अमेरिका में एक महिला को उसके पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह मृतक का खून पीते मिली थी. तब उसे पागल करार दिया गया था. अब दो साल बाद जब उसने अपना जुर्म कबूला तो उसे 50 साल जेल में रहने की सजा दी गई है.
'शैतान की कठपुतली' कही जाने वाली एक महिला ने अपनी पड़ोसी की क्रूर हत्या के बाद उसका खून पिया था. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कातिल पड़ोसी मृतक का खून पी रही थी. पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उस पकड़ लिया गया.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंअमेरिका में 54 साल की सिंथिया मिंग को अपनी पड़ोसी 45 वर्षीय एंजी मेलिसा मूर के घर में घुसकर उसकी हत्या करने और उसका खून पीने के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद 50 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. मिंग ने बताया था कि मूर ने उसके कुत्ते को मार दिया था. इस वजह से उसने मूर की जान ले ली.हत्या के बाद पीने लगी थी खूनमिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंथिया मिंग ने शुरू में 7 सितंबर 2022 को एंजी मेलिसा मूर की हत्या के मामले में पागलपन के कारण खुद को निर्दोष बताया था. अब जब उन्होंने अपना बयान बदलकर दोषी होने की बात स्वीकार कर ली, तो मैकलैनन काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय से 50 साल की सजा सुनाई गई है. 6 सितंबर 2022 को आधी रात से कुछ समय पहले मूर ने 911 पर फोन करके पुलिस को सूचित किया था कि कोई खिड़की तोड़कर उसके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा है. जब पुलिस अधिकारी व्हिस्परिंग एवेन्यू स्थित उसके घर पहुंचे, तो उन्होंने मूर को पूरी तरह नग्न, मृत और खून से लथपथ पाया. Advertisement पुलिस को देखकर की भागने की कोशिशवहीं मिंग के मुंह में खून लगा था. वह मृतका का खून पी रही थी और पुलिस को देख घटनास्थल से भागने की कोशिश करने लगी. इसके बाद अधिकारियों को टेज़र का इस्तेमाल करना पड़ा. अंततः पुलिस मिंग को हिरासत में लेने में सफल रही, जिसने पीड़िता के घर में जबरन घुसने, उसके हाथ से बंदूक छीनने, मूर की गोली मारकर हत्या करने और फिर उसका खून पीने की बात कुबूल की.यह भी पढ़ें: पहले शादी, फिर कत्ल... घर में बना रखा था कब्रिस्तान! ऐसी है इस लेडी सीरियल किलर की कहानीमिंग के डॉक्टर, डॉ. ली कार्टर ने अदालत को बताया कि मिंग को बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर, हिस्ट्रियोनिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर और स्किजोअफेक्टिव डिसऑर्डर, बाइपोलर टाइप है. इस वजह से उसे सजा नहीं हुई थी और मामला कोर्ट में चल रहा था. मिंग ने दो साल बाद यह कुबूल कर लिया कि हत्या उसी ने की थी. वह इस बात पर कायम है कि अपराध के समय वह पूरी तरह होश में थी.क्यों 'शैतान की कठपुतली' रख दिया नामहत्या के बाद से जेल में बंद मिंग को 25 साल बाद पैरोल मिल सकती है, लेकिन अभियोजन पक्ष का मानना है कि अपराध की क्रूरता को देखते हुए उसकी सजा कम होने की संभावना नहीं है. मिंग को अब 50 साल के लिए जेल भेज दिया गया है. मृतका मूर के 16 साल के बेटे ने मिंग को 'शैतान की कठपुतली' बताया था. इस वजह से मिंग को इसी नाम से लोग जानने लगे. Advertisement यह भी पढ़ें: Angels of Death ... मरीज को न हो दर्द, इसलिए मार देती थी! साइको किलर नर्सों का था ऐसा ग्रुप मृतका के पिता ने गवाही देते हुए मिंग से पूछा कि वह आंखों में आंखे डालकर बताए कि उसने क्या किया. इस पर मिंग ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. मूर के पिता ने मिंग को 'निर्दयी हत्यारिन' करार दिया.---- समाप्त ----
Woman Drinks Neighbor Blood Crime Devil’S Puppet Killer USA Cynthia Ming Sentenced To 50 Years Neighbor Killing Over Dog Dispute Blood-Drinking Murderer In America Schizoaffective Disorder Criminal Case Angie Melissa Moore Murder Story Texas Woman Kills Neighbor 2022 Case Mclennan County Brutal Murder Verdict
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tata steel 636 करोड़ में खरीदेगी थ्रिवेणी पेलेट्स की 50.1 हिस्सेदारी, 9.06 लाख शेयर खरीदे जाएंगेटाटा स्टील 636 करोड़ रुपये में थ्रिवेणी पेलेट्स प्राइवेट लिमिटेड की 50.
Read more »
दिल्ली सरकार की 2030 तक सड़क हादसों में 50% कमी लाने की तैयारी, रोडमैप तैयारदिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में 2025-30 तक सड़क हादसों में 50% कमी लाने का लक्ष्य रखा गया।
Read more »
Modi-Putin Car Ride Used As Warning Shot: Democrats Say Trumps 50% Tariffs Risk Losing IndiaA Democrat lawmaker displayed the Modi-Putin car photo in Congress, warning that Trumps 50% tariff burden and $100K H-1B fees are driving India into Russias arms.
Read more »
இந்தியாவுக்கு 50% வரி... டிரம்ப் மனதை குளிரவைக்க மெக்ஸிகோ இதை செய்வது ஏன்?Mexico 50% Tax On India: இந்தியாவின் மீது 50% இறக்குமதி வரியை மெக்ஸிகோ சுமத்தி உள்ளது. இதன் பின்னணி என்ன என்பதை இங்கு காணலாம்.
Read more »
Indian goods tariff: ভারতকে ফের শুল্কগুঁতো! ভারতীয় পণ্যের উপর সর্বোচ্চ ৫০% কর আরোপ এই দেশেরও... রফতানি বাণিজ্যে জোর ধাক্কা...Mexico imposes highest 50 percent extra tariff on goods imported from India, China, and other Asian countries
Read more »
अमेरिका के बाद भारत पर अब इस देश ने लगाया 50% टैरिफ, जानिए कब से होगा लागूमैक्सिको ने चीन, भारत, साउथ कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के 1,400 उत्पादों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया है।
Read more »
