आधा दर्जन बदमाशों ने एक शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना
हरियाणा के सोनीपत में आधा दर्जन बदमाशों ने एक शराब ठेकेदार को गोलियों से भून डाला. हमलावरों ने उसके शरीर को करीब 2 दर्जन गोलियों से छलनी कर दिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने वालों में एक पुलिसकर्मी का नाम भी आ रहा है.
हत्याकांड से साफ है कि हत्यारों के सिर पर खून सवार था. वो किसी भी कीमत पर शराब ठेकेदार को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे. दिल दहला देने वाली हत्या की यह वारदात सोनीपत के खेवड़ा गांव की है. जहां गुरुवार की सुबह 32 वर्षीय नरेंद्र उर्फ नंदा अपनी स्कॉर्पियो कार धुलवाने के लिए एक सर्विस स्टेशन पर गया था. कार धुलाई के दौरान वह वहीं सामने कुर्सी पर बैठा था. तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आधा दर्जन हमलावर वहां जा पहुंचे और नरेंद्र को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. किसी तरह से नरेंद्र भागकर सर्विस स्टेशन के कमरे में जा घुसा. हमलावर भी उसके पीछे कमरे में घुस गए और नरेंद्र को करीब 2 दर्जन गोलियों से छलनी कर दिया. नरेंद्र के शरीर में कई गोलियों के निशान थे. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों ने फौरन नरेंद्र को सोनीपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के भाई संजय की तहरीर और बयानों के आधार पर हरियाणा पुलिस के हेडकांस्टेबल सूरज आंतिल के खिलाफ हत्या करवाने का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी सूरज मृतक की मौसी का बेटा है. पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में गैंगस्टर राजू बसोदी और अक्षय पलड़ा को भी नामजद किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी सूरज के खिलाफ 2 दिन पहले ही पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया था. हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश और कारोबारी विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
माओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ़्तार वकील सुधा भारद्वाज को मिला हार्वर्ड से सम्मानभीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ़्तारी के सात महीने बाद सुधा भारद्वाज को हार्वर्ड लॉ स्कूल की एक पोर्ट्रेट एक्ज़िबिट में जगह मिली है. कॉलेज द्वारा यह सम्मान दुनिया भर से क़ानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है.
Read more »
दिल्ली-हरियाणा में 12 मई को वोटिंग, हिमाचल में 19 मई को पड़ेंगे वोटलोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और 7 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. 11 अप्रैल से 19 मई तक लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाने हैं जबकि मतगणना के लिए 23 मई की तारीख तय की गई है. राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 12 मई को होने वाले छठे चरण में वोट डाले जाएंगे.
Read more »
सीबीआई में रिश्वतखोरी को लेकर विवादों में रहे राकेश अस्थाना समेत 3 अफसरों को शीर्ष वेतनमानIPS Rakesh Asthana among the 3 officers who get top pay scale | राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सीबीआई के पूर्व चीफ आलोक वर्मा से टकराव को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्र ने उन्हें 18 जनवरी को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (बीसीएएस) का महानिदेशक बनाया
Read more »
महागठबंधन को महामिलावट बता रहे थे मोदी, लेकिन NDA में हैं 2 दर्जन से ज्यादा दलचुनाव विश्लेषकों की मानें तो इसके पीछे की वजह है कि पिछले चुनावों में क्षेत्रीय दलों के वोट प्रतिशत में कोई कमी नहीं आई है. जबकि यदि राष्ट्रीय दल छोटे दलों से गठबंधन में चुनाव लड़ते हैं तो उनके जीत का स्ट्राइक रेट बढ़ जाता है.
Read more »
प्रवक्ताओं को चुनावी मैदान में उतारेगी BJP, पुरी से संबित पात्रा को मिल सकता है टिकटLok Sabha Elections भारतीय जनता पार्टी इस बार अपने कई प्रवक्ताओं को चुनावी मैदान में उतार सकती है. खबरें हैं कि संबित पात्रा इस बार ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से किस्मत आजमा सकते हैं.
Read more »
ऑटो शेयरिंग में महिला के साथ लूट और रेप की कोशिशपुलिस के अनुसार काम से लौट रही डेंटिस्ट ने काला पत्थर से शेयरिंग में ऑटो लिया था। ऑटो में पहले से मैजूद बदमाशों ने उसके साथ लूट और रेप करने की कोशिश की।
Read more »
मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »
ज्यादा वर्कलोड से सेहत को होते हैं कई नुकसान, इन तरीकों से करें वर्कलोड को कमआपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि वे अत्यधिक व्यस्त रहते है और उन्हें बहुत वर्कलोड है। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसी स्थिति हो। वैसे ऐसे भी लोगों की कमी नहीं, जो कम काम का भी ज्यादा लोड लेते हैं।
Read more »
पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »
