हमले की पूरी प्लानिंग के साथ आया था सिरफिरा युवक, दिनदहाड़े छात्रा को गोली मारने वाले का डरावना VIDEO वायरल

Ballabhgarh Shooting News

हमले की पूरी प्लानिंग के साथ आया था सिरफिरा युवक, दिनदहाड़े छात्रा को गोली मारने वाले का डरावना VIDEO वायरल
Student ShotCrime NewsHaryana Crime
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 4 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 53%

फरीदाबाद में एक युवक ने दिनदहाड़े 12वीं की छात्रा को गोली मार दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। राज्य महिला आयोग ने घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं और शिक्षण संस्थानों के आसपास गश्त बढ़ाने को कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही...

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने पदभार संभालने के बाद से पुलिस को ढर्रे से बाहर निकल कर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन उनके आदेश धरातल पर सार्थक होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। अपराधियों में खाकी का कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार की शाम श्याम कॉलोनी में एक युवक ने बेखौफ होकर दिन दहाड़े 12 वीं कक्षा की छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया था, पर घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र व घरों से दूर-दराज पढ़ने व नौकरी करने जाने वाली महिला अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। छात्रा को गोली मारने वाली घटना पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने भी संज्ञान लिया है और चिंता जताई है। आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। शिक्षण संस्थाओं के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि छात्रा अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। फिर से इस तरह की कोई घटना न घटने पाए। क्या है पूरी घटना? भगत सिंह कॉलोनी की रहने वाली 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार को श्याम कालोनी में एक लाइब्रेरी में कोचिंग करने के लिए गई हुई थी। शाम को भूख लगने के कारण वह अपनी दो सहेलियों के साथ लाइब्रेरी से कुछ खाने के लिए जा रही थी। एक युवक पहले से बाइक लेकर खड़ा हुआ था। जब यह तीनों गली में जा रही थी, तो बाइक सवार युवक ने उसे गोली मार दी। दो बार फायर किए। गोली छात्रा के कंधे में लगी। इसके बाद आरोपित तमंचा को फेंक कर बाइक से फरार हो गया। छात्रा को सेक्टर-आठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल छात्रा के बयान पर थाना शहर पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपित सोहना थाना क्षेत्र के सरमथला गांव के रहने वाले जतिन मंगला के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में थाना शहर प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि वह और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार छापेमारी कर रहे हैँ। आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। ये भी पढ़ें- लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को मारी 2 गोलियां, एक महीने से पीछा करने वाला शूटर फरार यह भी पढ़ें- VIDEO: सही से बाइक चलाने के लिए कहना युवक को पड़ा महंगा, फरीदाबाद में दो लड़कों ने घर में घुसकर पीटा फरीदाबाद के लड़की को मारी दो गोलीपीछा करने वाला शूटर फरारश्याम कॉलोनी में छात्रा को गोली मारने का वीडियो सामने आया#Faridabad pic.

twitter.com/nIDbcWvumH — Abhishek Tiwari November 4, 2025

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Student Shot Crime News Haryana Crime Police Investigation Women Safety Ballabhgarh Crime Attempted Murder Renuka Bhatia Haryana Police Faridabad News Faridabad Latest News Faridabad News In Hindi Faridabad Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jaipur School Horror: স্কুলের চারতলার বারান্দা উঠল চতুর্থ শ্রেণির ছাত্রী! তারপরই এক লহমায় মরণঝাঁপ...Jaipur School Horror: স্কুলের চারতলার বারান্দা উঠল চতুর্থ শ্রেণির ছাত্রী! তারপরই এক লহমায় মরণঝাঁপ...class 4 girl jumps to death in school in jaipur school tampers evidence as video surface
Read more »

मैं बहुत आलसी हूं, पूजा-पाठ नहीं होती तो कैसे भक्ति करूं ? Premanand Ji Maharaj ने दिया इसका जवाबमैं बहुत आलसी हूं, पूजा-पाठ नहीं होती तो कैसे भक्ति करूं ? Premanand Ji Maharaj ने दिया इसका जवाबPremanand Ji Maharaj Video: वृंदावन वाले संत प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी एक वीडियो में बताया कि अगर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ಶಾಕಿಂಗ್ ಘಟನೆ...ರಾತ್ರಿ ವೇಳೆ ಹುಲಿ ಮರಿಗಳ ಜೊತೆ ವೀಡಿಯೋ!ಶಾಕಿಂಗ್ ಘಟನೆ...ರಾತ್ರಿ ವೇಳೆ ಹುಲಿ ಮರಿಗಳ ಜೊತೆ ವೀಡಿಯೋ!Wild Animals Video: ಕೋರ್ ಏರಿಯಾದಲ್ಲಿ ರಾತ್ರಿ ವೇಳೆ ಖಾಸಗಿ ವ್ಯಕ್ತಿಗಳು ಹುಲಿ ಮರಿಗಳ ವಿಡಿಯೋ ಮಾಡಿರುವ ಕಳವಳಕಾರಿ ಘಟನೆ ನಡೆದಿದೆ.
Read more »

சிக்கன் பீசுக்காக அடிதடி.. கலவரமான திருமணம்! 15 பேர் காயம் -Watch Videoசிக்கன் பீசுக்காக அடிதடி.. கலவரமான திருமணம்! 15 பேர் காயம் -Watch VideoMarriage Fight Video: திருமண விருந்தில் சிக்கன் ஃப்ரைக்காக மோதல்..மூன்று முறை நின்ற திருமணம், காவல்துறை பாதுகாப்புடன் விடைபெற்ற மணமகள்.
Read more »

चिकनी चमेली गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, किलर मूव्स ने मचाया धमाल, फैन हुई जनता!चिकनी चमेली गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, किलर मूव्स ने मचाया धमाल, फैन हुई जनता!Girl Dance Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी डांस की वीडियो वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

हाईवे पर डिवाइडर से टकरा कर फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटना, VIDEO देखेंहाईवे पर डिवाइडर से टकरा कर फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटना, VIDEO देखेंCar Accident Video: सोशल मीडिया पर डेली कितनी सारी दिल को दहला देने वाली वीडियो वायरल होती हैं, ऐसी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:54:48