पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने बेहड़ पर झूठ और फरेब की राजनीति करने, अपराधियों को संरक्षण देने और अनुसूचित जाति का अपमान करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उप्र से हथियारों की सप्लाई का मामला दरऊ से जुड़ते ही राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मौजूदा किच्छा विधायक के आरोपों का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि झूठ आैर फरेब की राजनीति करने वाले तिलकराज बेहड़ पाक साफ होने की कोशिश न करें, क्षेत्रीय जनता सब समझती है। शुक्ला ने कहा कि जब किच्छा में एक युवक की हत्या हुई थी तब वह कहां थे। अपराधियों को संरक्षण उस वक्त किसने दिया।अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि राजनीति में मतभेद होते हैं, साजिश नहीं होनी चाहिए। चरित्र हत्या नहीं होनी चाहिए, मर्यादा और संस्कार तो रहने ही चाहिए। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ कभी महापौर विकास शर्मा को संस्कार सिखा रहे है तो कभी भाजपा नेता सुरेश कोली से बाप बदलने जैसे अपशव्द बोल रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि बेहड़ ने सुरेश कोली को ऐसा बोलकर सुरेश का ही नहीं बल्कि पूरी अनुसूचित जाति का अपमान किया है। इसके लिए बेहड़ को सुरेश कोली से कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। शुक्ला ने कहा कि जनता के बीच नकारे जा चुके बेहड़ का काम उन पर इल्जाम लगाना और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाना ही रह गया है। मेयर ने तीनपानी डैम के काम के लिए प्रयास किया है। मगर विधायक बेहड़ झूठ बोलकर अपनी उपलब्धि बताने में लगे हैं। शुक्ला ने कहा कि गफ्फार का नाम यदि बरेली केस में सामने नहीं आया तो बेहड़ क्या करेंगे, इसका जवाब दें। शुक्ला ने कहा कि गफ्फार को फंसाने की साजिश भी की हो सकती है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने यह भी कहा कि बेहड़ उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह मुंह में तमंचा डालकर वोट लेते है। अगर ऐसा होता तो वह वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव नहीं हारते। यह भी पढ़ें- हथियार सप्लाई मामला: एमएलए तिलकराज बेहड़ ने लगाया आरोप, कहा- गफ्फार को पूर्व विधायक शुक्ला का संरक्षण यह भी पढ़ें- खुद पर हमले की बात स्वीकारने के बाद मुसीबत में फंसे पार्षद सौरभ बेहड़, होगी प्राथमिकी.
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उप्र से हथियारों की सप्लाई का मामला दरऊ से जुड़ते ही राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मौजूदा किच्छा विधायक के आरोपों का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि झूठ आैर फरेब की राजनीति करने वाले तिलकराज बेहड़ पाक साफ होने की कोशिश न करें, क्षेत्रीय जनता सब समझती है। शुक्ला ने कहा कि जब किच्छा में एक युवक की हत्या हुई थी तब वह कहां थे। अपराधियों को संरक्षण उस वक्त किसने दिया।अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि राजनीति में मतभेद होते हैं, साजिश नहीं होनी चाहिए। चरित्र हत्या नहीं होनी चाहिए, मर्यादा और संस्कार तो रहने ही चाहिए। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ कभी महापौर विकास शर्मा को संस्कार सिखा रहे है तो कभी भाजपा नेता सुरेश कोली से बाप बदलने जैसे अपशव्द बोल रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि बेहड़ ने सुरेश कोली को ऐसा बोलकर सुरेश का ही नहीं बल्कि पूरी अनुसूचित जाति का अपमान किया है। इसके लिए बेहड़ को सुरेश कोली से कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। शुक्ला ने कहा कि जनता के बीच नकारे जा चुके बेहड़ का काम उन पर इल्जाम लगाना और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाना ही रह गया है। मेयर ने तीनपानी डैम के काम के लिए प्रयास किया है। मगर विधायक बेहड़ झूठ बोलकर अपनी उपलब्धि बताने में लगे हैं। शुक्ला ने कहा कि गफ्फार का नाम यदि बरेली केस में सामने नहीं आया तो बेहड़ क्या करेंगे, इसका जवाब दें। शुक्ला ने कहा कि गफ्फार को फंसाने की साजिश भी की हो सकती है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने यह भी कहा कि बेहड़ उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह मुंह में तमंचा डालकर वोट लेते है। अगर ऐसा होता तो वह वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव नहीं हारते। यह भी पढ़ें- हथियार सप्लाई मामला: एमएलए तिलकराज बेहड़ ने लगाया आरोप, कहा- गफ्फार को पूर्व विधायक शुक्ला का संरक्षण यह भी पढ़ें- खुद पर हमले की बात स्वीकारने के बाद मुसीबत में फंसे पार्षद सौरभ बेहड़, होगी प्राथमिकी
Tilakraj Behad Kichha Politics Uttarakhand Political Dispute Udhamsingh Nagar News Arms Supply Case Political Accusations Former MLA Response Kichha MLA Allegations Uttarakhand Udhamsingh Nagar News Udhamsingh Nagar Latest News Udhamsingh Nagar News In Hindi Udhamsingh Nagar Samachar
