सोने और चांदी में गिरावट का असर, ईटीएफ 24 प्रतिशत तक फिसले
"नई दिल्ली, 30 जनवरी । सोने और चांदी में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसका असर गोल्ड एवं सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स पर भी देखने को मिला।Advertisment दिन के दौरान निप्पॉन इंडिया ईटीएफ होल्ड बीईईएस और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ में करीब 10-10 प्रतिशत की और एक्सिस गोल्ड ईटीएफ में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके अलावा टाटा गोल्ड ईटीएफ, एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ और यूटीआई गोल्ड ईटीएफ में भी बड़ी गिरावट हुई। वहीं, सिल्वर ईटीएफ में भी कुछ इसी तरह की गिरावट देखी गई। एक्सिस सिल्वर ईटीएफ 24 प्रतिशत तक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ, कोटक सिल्वर ईटीएफ करीब 23-23 प्रतिशत तक फिसल गए। वहीं, एसबीआई सिल्वर ईटीएफ में 22 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई। इसके अलावा, मिराई एसेट सिल्वर ईटीएफ, एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ और निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ में भी बड़ी गिरावट हुई। सोने और चांदी की कीमतों में दिन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से शाम 5 बजे जारी की गई कीमतों के मुताबिक,बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,545 रुपए कम होकर 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत 40,638 रुपए कम होकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,79,988 रुपए प्रति किलो हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोना 3.
84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,150 डॉलर प्रति औंस और चांदी 10.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 102.34 डॉलर प्रति औंस थी। डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
सोने और चांदी में गिरावट का असर ईटीएफ 24 प्रतिशत तक फिसले न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: লাইট-ক্যামেরা-অ্যাকশন! পর্দা উঠল মেগা অ্যাওয়ার্ড শোয়ের, ঝলসাচ্ছে জি ২৪ ঘণ্টা বিনোদনে সেরা ২৪...Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24 Lights camera action The curtain rises on the mega awards show Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24 is dazzling
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: বোকাবাক্সে বাজিমাত! টেলিভিশনে সেরা শো দিদি নম্বর ১....Didi No. 1 wins best non fiction show award in Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: থিয়েটার থেকে সিনেমার যাত্রায় দুই মহারথীর বিজয়রথ! সোহিনী সেনগুপ্ত ও ব্রাত্য বসু- কোন সেরার পুরস্কার পেলেন?zee 24 ghanta binodone sera 24 best actor and supporting actor male and female
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: সৃজিত থেকে জিনিয়া, কমলেশ্বর থেকে নন্দিতা রায়- কে কোন বিভাগে সেরার পুরস্কার পেল?Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24 best technica awards list are here know who won the prize
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: শ্বেত পাথরের থালা থেকে লাঠি- বাঙালিকে মূল্যবোধ শিখিয়ে অনন্য প্রভাত রায়...Prabhat Roy got lifetime achievement awards in Zee 24 Ghanta binodne sera 24 award
Read more »
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: সেরা ক্রিয়েটর-ইনফ্লুয়েন্সার হিসেবে সম্মানিত শমীক অধিকারী...Shamik Adhikary got best influencer award in binodone sera 24
Read more »
