सोशल-पॉलिटिकल पंगों से कुदरत के करिश्मों तक... बॉलीवुड की कहानियों में कैसे किरदार बन रहा नॉर्थ-ईस्ट

Paatal Lok 2 News

सोशल-पॉलिटिकल पंगों से कुदरत के करिश्मों तक... बॉलीवुड की कहानियों में कैसे किरदार बन रहा नॉर्थ-ईस्ट
The Family Man 2Bollywood Films In North EastSikkim In Films
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 296 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 150%
  • Publisher: 63%

ऐसा नहीं है कि पहले नागालैंड, मेघालय या अरुणाचल प्रदेश को कहानी में जगह नहीं मिली, या वहां फिल्में शूट नहीं हुईं. देव आनंद की फिल्म 'ज्वेल थीफ' (1967) तो सिक्किम में तब शूट हुई थी, जब वो भारत का हिस्सा भी नहीं था. मगर अब नॉर्थ ईस्ट सिर्फ एक लोकेशन भर नहीं है, कहानी का प्लॉट भी है.

इस साल की सबसे एक्साइटिंग वेब सीरीज में से एक 'पाताल लोक 2' का ट्रेलर आ चुका है. 5 साल के लंबे इंतजार के बाद, जयदीप अहलावत एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर हाथीराम चौधरी के रोल में एक सॉलिड कहानी के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं.

'पाताल लोक 2' के ट्रेलर में जयदीप के साथ इश्वाक सिंह, गुल पनाग और तिलोत्तमा शोम जैसे दमदार कलाकारों की मौजूदगी तो एक्साइटिंग है ही. साथ ही, कहानी में भी ऑडियंस को बांध कर रखने वाला सस्पेंस भरपूर नजर आ रहा है. हालांकि इस ट्रेलर में एक और दिलचस्प चीज ये है कि शो का प्लॉट देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में आने वाले नागालैंड पर बेस्ड है. पाताल लोक का अंधेरा बढ़ाता नागालैंडजयदीप अहलावत के अमेजन प्राइम शो 'पाताल लोक 2' की कहानी में नागालैंड और वहां दशकों से जारी हिंसा, एक बड़ा प्लॉट-पॉइंट बनते नजर आ रहे हैं. अगर 'पाताल लोक' का सीजन 1 याद करें तो ये शो एक सोशल थ्रिलर की तरह ज्यादा काम करता है. हाथीराम चौधरी के हाथ आने वाले केस, लोगों के बिहेवियर में बदलाव लाने वाले सोशल-पॉलिटिकल माहौल की परतों में झांकते हैं और डार्क किरदारों की कैरेक्टर स्टडी पेश करते हैं. Advertisement 'पाताल लोक 2' के ट्रेलर में जयदीप अहलावत सीजन 2 में हाथीराम के पास नागालैंड के एक लीडर की हत्या का केस आने वाला है. इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए उसे नागालैंड जाना होगा,जहां अलग-अलग जनजातीय समुदायों की हिंसा और सत्ता के साथ उनका कनफ्लिक्ट फोकस में होगा. हालांकि, इसी साल एक और बहुत पॉपुलर शो की कहानी में नागालैंड एक किरदार की तरह आने वाला है. 'द फैमिली मैन' भी चला नागालैंड अमेजन प्राइम का एक और बेहद पॉपुलर शो 'द फैमिली मैन' इस साल अपना तीसरा सीजन लेकर आने वाला है. मनोज बाजपेयी स्टारर इस शो ने भी अपने पहले दो सीजन की कहानी से जनता को बहुत इम्प्रेस किया है. 'द फैमिली मैन' के पहले सीजन की कहानी में जहां मुंबई और कश्मीर मुख्य प्लॉट का हिस्सा थे. वहीं दूसरे सीजन की कहानी में ये काम चेन्नई के हिस्से था. अब तीसरे सीजन में कहानी नागालैंड पहुंचने वाली है. और 'द फैमिली मैन' जिस तरह का शो है, ये नागालैंड के अंदर चलने वाले कनफ्लिक्ट को कहानी का हिस्सा ना बनाए, ऐसा होना लगभग नामुमकिन है. 'द फैमिली मैन 3' का काफी बड़ा हिस्सा नागालैंड में शूट हुआ है ये बात रिपोर्ट्स में सामने आती रही है और एक्टर्स ने वहां से तस्वीरें भी शेयर की हैं. Advertisement नागालैंड में 'द फैमिली मैन 3' की कास्ट नॉर्थ-ईस्ट में शूट हुई बॉलीवुड फिल्मेंऐसा नहीं है कि पहले नागालैंड, मेघालय या अरुणाचल प्रदेश को कहानी में जगह नहीं मिली, या वहां फिल्में शूट नहीं हुईं. देव आनंद की फिल्म 'ज्वेल थीफ' तो सिक्किम में तब शूट ही थी, जब वो भारत का हिस्सा भी नहीं था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और फारुख शेख स्टारर 'एक पल' के कई हिस्से शिलोंग और जोरहाट में शूट हुए थे. 'ज्वेल थीफ' में देव आनंद और वैजयंती माला 90s में सलमान खान की फिल्म 'कुर्बानी' के कुछ हिस्से शिलोंग, मेघालय में शूट हुए थे. शाहरुख खान की 'कोयला' का गाना 'तनहाई तनहाई' अरुणाचल में शूट हुआ था. जहां रवीना टंडन स्टारर 'दमन' असम में शूट हुई थी, वहीं नागालैंड के कुछ हिस्सों में जॉन अब्राहम की 'साया' का शूट हुआ था. 2016 में आई 'रॉक ऑन 2' और 2017 में आई 'रंगून' भी नॉर्थ-ईस्ट में शूट हुई थीं. लेकिन बीते कुछ सालों में नॉर्थ-ईस्ट सिर्फ एक लोकेशन भर नहीं रहा, बल्कि फिल्मों की कहानी और कनफ्लिक्ट का हिस्सा भी बना है. नॉर्थ ईस्ट में शूट हुईं बॉलीवुड फिल्में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों से कहानी को मिल रही डेप्थ देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा 'पाताल लोक 2' और 'द फैमिली मैन 3' से पहले भी कुछ ताजा बॉलीवुड फिल्मों में कहानी का हिस्सा बन चुका है. आयुष्मान खुराना स्टारर 'अनेक' में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में चल रहे अलगाववादी आंदोलनों, जनजातीय गुटों की हिंसा और वहां की संस्कृति को मुख्य तौर पर कहानी का प्लॉट बनाया गया था. असम और मेघालय में शूट हुई 'अनेक' नॉर्थ-ईस्ट पर बेस्ड बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. Advertisement2022 में ही आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' की कहानी भी नॉर्थ-ईस्ट में सेट थी. अरुणाचल के कई जिलों में शूट हुई इस फिल्म में वहां के लोगों, समाज और मिथकों को कहानी में बहुत अच्छे से बुना गया था. विकास की कीमत, नॉर्थ-ईस्ट के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण के नुकसान से चुकाना, वरुण धवन स्टारर इस फिल्म की सेन्ट्रल थीम थी. नॉर्थ ईस्ट में शूट हुईं बॉलीवुड फिल्में कैसे बढ़ रहा क्रेज?फिल्मों के नैरेटिव में लैंडस्केप का एक बड़ा रोल होता है. लोकेशंस फिल्म की कहानी का मूड सेट करती हैं. नॉर्थ-ईस्ट के पहाड़, वादियां, जंगल और वाटरफॉल ना सिर्फ खूबसूरत विजुअल्स बनते हैं, बल्कि सस्पेंस और रहस्यमयी फील देने में भी काम आते हैं. एक नया लैंडस्केप दर्शक को इसलिए भी बांध कर रखता है क्योंकि वो किरदारों के साथ-साथ, उसके आसपास वो सबकुछ देखते हैं जो नया लगता है. फिल्मों में नॉर्थ हो या साउथ, अधिकतर पॉपुलर लोकेशंस फिल्मों में खूब यूज हो चुकी हैं और पहाड़ों के नाम पर उत्तराखंड या कश्मीर को भी फिल्मों में काफी यूज किया जा चुका है. जबकि नॉर्थ-ईस्ट में प्राकृतिक रूप से खूबसूरत ऐसी लोकेशंस की भरमार है, जिन्हें अभी तक जनता ने फिल्मों में देखा ही नहीं है. फिल्ममेकर्स अब इन लोकेशंस को एक्सप्लोर कर रहे हैं. Advertisementदूसरा बड़ा फैक्टर ये है कि नागालैंड और अरुणाचल के साथ दूसरे कई राज्यों में भी जनजातीय समुदायों के बीच संघर्ष का दशकों पुराना इतिहास है. कई जगहों पर तो ये संघर्ष आज भी चल रहे हैं. इन राज्यों में पॉलिटिकल और सोशल कनफ्लिक्ट भी भरपूर हैं जो फिल्मों का प्लॉट बनकर कहानी को डेप्थ दे सकते हैं. बॉलीवुड की हिंदी भाषी जनता का बड़ा हिस्सा इन राज्यों की पॉलिटिक्स और सोशल कनफ्लिक्ट से आज भी बहुत अच्छे से परिचित नहीं है. ऐसे में फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली नुक्ताचीनी से भी बचा जा सकता है. नॉर्थ ईस्ट में शूट हुई फिल्म 'रंगून' से एक सीन तीसरा बड़ा फायदा फिल्म शूट करने के खर्च से जुड़ा है. 2017 में असम के मुख्यमंत्री ने, राज्य में शूट होने वाली फिल्मों के लिए 45% तक सब्सिडी अनाउंस की थी. राज्य में पिछले कई सालों से फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश में शूट करने के लिए कई तरह के परमिट और पास की जरूरत पड़ती है. लेकिन इन परमिशन्स के लिए पिछले कुछ सालों में सिंगल-विंडो क्लीयरेंस शुरू कर दी गई है, जिससे वहां फिल्में शूट करना आसान हुआ है. Advertisementमेघालय भी फिल्म-फ्रेंडली बनने की राह पर है और राज्य में फिल्म शूट करने के लिए कई तरह की छूट और सब्सिडी मिलती हैं. इसी तरह की सुविधाएं नागालैंड में भी मिलती हैं, जहां राज्य की अपनी फिल्म पॉलिसी पर भी काम चल रहा है जो फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देगी. सिक्किम ने तो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 2021 में 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली' स्टेट का अवॉर्ड भी जीता है. नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की संस्कृति और लोकेशंस की खूबसूरत तस्वीरें हमेशा से लोगों का ध्यान खींचती रही हैं. अब देखना है कि बॉलीवुड देश के इस नेचुरली गिफ्टेड हिस्से की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर कितने अच्छे से एक्सप्लोर करता है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

