सोने की कीमत में लगातार गिरावट, PC Jeweller और Titan के शेयर भी हुए धड़ाम, जानें कितना हुआ भाव

Gold Price News

सोने की कीमत में लगातार गिरावट, PC Jeweller और Titan के शेयर भी हुए धड़ाम, जानें कितना हुआ भाव
Gold Price McxPC Jeweller Share PriceTitan Share Price
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

Gold Price MCX Today 8 July 2025: एमसीएक्स पर सोने की कीमत में लगातार गिरावट बनी हुई है। वहीं सोना-चांदी के कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयर भी लुढ़क गए हैं।

नई दिल्ली: एमसीएक्स पर सोने की कीमत लगातार गिर रही है। अगस्त वायदा अनुबंधों में हाल ही में आई तेजी अब कम हो गई है। 16 जून को सोना 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के शिखर पर था, लेकिन अब यह करीब 4000 रुपये तक गिर गया है। यानी इन 22 दिनों में इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट आ गई है। वहीं दूसरी ओर ज्वेलरी से जुड़ी कंपनियों के शेयर में भी गिरावट आई है।मंगलवार को सोने की कीमत 98 रुपये की गिरावट के साथ 97,172 रुपये पर खुली। इसके बाद भी इसमें गिरावट आती गई। सुबह 10:30 बजे सोने की कीमत 97,049 रुपये थी। सोने की कीमत में गिरावट का कारण दुनिया भर में चल रहे व्यापारिक तनाव और संभावित नीतिगत बदलावों को माना जा रहा है।चीन और यूके के बाद अब भारत का नंबर.

.. ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कही यह बात, क्या दिल्ली को भी मिलेगी चिट्ठी?ट्रंप के टैरिफ ने डराया!अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कहा कि 1 अगस्त से उन देशों पर उच्च शुल्क लगेगा जिनके साथ कोई समझौता नहीं है। लेकिन ट्रेजरी सचिव बेसेंट ने कहा कि देशों को बातचीत के लिए तीन और सप्ताह मिल सकते हैं। इससे व्यापार जोखिम कम हो गया है और सोने की सुरक्षित ठिकाने के रूप में मांग भी कम हो गई है।मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री के मुताबिक अमेरिका में नौकरियों के अच्छे आंकड़ों ने जुलाई में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम कर दी है। यानी अमेरिका में नौकरियां बढ़ रही हैं। इसलिए अब इस बात की उम्मीद कम है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को कम करेगा। इससे सोने में निवेश करने का आकर्षण कम हो गया है।शेयर में कितनी गिरावट?सोने-चांदी की ज्वेलरी का कारोबार करने वाली कंपनियों पीसी ज्वेलर्स और टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयर में भी गिरावट आ गई। मंगलवार की इन कंपनियों के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिर गए। पीसी ज्वेलर का शेयर सोमवार को 18.72 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कुछ तेजी के साथ 18.79 रुपये पर खुला। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आती गई। सुबह 10:30 बजे तक यह शेयर 8.70 फीसदी तक गिरकर 17.09 रुपये पर आ गया था। हालांकि इसके बाद गिरावट कुछ थमी, लेकिन बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई। यह 17.24 रुपये पर था।वहीं टाइटन कंपनी का शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 10:30 बजे के कारोबार तक यह शेयर करीब 5.72 फीसदी गिरकर 3457.25 रुपये तक आ गया था। इसके बाद इसमें भी थोड़ी तेजी देखी गई, लेकिन यह लाल निशान पर ही था और 3476.40 रुपये था कारोबार कर रहा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gold Price Mcx PC Jeweller Share Price Titan Share Price सोने की कीमत एमसीएक्स पर सोने का भाव पीसी ज्वेलर शेयर प्राइस टाइटन शेयर प्राइस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, यहां जानें क्या है आज का भावसोने की कीमत में गिरावट, चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, यहां जानें क्या है आज का भाव11 जून को भोपाल और इंदौर में सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिला है. BankBazaar.com के अनुसार, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 9,025 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 9,476 रुपए प्रति ग्राम है. सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है.
Read more »

पटना में इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव रहे स्थिर, जानें आज की कीमतपटना में इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव रहे स्थिर, जानें आज की कीमतGold Silver Price: पटना में इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव रहे स्थिर, जानें आज क्या रेट हो रही बिक्री
Read more »

उधर ट्रंप का ऐलान, इधर सोना धड़ाम, एक ही झटके में ₹3000 सस्ता, चांदी ने भी लिया यू-टर्न, खरीदारी का सही मौका या करें और इंतजार ?उधर ट्रंप का ऐलान, इधर सोना धड़ाम, एक ही झटके में ₹3000 सस्ता, चांदी ने भी लिया यू-टर्न, खरीदारी का सही मौका या करें और इंतजार ?सोने की रिकॉर्ड कीमत से परेशान खरीदारों के लिए मंगलवार काफी राहतभर रहा. सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
Read more »

8 फीसदी से ज्यादा भागे इस छोटकू कंपनी के शेयर, 14 रुपये भाव, 5 साल में दिया 500 फीसदी रिटर्नआज शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रतनइंडिया पावर शेयर में उछाल देखा गया। कंपनी के शेयर एनएसई पर 2 की बढ़त के साथ खुले और दोपहर तक 6.
Read more »

Stocks to Watch: आज DCM Shriram और Motilal Oswal समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, दिखाई दे रही तेजीStocks to Watch: आज DCM Shriram और Motilal Oswal समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, दिखाई दे रही तेजीStock Market Prediction: शेयर मार्केट गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 170 अंकों की गिरावट आई। निफ्टी भी 48 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
Read more »

सोने से तेज भाग रहा PC Jeweller का शेयर, बाजार खुलते ही आ गई 15% की तेजी, कहां पहुंचा भाव?सोने से तेज भाग रहा PC Jeweller का शेयर, बाजार खुलते ही आ गई 15% की तेजी, कहां पहुंचा भाव?PC Jeweller Share: सोने-चांदी के गहने बनाने वाली कंपनी पीसी ज्वेलर के शेयर में इस समय काफी तेजी बनी हुई है। सोमवार को सुबह-सुबह ही यह शेयर जबरदस्त उछल गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:32