ईशान खट्टर ने 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी!' से करियर शुरू किया. उस समय वह 10 साल के थे. यह उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर की फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने 'धड़क', 'फोन भूत', 'द परफेक्ट कपल' और 'होमबाउंड' से अंतरराष्ट्रीय पहचान पाई. वे नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं.
मुंबई. ईशान खट्टर ने भले ही चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में काम किया हो, लेकिन वे डांस के मास्टर हैं और फिटनेस आइकॉन भी हैं. उनकी बॉडी और स्टाइल की तारीफ हर तरफ होती है. ईशान ने एक्टिंग की शुरुआत महज 10 साल की उम्र से कर दी थी.
उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में बतौर बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था. अभिनेता का जन्म 1 नवंबर 1995 को अभिनेत्री नीलिमा अजीम और अभिनेता राजेश खट्टर के घर में हुआ था. नीलिमा ईशान के साथ शाहिद कपूर की भी मां हैं. नीलिमा ने साल 1990 में पंकज कपूर के साथ शादी की थी, जिनसे शाहिद कपूर हुए थे, लेकिन ये शादी महज 11 साल ही चल पाई और इसके बाद दोनों ने 1984 में एक-दूसरे को तलाक दे दिया था. जहां पंकज ने 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी की, तो वहीं नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से. ईशान खट्टर ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है. बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशान ने ‘धड़क’ से पहले 2016 में ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में अभिषेक चौबे के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है. इसके बाद उन्होंने 2017 में ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से हीरो बनकर डेब्यू किया. फिर, वे जान्हवी कपूर के साथ ‘धड़क’ फिल्म में नजर आए थे. इसके बाद ईशान खट्टर ‘अ सूटेबल बॉय’ में नजर आए थे, जिसका निर्देशन मीरा नायर ने किया था. इसके बाद वह अनन्या पांडे के साथ ‘खाली पीली’ में नजर आए. फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था. इसके बाद वे कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कॉमेडी हॉरर ‘फोन भूत’ में भी नजर आए थे. अभिनेता ने बॉलीवुड के साथ अमेरिका में भी अभिनय का परचम लहराया है. उन्होंने साल 2024 में नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ में अभिनय किया, जिसमें उनके साथ निकोल किडमैन थीं. इस रोल में उनके अभिनय ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को प्रभावित किया. इसके साथ ही साल 2025 की फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ. कान्स में फिल्म के चयन ने ईशान के करियर को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और उन्हें एक विश्व स्तर के कलाकार के रूप में आगे बढ़ाया.
Ishaan Khatter Birthday Ishaan Khatter Age Ishaan Khatter Films Ishaan Khatter Web Series ईशान खट्टर Bollywood Actor Fitness Icon Dance Master Filmography International Recognition Netflix Series
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मणिपुर : CM बीरेन सिंह के घर पर भीड़ के हमले के बाद मैतेई समूह ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमManipur Violence से जुड़े 10 बड़े Updates | Top 10 Manipur Violence News
Read more »
नेटफ्लिक्स टॉप 10: साउथ की एक्शन फिल्म टॉप पर तो शाहरुख खान के कनेक्शन वाली वेब सीरीज ने मारी बाजीनेटफ्लिक्स टॉप 10छ हम आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट, वहीं टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट जिन्हें आप इस हफ्ते देख सकते हैं.
Read more »
10 के सिक्के को लेकर अभी-अभी आई बड़ी खबरः RBI ने जारी कर दी नई गाइडलाइन!10 Rupees Coin: Big announcement from the government, RBI issued guidelines regarding ₹ 10 coin, 10 के सिक्के को लेकर RBI ने जारी कर दी नई गाइडलाइन!
Read more »
Top 10 employers of India: आ गई देश के 10 सबसे बड़े एम्पलॉयर्स की सूची, देख लें कौन देता है सबसे ज्यादा रोजगारTop 10 employers of India: आ गई देश के 10 सबसे बड़े एम्पलॉयर्स की सूची, देख लें कौन देता है सबसे ज्यादा रोजगार List of Top 10 employers of India see list
Read more »
Pakistan: 10-10 रुपये में मिल रही है पाकिस्तानी सेना की वर्दी, सामने आ गई वीडियोPakistan: 10-10 रुपये में मिल रही है पाकिस्तानी सेना की वर्दी, सामने आ गई वीडियो Pakistani army uniform selling in 10 rupees विदेश
Read more »
டாப் 10 பணக்கார நாடுகள்.. லிஸ்ட்டில் இந்தியா இருக்கா?Top 10 Richest Countries In World: உலகின் முதல் 10 பணக்கார நாடுகள் என்னென்ன என்பது குறித்து இத்தொகுப்பில் பார்க்கலாம்.
Read more »
