PM Narendra Modi met Indian women cricket team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम से अपने निवास पर मुलाकात की. 2 नवंबर की रात नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को हराते हुए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती.
vनई दिल्ली: दुनिया जीतकर जब हमारी चैंपियन बेटियां बीती रात पीएम मोदी से मिलने पहुंची तो उनके बीच लंबी बातचीत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 कल्याण मार्ग पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत किया.
पीएम ने विश्व कप में लगातार तीन हार के कठिन दौर से गुजरने के बाद ‘दृढता और शानदार वापसी’ के लिए खिलाड़ियों की तारीफ भी की. DSP कहां है? कैसी हो डीएसपी? वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा के लिए पीएम मोदी ने डीसएपी शब्द का इस्तेमाल किया क्योंकि वह यूपी पुलिस में डीएसपी भी हैं. दीप्ति ने याद किया कि कैसे पीएम मोदी ने उनसे 2017 में कहा था कि मेहनत करना मत छोड़ो. दीप्ति ने आगे कहा, ‘मैं आपके भाषण सुनते रहती हूं. इससे मुझे ताकत मिलती है. जवाब में पीएम मोदी तपाक से कह पड़े कि, ‘आपने हनुमान जी का टैटू लगा रखा है उनसे आपको मदद मिलती होगी, सुना है आपने अपने इंस्टाग्राम बायो में जय श्री राम लिखा है. जवाब में दीप्ति मुस्कुरा दी और कहा कि इससे मुझे शक्ति मिलती है. भारतीय महिला टीम से पीएम मोदी की मुलाकात हरमनप्रीत-स्मृति ने क्या कहा? कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को भी याद किया. उन्होंने कहा कि अब वे ट्रॉफी के साथ मिल रहे हैं और आगे भी मिलते रहना चाहेंगे. उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया है और उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं. 𝗔 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗼𝗳 𝗽𝗿𝗶𝗱𝗲 𝗮𝗻𝗱 𝗵𝗼𝗻𝗼𝘂𝗿. 🇮🇳 Indian women’s cricket team receives special felicitation from Indian Prime Minister Shri @narendramodi for their historic ICC Women’s Cricket World Cup win. 💙🏆 pic.twitter.com/XZINktZYg1 — Star Sports November 5, 2025 नमो के नाम वाली जर्सी गिफ्ट भारतीय महिला टीम ने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक स्पेशल जर्सी गिफ्ट की. जर्सी के पीछे ‘नमो’ लिखा हुआ है. साथ ही सारी 16 प्लेयर्स के सिग्नेचर भी जर्सी पर लिखे हैं. भारतीय महिला टीम से पीएम मोदी की मुलाकात SA से 52 रन से फाइनल जीता भारत भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री से मिलने मंगलवार की शाम यहां पहुंची थी. भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी खिताब जीता.
Indian Women Cricket Team प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय महिला क्रिकेट टीम नरेंद्र मोदी हरमनप्रीत कौर नरेंद्र मोदी स्मृति मंधाना Pm Modi Met Women Cricket Team
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'खुशी से छलक पड़े आंसू', पीएम मोदी के हाथों मिली घर की चाबी, सोनिया बाई ने बताई अब कैसी है जिंदगीPM Awas Yojana: धमतरी जिले की रहने वाली सोनिया बाई का बर्षों पुराना सपना साकार हो गया। झोपड़ी की जगह अब उसका पक्का मकान है। उसने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।
Read more »
PM Modi Hosts World Cup-Winning Women’s Team: Harmanpreet & Co Recall JourneyVice-captain Smriti Mandhana shared that the Prime Minister has always been a source of motivation and inspiration for the team
Read more »
नमो 1: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने PM मोदी को गिफ्ट की खास जर्सीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम से अपने आवास पर मुलाकात की. टीम ने उन्हें ‘नमो 1’ लिखी हुई हस्ताक्षरित जर्सी भेंट की. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के संघर्ष, जज़्बे और जीत की सराहना की.
Read more »
चुनाव के बीच PM मोदी की बिहार में जनसभाएंविधानसभा चुनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अररिया, भागलपुर, भभुआ, औरंगाबाद, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील कर सकते हैं।
Read more »
वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की बेटियों से मिले पीएम Modi, हाथों में ट्रॉफी लिए क्लिक खिंचवाई तस्वीरें, जमकर मनाया जश्नPM Modi Meets World Champions 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
PM MODI से मिलीं चैंपियन महिला खिलाड़ी, बातचीत का वीडियो आया सामने, पूछे कई मजेदार सवालTeam India Meet With PM MODI: चैंपियन भारतीय महिला टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की, जिसका वीडियो सामने आया है. जानिए क्या-क्या बातचीत हुई. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