The Family Man 2 Bollywood Films In North East Sikkim In Films Nagaland In Films Arunachal Pradesh In Films Meghalaya In Films North East In Films North East In Films

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रवि किशन का बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का खुलासारवि किशन का बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का खुलासारवि किशन ने फिल्म 'लापता लेडीज' में अपने किरदार के बारे में बात की और बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के अपने अनुभवों का खुलासा किया.
Read more »

North East Bankers Conclave में Amit Shah ने कहा - 10 साल में नॉर्थ ईस्ट में 71% अपराध कम हुआ हैNorth East Bankers Conclave में Amit Shah ने कहा - 10 साल में नॉर्थ ईस्ट में 71% अपराध कम हुआ हैNorth East Bankers Conclave: अगरतला में गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए कहा - 10 साल में नॉर्थ ईस्ट में 71% अपराध कम हुआ है.
Read more »

हादसे से विलेन बनीं ये खूंखार एक्ट्रेसहादसे से विलेन बनीं ये खूंखार एक्ट्रेसललिता पवार, एक ऐसे अभिनेत्री के बारे में जानती हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हीरोइन के रूप में शुरुआत की लेकिन एक हादसे के बाद विलेन के किरदार निभाने लगीं.
Read more »

बॉलीवुड के ये 6 एक्टर्स ने खलनायक किरदार निभाकर सबको हैरान कर दियाबॉलीवुड के ये 6 एक्टर्स ने खलनायक किरदार निभाकर सबको हैरान कर दियाइस साल बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ने खलनायक के किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया। अर्जुन कपूर से लेकर आर माधवन तक कई सितारों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है।
Read more »

बिपाशा बसु की दो सौतन: जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगमबिपाशा बसु की दो सौतन: जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगमबॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के जन्मदिन पर जानें उनके पति करण सिंह ग्रोवर की दो पूर्व पत्नियों की कहानियों के बारे में।
Read more »

इंजीनियर से आईपीएस: सोमेन बर्मा की सफलता की कहानीइंजीनियर से आईपीएस: सोमेन बर्मा की सफलता की कहानीसुलतानपुर के तेज तर्रार एसपी सोमेन बर्मा ने कैसे इंजीनियरिंग से आईपीएस तक की यात्रा की, हमारी इस खबर में आपको उनकी सफलता की ग़लतफ़हमी दी जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:42:22