सेहतनामा- खट्टी डकारें कहीं GERD के कारण तो नहीं: क्या है एसिड रिफ्लक्स, यह क्रॉनिक कैसे होता है, GERD के ल...

Acid Reflux News

सेहतनामा- खट्टी डकारें कहीं GERD के कारण तो नहीं: क्या है एसिड रिफ्लक्स, यह क्रॉनिक कैसे होता है, GERD के ल...
Acid Reflux ProblemAcid Reflux SymptomsGastroesophageal Reflux Disease
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

GERD Gastroesophageal Reflux Disease Kya Hai Explained - Follow GERD Symptoms, Risk Factors, Causes And Treatment On Dainik Bhaskar.

क्या है एसिड रिफ्लक्स, यह क्रॉनिक कैसे होता है, GERD के लक्षण और सावधानियांहम सबने कभी-न-कभी पेट में दर्द, सीने में जलन और अपच का अनुभव किया होगा। ये सब एसिड रिफ्लक्स के लक्षण हैं। अगर ये कंडीशन हफ्ते में दो या इससे अधिक बार बन रही है तो यह गैस्ट्रोएसोफेजील रिफ्लक्स डिजीज के कारण हो सकता है। आमतौर पर एसिड रिफ्लक्स की शिकायत तब होती है, जब हम भारी, गरिष्ठ भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाते हैं या साे जाते हैं। इससे होता ये है कि पेट का एसिड बार-बार मुंह और पेट को जोड़ने वाली नली इसोफेगस में प्रवाहित होने लगता है, जिससे सीने में जलन और अन्य लक्षण पैदा होते हैं। आमतौर पर एसिड रिफ्लक्स को घर पर ही नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन क्रॉनिक एसिड रिफ्लक्स के लिए ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है। अगर समय पर GERD का इलाज न किया जाए तो एसिड इसोफेगस के टिश्यूज को नुकसान पहुंचा सकता है। GERD के इलाज के लिए डॉक्टर कुछ दवाओं के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं। अगर स्थिति गंभीर हो रही है तो कुछ मामलों में सर्जरी की भी जरूरत पड़ती है।हमारे पेट की स्वस्थ स्थिति ये है कि पेट की किसी भी सामग्री को केवल एक ही दिशा में जाना चाहिए, नीचे की ओर। जब हमारे पेट के अंदर से एसिड पीछे की ओर यानी ऊपर इसोफेगस की ओर और गले में प्रवाहित होता है तो इसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इसके कारण हमें कई बार सीने में जलन महसूस होती है। कई बार अजीब खट्टी डकारें भी आती हैं। लगभग हर किसी को कभी-न-कभी एसिड रिफ्लक्स का अनुभव होता है। यह अपच जैसा महसूस हो सकता है। खाने के बाद पेट में या सीने में जलन हो सकती है। एसिड रिफ्लक्स कभी-कभी असुविधाजनक हो सकता है। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है। जब यह समस्या हर दूसरे दिन या रोज होने लगे तो ऐसा GERD के कारण हो सकता है। यह हमारी क्वालिटी लाइफ को प्रभावित कर सकता है और टिश्यूज को नुकसान पहुंचा सकता है।GERD का पूरा नाम गैस्ट्रोएसोफेजील रिफ्लक्स डिजीज है। क्रॉनिक एसिड रिफ्लक्स के लिए मेडिसिन की भाषा में इस शब्द का इस्तेमाल होता है। जब एसिड रिफ्लक्स कई हफ्तों तक सप्ताह में कम-से-कम दो बार होता है तो इसे क्रॉनिक माना जाता है। कभी-कभार एसिड रिफ्लक्स या अपच होना, खट्‌टी डकारें आना सामान्य बात है। लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि यह GERD है। इस बीमारी की स्थिति तब बनती है, जब एसिड रिफ्लक्स की समस्या बहुत ज्यादा होने लगती है। यह इस बात का संकेत है कि हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है।मौजूदा समय में गैस्ट्रोएसोफेजील रिफ्लक्स और गैस्ट्रोएसोफेजील रिफ्लक्स डिजीज दोनों आम हैं। BMC पब्लिक हेल्थ के मुताबिक, पूरी दुनिया में साल 1990 से 2019 तक GERD के मामले 44 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ हो गए। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत में GERD 7.

