहमद की हत्या को 2 साल हो गए। उसके परिवार की तीन महिलाएं अभी भी फरार हैं। इसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, भाई अशरफ की पत्नी जैनब और बहन नूरी शामिल हैं। यूपी सरकार की पुलिस, एसटीएफ, इंटेलिजेंस और केंद्र सरकार की तरफ से ED भी उतार दी गई। इनाम की घोषणा की गई। अलग-अलग राज्यों में पोस्टर लगवा दिए गए। लुकआउट नोटिस तक जारी करवा दिया गया, लेकिन दो साल में भी तीनों महिलाएं पकड़ में नहीं आईं।सीताफल एक्सीलेंस सेंटर में मौसम खराब, फिर भी बढ़िया पैदावारजयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश का अलर्टचित्तौड़गढ़ में बादलों और हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरनपंजाब-चंडीगढ़ में ठंड बढ़ीनर्मदापुरम में मौसम बदला, बादल छाए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 11:29:57