Social media influencer Death: केरल के कासरगोड में 25 साल की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत की घटना सामने आई है। अपने वीडियो में हमेशा मुस्कराने वाली रेश्मा की डेडबॉडी पंखे से लटकी मिली। पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। रेशमा ने सोशल मीडिया पर चिन्नू पप्पू के तौर पर पहचान बनाई...
तिरुवनंतपुरम: केरल के कासरगोड में एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृत पाई गई है। 25 साल की इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने हंसते हुए अपने अकाउंट पर आखिरी रील पोस्ट की। इसके बाद उनकी डेडबॉडी फंसे से लटकी हुई मिली। के.
रेशमा उर्फ चिन्नुप्पु के नाम लोकप्रिय हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत के बाद फैंस सदमें में हैं। के. रेशमा के इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।भाई ने पुलिस को दी सूचना पुलिस के अनुसार रेशमा कासरगोड के पास कुडलू में आजाद रोड पर एक किराए के कमरे में रह रही थी। कासरगोड में सोमवार को वह मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार सभी एंगल से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेशमा कराडुका के अधूर की मूल निवासी थी। पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब 1:30 बजे उसके भाई रतीश ने उसे चादर से छत के पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आत्महत्या का मामला होने का संदेह है। उसने कहा कि इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।खत्म कर लिया था रिश्ता पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेशमा ने कुछ महीने पहले अपना वैवाहिक संबंध समाप्त कर दिया था। पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है और उसके रिश्तेदारों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर के रेशमा से जुड़े फैंस और फॉलोवर्स को बड़ा सदमा दे दिया है। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि के. रेशमा अब इस दुनिया में नहीं है।
Social Media Influencer News K Reshma Chinnu Papu Death Case Kasaragod Chinnu Pappu Death सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रेश्मा की मौत Kasargod Social Media Influencer Death
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
25ರ ಹರೆಯದ ನಟಿಯ ಅಶ್ಲೀಲ ವಿಡಿಯೋ ಲೀಕ್! ಆ ನೋವಿನಿಂದ ಹೊರಬಂದವಳು.. ಇಂದು ಮಾಡುತ್ತಿರುವುದೇನು ಗೊತ್ತೆ..?Social media influencer ಅಂಜಲಿ ತಮ್ಮ ಇನ್ಸ್ಟಾಗ್ರಾಮ್ನಲ್ಲಿ ಕೆಲವು ಚಿತ್ರಗಳನ್ನು ಹಂಚಿಕೊಂಡಿದ್ದಾರೆ. ಇದರಲ್ಲಿ ಅವರು ಸೀರೆ ಧರಿಸಿರುವುದು ಕಂಡುಬರುತ್ತದೆ.
Read more »
Operation Sindoor: অপারেশন সিঁদুর নিয়ে নোংরা পোস্ট, কলকাতা পুলিসের হাতে গ্রেফতার শর্মিষ্ঠা পানোলি কে?Social Media influencer Sharmishta Panoli arrested by Kolkata Police from Gurugram over post on Operation Sindoor
Read more »
Arjen Robbens Death Fact Check: প্রয়াত ডাচ কিংবদন্তি রবেন! শোকস্তব্ধ ফুটবলমহল, স্মৃতির পাতায় দ্য ফ্লাইং ডাচম্যান...False Social Media Report Of Arjen Robbens Death Emerges Fact Check
Read more »
Anunay Sood Death Reason: মাত্র ৩২-এই নিভল জীবনদীপ! কীভাবে মৃত্যু হয় জনপ্রিয় ইনফ্লুয়েন্সরের? পরিবার জানাল...Anunay Sood Death Popular Dubai based travel influencer dies at 32 family confirms news
Read more »
'इन्फ्लुएन्सर बनवण्याच्या नादात...'; रील, लाईक्स, सोशल मीडियाच्या चक्रात तुमचंही मूल अडकतंय? सुधा मूर्ती म्हणाल्या...Social Media Influencer : मागील काही वर्षांमध्ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर हा शब्द सातत्यानं वापरला जात असल्याची बाब तुमच्याही लक्षात आली असेल.
Read more »
इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती ने मेरी जिंदगी खराब कर दी: झारखंड की महिला बोली- एक साल तक बंधक बनाकर रखा, जान से म...Meerut woman alleges social media influencer Shadab Zakati harassment, controversy. Follow latest updates.
Read more »
