Smriti Mandana and Palash Muchhal: स्मृति मंदाना के बॉयफ्रेंड पलाश अभी कुछ समय पहले अपनी बहन और करीबियों संग वैष्णो देवी पहुंचे थे। आए दिन वो किसी न किसी धार्मिक स्थल की तस्वीरें डालते रहते हैं। खबरें ये भी हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले...
अरसों बाद कल रात जब ट्रॉफी महिला क्रिकेट टीम के हाथ में थमाई गई तो एक खुशी की लहर ना केवल खिलाड़ियों में देखने को मिली बल्कि हर भारतीय के दिल में एक जोश जाग उठा, हर तरफ इंडिया-इंडिया की गूंज देखते ही बन रही थी। जहां टीम के करीबी मैदान में मौजूद थे, वहीं क्रिकेट स्टार स्मृति मंदाना के बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल भी अपनी पार्टनर का साथ देने पहुंचे थे। कई मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे भी लेंगे।पलाश अपने जीवन में जहां संगीत को अहमियत देते हैं वहीं उनकी धार्मिक जगहों की तस्वीरें देख लगता है, उन्हें स्प्रिचुअल चीजों के बीच रहने का भी काफी शौक है। अभी कुछ समय पहले उन्हें अपनी बहन और कई करीबियों के साथ वैष्णो देवी देखा गया था। एक ऐसा मंदिर जहां हर भक्त की इच्छा पूरी होती है। यहां हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। जानते हैं आखिर इस स्थल की क्या ऐसी खासियत है जहां हर बड़े से बड़ा आदमी साल में एक बार जरूर जाता है।इसे कहते हैं गर्भजून गुफा ऐसा माना जाता है कि माता ने इस गुफा में पूरे नौ महीने तक तपस्या की थी, ठीक उसी तरह जैसे कोई शिशु अपनी मां के गर्भ में रहता है। इसी कारण इस गुफा को “गर्भजून” कहा जाता है। कहा जाता है कि मंदिर का निर्माण करवाने वाले पंडित श्रीधर को माता ने एक बालिका के रूप में दर्शन देकर स्वयं इस गुफा के बारे में बताया था।मुख्य गुफा में भैरव का शरीर भक्तों में इस गुफा के दर्शन करने की गहरी इच्छा रहती है। मान्यता है कि इस गुफा में आज भी भैरव का शरीर मौजूद है। कहा जाता है कि माता ने इसी स्थान पर भैरव का संहार किया था। उस समय उनका शरीर यहीं रह गया था, जबकि सिर घाटी में जाकर गिरा था।संख्या कम होने पर खोल दी जाती है गुफा इस प्राचीन गुफा को आमतौर पर बंद ही रखा जाता है, लेकिन कुछ भाग्यशाली लोगों को इसमें प्रवेश करने का सौभाग्य मिल जाता है। जब श्रद्धालुओं की संख्या 10 हजार से कम होती है, तब इस गुफा को खोला जाता है।भक्तों में आरती के बाद बांटा जाता है प्रसाद मंदिर में हर सुबह और शाम दुर्गा देवी की आरती की जाती है। आरती से पहले माताजी का जल, दूध, घी और शहद से अभिषेक किया जाता है। इसके बाद उन्हें साड़ी और गहनों से सुंदर रूप में सजाया जाता है। इस पूरे समय मंत्रों और श्लोकों का निरंतर उच्चारण होता रहता है। सबसे पहले पुजारी गुफा के अंदर पूजा संपन्न करते हैं, उसके बाद बाहर बैठे भक्तों को आरती दिखाई जाती है। आरती समाप्त होने के बाद सभी भक्तों को भोग प्रसाद वितरित किया जाता है।वैष्णो देवी यात्रा रजिस्ट्रेशन वैष्णो देवी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट www.