6% से लेकर 30% तक लोगों को प्रभावित करता है।एसिड रिफ्लक्स के लक्षण आमतौर पर अपच जैसे होते हैं। इसमें पेट का एसिड और भोजन वापस गले में आता रहता है। एसिड के कारण सीने और गले में जलन होती है और गले में खट्टेपन के साथ जलन का एहसास होता रहता है। इसके और क्या लक्षण होते हैं, ग्राफिक में देखिए।जिन लोगों को अक्सर अपच की शिकायत रहती है या जिन्हें पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या है तो इस बात की बहुत आशंका है कि उन्हें एसिड रिफ्लक्स की शिकायत भी हो सकती है। यह समस्या ऐसे लोगों को अधिक होती है, जो फिजिकल एक्टिविटीज कम करते हैं या जिन्हें मोटापे की शिकायत है।अगर किसी को पहले से एसिड रिफ्लक्स की समस्या है तो उसे कुछ कारणों से बढ़ावा मिल सकता है। ज्यादा तला-भुना खाना और स्मोकिंग इसमें सबसे बड़े ट्रिगरिंग फैक्टर्स हैं। आइए ग्राफिक में देखते हैं।जिन लोगों की समस्या गंभीर नहीं है, वे जीवन शैली में बदलाव करके एसिड रिफ्लक्स को कम कर सकते हैं। जैसेकि अपने खाने की आदतों को बदलकर, शराब और तंबाकू के सेवन को कम करके और वजन को मेन्टेन करके। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। जिन लोगों को क्रॉनिक एसिड रिफ्लक्स या GERD है तो उन्हें अपने पेट के एसिड को कम करने के लिए दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। GERD के लिए दवाएं आसानी से उपलब्ध हैं और अत्यधिक प्रभावी हैं। इसके इलाज में आमतौर पर एंटाएसिड दवाएं दी जाती हैं।अगर एसिड रिफ्लक्स का कारण GERD नहीं है तो यह कोई बीमारी नहीं है। इसके लिए दवाओं के साथ लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आसानी से राहत पाई जा सकती है।अगर धूम्रपान करते हैं तो धूम्रपान छोड़ दें।खाने के तुरंत बाद न लेटें। खाने और सोने के बीच कम-से-कम तीन घंटे का अंतराल रखें।खाने-पीने के लिए ऐसी चीजों का चुनाव करें, जो सुपाच्य हों। भारी और गरिष्ठ भोजन से बचें।भगवान राम अब गर्भगृह में दर्शन देंगेMP मानसून अपडेट: भोपाल-इंदौर समेत 14 जिलों में तेज बारिशहरियाणा के 5 जिलों में तेज बारिशसिलीसेढ़ बांध में पहली बार चली ऊपरा VIDEOपंजाब में हुई सबसे कम बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Acid Reflux Problem Acid Reflux Symptoms Gastroesophageal Reflux Disease GERD Symptoms GERD Causes GERD Treatment

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद सबसे पहले क्या करता है लोकोपायलट, 99.9% लोगों को नहीं पताट्रेन के पटरी से उतरने के बाद सबसे पहले क्या करता है लोकोपायलट, 99.9% लोगों को नहीं पताट्रेन के पटरी से उतरने के बाद सबसे लोको पायलट को सबसे पहले क्‍या करना होता है, 99.9 फीसदी को नहीं पता होगा, आइए जानें-
Read more »

डाइजेशन बेहतर रखना है तो खाली पेट न खाएं ये 8 फलडाइजेशन बेहतर रखना है तो खाली पेट न खाएं ये 8 फलफल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन, खट्टे फल, टमाटर और अनानास जैसे कुछ फल खाली पेट खाने पर एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन पैदा कर सकते हैं।
Read more »

भारत में IAS हैं, वैसे पाकिस्तान में कौन होते हैं? UPSC की जैसे है ये संस्थाभारत में IAS हैं, वैसे पाकिस्तान में कौन होते हैं? UPSC की जैसे है ये संस्थाभारत में IAS की कहानी तो आप जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तान में भारत के आईएएस की तरह कौनसा पद होता है और उनका चयन कैसे किया जाता है.
Read more »

सेहतनामा- कीमोथेरेपी क्या है: कैंसर के इलाज में होता है यह ट्रीटमेंट, कीमो कैसे काम करता है, जानें हर जरूरी...सेहतनामा- कीमोथेरेपी क्या है: कैंसर के इलाज में होता है यह ट्रीटमेंट, कीमो कैसे काम करता है, जानें हर जरूरी...Cancer Chemotherapy Detail Question and Answers Explained; How Chemotherapy Works And Its Effects कीमोथेरेपी केमिकल ड्रग थेरेपी का एक आक्रामक रूप है, जो हमारे शरीर में तेजी से बढ़ रही सेल्स को खत्म करती है।
Read more »

शहद में ऐसा क्या है जो हजारों सालों तक भी रखने पर नहीं होता है खराब?शहद में ऐसा क्या है जो हजारों सालों तक भी रखने पर नहीं होता है खराब?आपने अक्सर शहद के डिब्बों पर एक्सपायरी डेट देखी होगी पर यह कितना होता है सही
Read more »

नमी से खराब हो जाए गैस का लाइटर, तो तुरंत करें ये उपाय, नया खरीदने की नहीं आएगी नौबतनमी से खराब हो जाए गैस का लाइटर, तो तुरंत करें ये उपाय, नया खरीदने की नहीं आएगी नौबतSmart Kitchen Hacks: यदि नमी के कारण आपके गैस स्टोव का लाइटर काम नहीं कर रहा है तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:06:19