सोने की कीमतों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। दुनिया भर में चल रही अनिश्चितताएं, अमेरिकी आर्थिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता और नए ट्रम्प प्रशासन के साथ आर्थिक अस्थिरता के खिलाफ बचाव के रूप में सोने की मांग में वृद्धि हो सकती है।
बड़े देशों में तनाव, ट्रम्प के आक्रामक रुख के चलते सोने में तेजी जारी रहेगीक्या सोने में तेजी इस साल भी बनी रहेगी? यह सवाल आम लोगों के जेहन में सबसे तेजी से चल रहा है। दरअसल, बीते साल सोने की कीमतों ने बीते एक दशक में किसी एक साल में सबसे तेज रफ्तार देखी। 20% से अधिक रिटर्न दिया। इसकी वजह दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद, जियो पॉलिटिक्स तनाव, मौद्रिक नीतियों में बदलाव से लेकर भारत-चीन जैसे प्रमुख बाजारों में कंज्यूमर्स डिमांड रही। अब इस साल यह ट्रेंड जारी रहेगा और 20% से अधिक
रिटर्न का अनुमान है।दुनिया भर में चल रही अनिश्चितताएं, जैसे मौजूदा संघर्षों में संभावित वृद्धि और नए भू-राजनीतिक तनाव से बचाव के लिए सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश बढ़ेगा। भारत जैसे उभरते बाजारों में, केंद्रीय बैंक सक्रिय रूप से अपने सोने के भंडार को बढ़ा रहे हैं। यह रुझान 2025 में जारी रहेगा, जो सोने की कीमतों के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करेगा। अमेरिकी आर्थिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता, खासकर नए ट्रम्प प्रशासन के साथ आर्थिक अस्थिरता के खिलाफ बचाव के रूप में सोने की मांग में वृद्धि कर सकती है। इस स्थिति में हमारा अनुमान है कि एमसीएक्स यानी वायदा मार्केट पर सोने के दाम ₹85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। वित्त वर्ष 2024 में सोने के आयात में 9% की कटौती के चलते भारत में आभूषणों की मांग में 18% की वृद्धि हुई और वित्त वर्ष 2025 में 14-18% बढ़ने की उम्मीद है। भारत का संगठित आभूषण बाजार टियर 2 और टियर 3 शहरों में विस्तार कर रहा है। ब्रांडेड आभूषणों का राजस्व वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 18-20% बढ़ने का अनुमान है। देश में गोल्ड लोन बीते साल रिकॉर्ड 56% बढ़कर 1.54 लाख करोड़ पहुंच गया। गोल्ड गिरवी रखकर गोल्ड लेने की प्रवृत्ति में इस साल और तेजी रहेगी। इस साल गोल्ड लोन करीब सात गुना बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए के बेंचमार्क को पार सकता है
सोना कीमतें निवेश आर्थिक अस्थिरता ट्रम्प प्रशासन वायदा मार्केट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में तेजी से बढ़ रहा उपभोग, कृषि विकास दर में भी वृद्धि जारी: रिपोर्टभारत में तेजी से बढ़ रहा उपभोग, कृषि विकास दर में भी वृद्धि जारी: रिपोर्ट
Read more »
राज्यसभा में आज संविधान पर चर्चा जारी रहेगीराज्यसभा में आज संविधान पर चर्चा जारी रहेगी
Read more »
फेड रिजर्व की बैठक से सोने की कीमत में उछाल?फ़ेड रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना और चीन के सोने के भंडार में वृद्धि से सोने की कीमत में तेजी आ सकती है।
Read more »
सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने के गहनों की मांग में तेजीआईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के बावजूद, घरेलू बाजार में सोने के गहनों की खपत में 14-18 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है. आयात शुल्क में कटौती और आगामी त्योहारों की बढ़ती मांग से इसकी उम्मीद जताई गई है.
Read more »
सोने-चांदी की कीमत में खरमास में भी तेजी, जानें कीमतेंसोने-चांदी की कीमत में खरमास में भी तेजी देखने को मिल रही है. सोना और चांदी की कीमत में उछाल वैश्विक अस्थिता के बीच आया है.
Read more »
वाराणसी में सोने की कीमत में 440 रुपये की तेजीनए साल की शुरुआत में वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आया है. चांदी की कीमत में भी 100 रुपये प्रति किलो की मामूली तेजी आई है.
Read more »
