हमले के बाद श्रीलंका ने कसी नकेल, 200 मौलानाओं समेत 600 लोगों को देश से निकाला

United States News News

हमले के बाद श्रीलंका ने कसी नकेल, 200 मौलानाओं समेत 600 लोगों को देश से निकाला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा घायल हो गए थे. इन हमलों को स्थानीय मौलाना ने अंजाम दिया था.

के बाद से अब तक 200 मौलानाओं समेत 600 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को निष्कासित कर चुका है. एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी. गृह मंत्री वाजिरा अभयवर्द्धने ने कहा कि मौलाना वैध रूप से देश में आए थे, लेकिन हमलों के बाद हुई सुरक्षा जांच में पाया गया कि वह वीजा खत्म होने के बावजूद देश में रह रहे थे.

इसके लिये उन पर जुर्माना लगाकर देश से निष्कासित कर दिया गया. अभयवर्द्धने ने कहा,"देश में सुरक्षा की ताजा स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने वीजा प्रणाली की समीक्षा की और धार्मिक शिक्षकों के लिये वीजा प्रतिबंध को कड़ा करने का निर्णय लिया." उन्होंने कहा,"निष्कासित किये गए लोगों में 200 मौलाना हैं." गौरतलब है कि श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा घायल हो गए थे. इन हमलों को स्थानीय मौलाना ने अंजाम दिया था, जिसने हमले से पहले पड़ोसी देश भारत का दौरा कर जिहादियों से संपर्क बनाए थे. हमले की जिम्मेदारी एक स्थानीय जिहादी समूह ने ली थी.देश में सबसे भीषण आतंकी हमले के दो सप्ताह के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को श्रीलंका में फिर से स्कूल खुलेंगे. हमले के बाद अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था. हमले के बाद अधिकारियों ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद कर दिया था. कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक, सोमवार को छठी से लेकर 13 वीं कक्षा तक के सभी सरकारी स्कूलों का दूसरा सत्र शुरू हो जाएगा. पहली से लेकर पांचवीं तक का दूसरा सत्र 13 मई को शुरू होगा. हालांकि, सरकारी सूचना के महानिदेशक नलका कलुवेवा के मुताबिक, कक्षा छठी और उससे ऊपर की कक्षाएं ही चलेंगी. मंत्री अकिला विराज करियावासम ने बताया कि स्कूल के नए सत्र की शुरूआत के साथ स्कूल परिसरों में एक विशेष सुरक्षा कार्यक्रम को लागू किया जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि स्कूलों की सुरक्षा के सिलसिले में शिक्षा मंत्रालय द्वारा विशेष परिपत्र जारी किए गये हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आतंक के खात्मे के लिए श्रीलंका सख्त, अवैध विदेशी मौलवियों को देश निकालाआतंक के खात्मे के लिए श्रीलंका सख्त, अवैध विदेशी मौलवियों को देश निकालापीएम रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका में गैरकानूनी तरीके से शिक्षा दे रहे विदेशी मौलवियों को देश से बाहर किया जाएगा. श्रीलंका की सरकार के मुताबिक इन हमलों के बाद से 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि देश में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के करीब 140 समर्थक हैं.
Read more »

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया देश के पुलिस चीफ को निलंबित– News18 हिंदीश्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया देश के पुलिस चीफ को निलंबित– News18 हिंदीसिलसिलेवार धमाकों की सूचना होने के बाद भी स्‍थानीय एजेंसियों के फेल होने पर की गई कार्रवाई
Read more »

मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »

फैक्ट चेक: श्रीलंका धमाकों के बाद मुसलमानों के खिलाफ प्रदर्शन के वीडियो का सचफैक्ट चेक: श्रीलंका धमाकों के बाद मुसलमानों के खिलाफ प्रदर्शन के वीडियो का सचसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका में आतंकी बम धमाकों के बाद हुई कार्रवाई के विरोध में मुसलमान लंदन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है...जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »

UN ने मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित किया, सेलेब्स ने दी PM मोदी को बधाईUN ने मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित किया, सेलेब्स ने दी PM मोदी को बधाईआतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित कर दिया. इस कामयाबी पर सिने जगत के दिग्गजों ने प्रधानमंत्री को बधाई दी है.
Read more »

चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों के फैसले को पलटा, नरेंद्र मोदी को दूसरी बार क्लीनचिट दीचुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों के फैसले को पलटा, नरेंद्र मोदी को दूसरी बार क्लीनचिट दीमहाराष्ट्र के लातुर में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से कहा था कि क्या आपका पहला वोट पुलवामा के शहीदों को समर्पित हो सकता है? इस बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी.
Read more »

सीरियल धमाकों को कवर करने पहुंचे पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कियासीरियल धमाकों को कवर करने पहुंचे पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कियादिल्ली के रहने वाले पत्रकार सिद्दीकी अहमद दानिश एक न्यूज एजेंसी के लिए कवरेज करने नेगोंबो पहुंचे थे दानिश पर आरोप है कि उसने एक स्कूल में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश की | Indian Photo Journalist covering Serial Bomb blast in Sri lanka arrested by Police
Read more »

रास्ते को लेकर हुई बहस, शख्स ने कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाटरास्ते को लेकर हुई बहस, शख्स ने कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:46:34