सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि रेलवे ने रेलवन ऐप के माध्यम से अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने पर 3% की छूट देने की घोषणा की। यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा।
5 दिन चढ़ने के बाद चांदी की कीमत ₹3,111 गिरी; बजट 2026 की तैयारी शुरूकल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने रेलवन एप के जरिए अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने पर किराए में 3% का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक यानी 6 महीने के लिए लागू रहेगा।शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।1.
5 दिन चढ़ने के बाद चांदी की कीमत ₹3,111 गिरी:एक किलो ₹2.32 लाख की हुई; सोना भी ₹2,182 गिरकर ₹1.35 लाख पर आया 30 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,182 रुपए गिरकर 1,34,599 रुपए पर आ गया है। कल यह 1,36,781 रुपए/10g पर था। लगातार 5 दिन तक चढ़ने के बाद चांदी की कीमत 3,111 रुपए गिर गई है। आज ये 2,32,329 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल चांदी 2,35,440 रुपए पर थी।2. रेलवन एप से जनरल टिकट लेने पर 3% डिस्काउंट:14 जनवरी से शुरू होगी नई स्कीम; R-वॉलेट यूजर्स को 3% की एक्ट्रा छूट भारतीय रेलवे ने रेलवन एप के जरिए अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने पर किराए में 3% का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक यानी 6 महीने के लिए लागू रहेगा। रेलवे ने आज सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम को लेटर भेजकर सॉफ्टवेयर में बदलाव करने को कहा है। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट सिर्फ R-वॉलेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसी भी डिजिटल पेमेंट मोड से भुगतान करने पर मिलेगा।3. चीन ने स्टारलिंक को नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया:अपने समुद्री क्षेत्र में स्टारलिंक यूज करने पर विदेशी जहाज पर एक्शन; बिना लाइसेंस इस्तेमाल पर रोक चीन ने अपने समुद्री क्षेत्र में इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का इस्तेमाल करने पर एक विदेशी जहाज पर कार्रवाई की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने इस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना है। चीन में स्टारलिंक पर पूरी तरह प्रतिबंध है और कंपनी के पास वहां सर्विस देने का लाइसेंस भी नहीं है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि जब भी कोई जहाज उनके क्षेत्र में आता है, तो उसे स्टारलिंक टर्मिनल्स का इस्तेमाल तुरंत बंद करना होगा।4. बजट 2026 की तैयारी शुरू:PM मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों से मिलकर सुझाव लिए; आत्मनिर्भरता और स्ट्रक्चरल बदलाव पर फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और सेक्टोरल एक्सपर्ट्स से मुलाकात की। इस मीटिंग में आगामी यूनियन बजट 2026-27 के लिए उनके सुझाव लिए गए। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।5. इंडिगो पायलट्स का भत्ता 50% तक बढ़ा:1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम; रोस्टर विवाद और फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद मोराल बूस्ट करने की कोशिश देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने पायलटों के अलाउंस में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे एयरलाइन के करीब 5,000 पायलटों को सीधा फायदा मिलेगा। नए नियम 1 जनवरी से लागू होंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लेओवर के लिए कैप्टन को अब 2,000 रुपए की जगह 3,000 रुपए मिलेंगे। वहीं फर्स्ट ऑफिसर्स के लिए इसे 1,000 से बढ़ाकर 1,500 रुपए कर दिया गया है।शीतलहर को लेकर एडवाइजरी जारीछत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव का अलर्ट...मैनपाट सबसे ठंडामुजफ्फरपुर में कोल्ड डे की मार झेल रहे किसानकैथल डीसी ने लिया घग्गर-सरस्वती नदी के तटबंधों का जायजा
सोना चांदी रेलवे टिकट डिस्काउंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 : ಖ್ಯಾತ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗನ ಕಾರಣಕ್ಕೆ CSKಯಿಂದ ಹೊರಬಂದ್ರಾ ಜಡೇಜಾ? 17 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಹಳೇ ಟೀಮ್ಗೆ ಸೇರ್ಪಡೆ..!IPL 2026 : ಐಪಿಎಲ್ 2026 ರ ಸೀಸನ್ಗೆ ಮುಂಚಿತವಾಗಿ ಆಟಗಾರರ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದಂತೆ ಒಂದು ಸಂಚಲನಕಾರಿ ಸುದ್ದಿ ಹೊರಬಿದ್ದಿದೆ.
Read more »
சஞ்சு சாம்சன் இல்லாமலே பலமாக இருக்கும் RR... மினி ஏலத்தில் யார் யாரை குறிவைக்கும்?IPL 2026 Mini Auction: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் அணி வரும் ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலத்தில் குறிவைக்கப்போகும் வீரர்கள் யார் யார்?
Read more »
AFCAT 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, अब 19 दिसंबर तक उम्मीदवारों के पास मौकाAFCAT 2026 Registration: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 14 दिसंबर से बढ़ाकर 19 दिसंबर, 2025 कर दिया है.
Read more »
ஐபிஎல் 2026 மார்ச் 26 முதல் தொடக்கம் - ஏலத்திற்கு முன் ரசிகர்களுக்கு மெகா குட் நியூஸ்!IPL 2026 : ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலம் இன்று நடக்கும் நிலையில், போட்டி தொடங்கும் தேதி குறித்த அறிவிப்பும் வெளியாகியுள்ளது.
Read more »
कौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा, जो बने IPL 2026 Auction के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, रचा इतिहासRajasthan kartik Sharma Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान के 19 वर्षीय क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने इतिहास रच दिया। CSK ने उन्हें 14.
Read more »
1,099cc वाली Kawasaki की बाइक भारत में लॉन्च, ट्रैक्शन कंट्रोल, थ्रॉटल सेंसिटिविटी जैसे फीचर्स से लैसकावासाकी ने 2026 निंजा 1100SX को नए स्टाइल अपडेट और ब्लैक-गोल्ड कलर के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 14.
Read more »