maavaishnodevi.org या कटरा स्थित यात्रा पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों को नाम, पहचान पत्र और यात्रा की तारीख भरनी होती है। पंजीकरण के बाद यात्रा स्लिप प्राप्त होती है, जिसे यात्रा के दौरान साथ रखना जरूरी है। बिना यात्रा स्लिप के भवन तक प्रवेश नहीं मिलता। वैष्णो देवी में रुकने का इंतजाम वैष्णो देवी यात्रा के दौरान ठहरने के लिए कई सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हैं। कटरा से लेकर भवन तक यात्रियों के लिए धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस और होटलों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कटरा में निजी होटलों से लेकर लग्जरी रिजॉर्ट्स तक के विकल्प मिलते हैं। भवन क्षेत्र और अर्धकुंवारी में भी रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। सभी ठहरने की बुकिंग ऑनलाइन या कटरा में मौके पर की जा सकती है।कैसे पहुंचे वैष्णो देवी वैष्णो देवी पहुंचने के लिए सबसे पास का रेलवे स्टेशन कटरा है, जो पूरे भारत से सीधी ट्रेनों से जुड़ा है। हवाई मार्ग से आने वाले यात्री जम्मू एयरपोर्ट तक उड़ान भर सकते हैं, जो कटरा से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। जम्मू से टैक्सी, बस या ट्रेन द्वारा कटरा आसानी से पहुंचा जा सकता है। कटरा से माता वैष्णो देवी के भवन तक लगभग 13 किलोमीटर की चढ़ाई पैदल, घोड़े, पालकी या हेलीकॉप्टर के माध्यम से तय की जा सकती है।
स्मृति मंदाना बॉयफ्रेंड गए थे वैष्णो देवी वैष्णो देवी से जुड़ी दिलचस्प बातें वैष्णो देवी मंदिर से जुड़े रजिस्ट्रेशन कैसे करें वैष्णो देवी में रुकने का क्या है इंतजाम Smriti Mandhana Boyfriend Palash Muchhal India Women World Cup Vaishno Devi Unknown Facts
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन है पलाश मुच्छल? जिनके प्यार में दिल हार बैठीं स्मृति मंधाना, बनने वाली हैं इंदौर की बहू!Who is Smriti Mandhana Fiance Palash Muchhal: धांसू बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाली स्मृति मंधाना एक नौजवान के प्यार में दिल हार बैठी हैं. उस सौभाग्यशाली शख्स का नाम है- पलाश मुच्छल. दोनों के अफेयर की अफवाहें पिछले कुछ वक्त से छाई हुई थीं.
Read more »
Smriti Mandhana To Get Married Soon: বিয়ের পিঁড়িতে ন্যাশনাল ক্রাশ স্মৃতি মন্ধানা, বলিউডের হেভিওয়েটের জন্যই ভাঙলেন বাকিদের হৃদয়...Indian cricketer Smriti Mandhana is getting married, do you know who the groom is Bollywood heavyweight
Read more »
Palash Muchhal-Smriti Mandhana Wedding: वर्ल्डकप खत्म होते ही बारात लेकर पहुंचेंगे पलाश, स्मृति बनेंगी 'इंद...Palash Muchhal-Smriti Mandhana Wedding: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना इसी नवंबर में शादी करने वाले हैं. शादी की रस्मों की तारीख सामने आ गई हैं. आप बी जानिए...
Read more »
Palash Muchhal-Smriti Mandhana Wedding: वर्ल्डकप खत्म होते ही बारात लेकर पहुंचेंगे पलाश, स्मृति बनेंगी 'इंद...Palash Muchhal-Smriti Mandhana Wedding: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना इसी नवंबर में शादी करने वाले हैं. शादी की रस्मों की तारीख सामने आ गई हैं. आप बी जानिए...
Read more »
IND vs AUS: स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया कीर्तिमान, इस मामले में बनीं सिर्फ दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ीस्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अब सभी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम भी शामिल है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
ಇತಿಹಾಸ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ ಸ್ಮೃತಿ ಮಂಧಾನ ಮತ್ತು ದೀಪ್ತಿ ಶರ್ಮಾ! ವನಿತೆಯರ ಅಬ್ಬರಕ್ಕೆ ಸ್ಟೇಡಿಯಂನಲ್ಲಿದ್ದವರು ಶಾಕ್Smriti Mandana Deepti Sharma New Records: ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾದ ಮಹಿಳಾ ತಂಡ ವಿಶ್ವಕಪ್ ಅನು ಗೆದ್ದು ಬೀಗಿದೆ. ಈ ಕೊನೆಯ ಪಂದ್ಯದಲ್ಲಿ ಸ್ಮೃತಿ ಮಂಧಾನ ಹಾಗೂ ದೀಪ್ತಿ ವರ್ಮಾ ದಾಖಲೆ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
