जेन-जी के ट्रैवल करने के तरीके में अब बदलाव आ रहा है। वे अजनबियों के साथ कम्युनिटी ट्रैवल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के युवाओं, खासकर जेन-जी के बीच सफर करने का अंदाज पूरी तरह बदल गया है। एक समय था जब ग्रुप टूर का नाम सुनते ही बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की तस्वीर जेहन में आती थी, लेकिन आज यह ट्रेंड युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। इसे कम्युनिटी ट्रैवल कहा जा रहा है, जहां अनजान लोग एक साथ मिलकर नई जगहों को एक्सप्लोर करते हैं। सुनने में ऐसा लग सकता है कि लोग अजनबियों के साथ घूमने के लिए पैसे दे रहे हैं, लेकिन अगर इसे ध्यान से समझें, तो इसके पीछे आज की पीढ़ी से जुड़ी एक बड़ी वजह है। आइए जानें इस बारे में। क्या है कम्युनिटी ट्रैवल का फॉर्मेट? कम्युनिटी ट्रैवल घूमने का बहुत ही आसान और व्यवस्थित तरीका है। आप किसी ट्रैवल कंपनी के साथ अपनी पसंद की जगह के लिए साइन-अप करते हैं। आपके साथ दूसरे ट्रैवलर्स भी उसी ट्रिप का हिस्सा बनते हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग अकेले आए होते हैं। यह पूरा ग्रुप मिलकर एक ही ट्रैवल प्लान फॉलो करके सफर करता है। इस सफर की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाली सुविधा। कंपनी आपकी फ्लाइट्स, ठहरने की जगह, वीजा और घूमने की जगहों जैसे सभी लॉजिस्टिक्स को संभालती है। साथ ही, इन ट्रिप्स में एक ट्रिप कैप्टन भी होता है जो पूरे ग्रुप के साथ रहता है और पूरी ट्रिप को मैनेज करता है। इसके अलावा, लोकल गाइड भी होते हैं जो उस जगह के बारे में जानकारी देते हैं। दोस्ती का नया तरीका कम्युनिटी ट्रैवल को इतना पसंद किए जाने के पीछे एक बड़ा कारण हमारी शहरी जीवनशैली है। आज के युवा ऑफिस या पढ़ाई के सिलसिले में अक्सर अपने घर और पुराने दोस्तों को पीछे छोड़कर नए शहरों में बस जाते हैं। ऐसे में पुराने दोस्तों के साथ तालमेल बिठाना और ट्रिप प्लान करना मुश्किल हो जाता है। जब दोस्तों के साथ प्लान नहीं बन पाते, तो घूमने-फिरने के लिए कम्युनिटी ट्रैवल अच्छा ऑप्शन साबित होता है। अकेलेपन से बचने का जरिया जेन-जी सोलो ट्रिप तो करना चाहती है, लेकिन सफर के दौरान अकेलेपन से भी बचना चाहती है। ऐसे में सफर के दौरान कोई दोस्त बनाना मुश्किल होता है, लेकिन कम्युनिटी ट्रैवल में साथ घूमने और एक्सपीरिएंस शेयर करने के लिए लोग मिल जाते हैं। इस दौरान नए दोस्त बनाने का मौका मिलता है और एक ऐसी कम्युनिटी का हिस्सा बन सकते हैं जिसकी पसंद और सोच उनसे मिलती-जुलती होती है। यह अकेलापन दूर करने और सफर को रोमांचक बनाने का बेहतरीन तरीका बन गया है। यह भी पढ़ें- लंबी ट्रिप्स के लिए कपल्स ले रहे हैं 'सीट डिवोर्स', आखिर क्यों लोगों को इतना पसंद आ रहा है यह ट्रेंड? यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली की भीड़ से दूर मनाना है वेकेशन? गर्मियों में सुकून के लिए बेस्ट हैं ये 5 हिल स्टेशन.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के युवाओं, खासकर जेन-जी के बीच सफर करने का अंदाज पूरी तरह बदल गया है। एक समय था जब ग्रुप टूर का नाम सुनते ही बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की तस्वीर जेहन में आती थी, लेकिन आज यह ट्रेंड युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। इसे कम्युनिटी ट्रैवल कहा जा रहा है, जहां अनजान लोग एक साथ मिलकर नई जगहों को एक्सप्लोर करते हैं। सुनने में ऐसा लग सकता है कि लोग अजनबियों के साथ घूमने के लिए पैसे दे रहे हैं, लेकिन अगर इसे ध्यान से समझें, तो इसके पीछे आज की पीढ़ी से जुड़ी एक बड़ी वजह है। आइए जानें इस बारे में। क्या है कम्युनिटी ट्रैवल का फॉर्मेट? कम्युनिटी ट्रैवल घूमने का बहुत ही आसान और व्यवस्थित तरीका है। आप किसी ट्रैवल कंपनी के साथ अपनी पसंद की जगह के लिए साइन-अप करते हैं। आपके साथ दूसरे ट्रैवलर्स भी उसी ट्रिप का हिस्सा बनते हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग अकेले आए होते हैं। यह पूरा ग्रुप मिलकर एक ही ट्रैवल प्लान फॉलो करके सफर करता है। इस सफर की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाली सुविधा। कंपनी आपकी फ्लाइट्स, ठहरने की जगह, वीजा और घूमने की जगहों जैसे सभी लॉजिस्टिक्स को संभालती है। साथ ही, इन ट्रिप्स में एक ट्रिप कैप्टन भी होता है जो पूरे ग्रुप के साथ रहता है और पूरी ट्रिप को मैनेज करता है। इसके अलावा, लोकल गाइड भी होते हैं जो उस जगह के बारे में जानकारी देते हैं। दोस्ती का नया तरीका कम्युनिटी ट्रैवल को इतना पसंद किए जाने के पीछे एक बड़ा कारण हमारी शहरी जीवनशैली है। आज के युवा ऑफिस या पढ़ाई के सिलसिले में अक्सर अपने घर और पुराने दोस्तों को पीछे छोड़कर नए शहरों में बस जाते हैं। ऐसे में पुराने दोस्तों के साथ तालमेल बिठाना और ट्रिप प्लान करना मुश्किल हो जाता है। जब दोस्तों के साथ प्लान नहीं बन पाते, तो घूमने-फिरने के लिए कम्युनिटी ट्रैवल अच्छा ऑप्शन साबित होता है। अकेलेपन से बचने का जरिया जेन-जी सोलो ट्रिप तो करना चाहती है, लेकिन सफर के दौरान अकेलेपन से भी बचना चाहती है। ऐसे में सफर के दौरान कोई दोस्त बनाना मुश्किल होता है, लेकिन कम्युनिटी ट्रैवल में साथ घूमने और एक्सपीरिएंस शेयर करने के लिए लोग मिल जाते हैं। इस दौरान नए दोस्त बनाने का मौका मिलता है और एक ऐसी कम्युनिटी का हिस्सा बन सकते हैं जिसकी पसंद और सोच उनसे मिलती-जुलती होती है। यह अकेलापन दूर करने और सफर को रोमांचक बनाने का बेहतरीन तरीका बन गया है। यह भी पढ़ें- लंबी ट्रिप्स के लिए कपल्स ले रहे हैं 'सीट डिवोर्स', आखिर क्यों लोगों को इतना पसंद आ रहा है यह ट्रेंड? यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली की भीड़ से दूर मनाना है वेकेशन? गर्मियों में सुकून के लिए बेस्ट हैं ये 5 हिल स्टेशन
Gen Z Travel Trends Group Tours For Young People Organized Social Trips Making Friends While Traveling Youth Travel Experiences Solo Travel Solutions Travel With Strangers
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए Vivo X300 Ultra और X300s, चेक करें कीमत और फीचर्सVivo ने चीन में 200MP कैमरे वाले Vivo X300s और X300 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। X300 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एडवांस टेलीफोटो क्षमताएं हैं, जबकि X300s MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं और इनमें बड़ी बैटरी व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट...
Read more »
देहरादून में ब्रिगेडियर की हत्या: क्लब में झगड़े के बाद गोलीबारी, चार गिरफ्तारदेहरादून के राजपुर क्षेत्र में ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की हत्या का मामला सुलझा, क्लब में बिल को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई गोलीबारी, चार आरोपी गिरफ्तार, GEN Z क्लब सील।
Read more »
नेपाल: बालेन शाह का एक्शन जारी, Gen Z प्रदर्शन में गोली चलाने का आदेश देने वाला ऑफिसर अरेस्टनेपाल पुलिस ने मंगलवार सुबह पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी और 8 सितंबर 2025 के ‘जेन जी’ प्रदर्शन के दौरान काठमांडू के मुख्य जिलाधिकारी (CDO) रहे छवि रिजाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि
Read more »
नेपाल में बालेन-टाइन डे सरप्राइज: विडंबना पूछ रही है ‘कस्तो छौ?’बालेन शाह, जो खुद विद्रोही थे, अब विद्रोह पर ही पाबंदी लगा बैठे हैं. प्रदर्शन करने वाला गायक अब प्रदर्शनों को खामोश कर चुका है. Gen Z का आइकन अब उसी Gen Z से कह रहा है- अब जाओ, पढ़ाई करो. डीजे ने खुद ही प्लग खींच लिया है.
Read more »
4K डिस्प्ले और 13,000mAh की बैटरी के साथ ये नया टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमतVivo Pad 6 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया गया है।
Read more »
डक फेस हुआ पुराना, अब है Gen-Z Pout का जमाना; युवाओं को खूब पसंद आ रहा है यह वायरल सेल्फी ट्रेंडपहले सेल्फी का नाम सुनते ही लोग डक फेस बना लेते थे, लेकिन अब जेन-जी अलग तरीके से पाउट बना रही है।
Read more »
