सूडान में पैरा मिलिटरी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले में 25 लोगों की मौत, 30 घायल
सूडान में पैरा मिलिटरी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले में 25 लोगों की मौत, 30 घायलखार्तूम, 28 अगस्त । पश्चिमी सूडान के उत्तर दारफूर राज्य की राजधानी एल फाशेर में पैरामिलिटरी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज द्वारा किए गए एक हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। उत्तर दारफूर राज्य के स्वास्थ्य प्रमुख इब्राहीम खतीर ने मंगलवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, आरएसएफ ने सोमवार को अबू शौक कैंप मार्केट पर चार शेल दागे, जिसमें 25 लोग मारे गए और लगभग 30 अन्य लोग घायल हो गए। खतीर के मुताबिक, यह घटना सोमवार को हुई और घायलों को अबू शौक क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों, सऊदी अस्पताल और सेना के मेडिकल कॉर्प्स अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। एल फाशेर में एक गैर-सरकारी समूह ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि आरएसएफ ने सोमवार को एल फाशेर में निजी सब-सहारा कॉलेज पर बमबारी की, जिससे इस कॉलेज के मुख्य हॉल, प्रयोगशाला, शवगृह और अन्य इमारतें नष्ट हो गईं।बता दें कि 10 मई से, एल फाशेर में सूडानी सशस्त्र बलों और आरएसएफ के बीच भीषण संघर्ष जारी है। सूडान में 15 अप्रैल, 2023 से आरएसएफ और आरएसएफ के बीच गंभीर संघर्ष हो रहा है, जिससे कम से कम 16,650 लोगों की मौत हो चुकी है। हालिया यूएन आंकड़ों के अनुसार, सूडान में अनुमानित 10.
7 मिलियन लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं, जबकि लगभग 2.2 मिलियन अन्य पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। इससे पहले पश्चिमी सूडान में उत्तरी डारफुर राज्य की राजधानी एल फशर पर ही 12 अगस्त को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले में कम से कम 28 नागरिक मारे गए और 46 अन्य घायल हो गए थे। वहां के कार्यवाहक गवर्नर अल-हाफिज बखेत के अनुसार, सूडानी सशस्त्र बल और डारफुर क्षेत्र में सशस्त्र आंदोलन के संयुक्त बल ने शनिवार को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले को विफल करने में कामयाबी हासिल की थी और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया था यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्रिटेन में चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत, नौ घायलब्रिटेन में चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत, नौ घायल
Read more »
सूडान में बारिश और बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत, 107 घायलसूडान में बारिश और बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत, 107 घायल
Read more »
यूक्रेन के डोनेट्स्क में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले में 4 की मौत, 24 घायलयूक्रेन के डोनेट्स्क में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले में 4 की मौत, 24 घायल
Read more »
सूडान में भारी बारिश के चलते 53 लोगों की मौत, 9 हजार से अधिक परिवार प्रभावितसूडान में भारी बारिश के चलते 53 लोगों की मौत, 9 हजार से अधिक परिवार प्रभावित
Read more »
सूडान के डारफुर में झड़प में 28 की मौत, 46 घायलसूडान के डारफुर में झड़प में 28 की मौत, 46 घायल
Read more »
रूस हमले में यूक्रेन के 4 लोगों की मौत, 37 घायलरूस हमले में यूक्रेन के 4 लोगों की मौत, 37 घायल
Read more »
