सूख रहे हैं बांध, बढ़ रही बेचैनी! क्या इस बार मानसून बन पाएगा 'संजीवनी'? बांधों में 44.77% पानी बचा

राजस्थान में पानी का स्तर News

सूख रहे हैं बांध, बढ़ रही बेचैनी! क्या इस बार मानसून बन पाएगा 'संजीवनी'? बांधों में 44.77% पानी बचा
राजस्थान के नदियों में पानी का स्तरजल संसाधन विभाग राजस्थानजल संसाधन विभाग राजस्थान रिपोर्ट

राजस्थान के बांधों में फिलहाल 44.77 प्रतिशत पानी बचा है. कोटा संभाग में जल स्तर 71.96 प्रतिशत है, जबकि जयपुर और जोधपुर संभाग में हालात चिंताजनक हैं. मानसून से राहत की उम्मीद है.

जयपुर:- जल संसाधन विभाग ने राज्य के बांधों में कुल पानी भराव में शेष बचे पानी को लेकर आंकड़े जारी किए हैं. इन आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान के बांधों में फिलहाल 44.77 प्रतिशत पानी बचा है. गत दो माह में प्रदेश के 75 बांध सूख गए हैं.

साल 2024 में सितंबर के दौरान बांधों में कुल भराव क्षमता का 87.16 प्रतिशत पानी मौजूद था. मोटे तौर पर एक जून तक राज्य के 387 बांध सूख चुके हैं. जबकि प्रदेश के 297 बांध आंशिक भरे हुए हैं, 7 पूर्ण भरे हुए हैं. अच्छी बात यह है कि अन्य संभागों के मुकाबले इस बार कोटा संभाग में जल स्तर बड़ा है. एक माह के भीतर कोटा संभाग के बांधों के जलस्तर में पानी की आवक जारी है. इन बांधों में गांधी सागर के पानी की आवक लगातार बनी हुई है. कोटा संभाग के 81 बांधों का जल स्तर 71.96 प्रतिशत है. वहीं दूसरी ओर जयपुर और जोधपुर संभाग के बांधों में हालात चिंताजनक है. जयपुर के 252 बांधों में कुल भराव क्षमता का 35.54 प्रतिशत पानी बचा है, जबकि जोधपुर संभाग के 117 बांधों में 11.17 प्रतिशत ही पानी शेष है. वहीं उदयपुर संभाग के 178 बांधों में 23.09 प्रतिशत पानी शेष है. पिछले दो माह में 75 डैम सूखे जल संसाधन विभाग के अनुसार, जयपुर संभाग में अभी कुल 252 बांध हैं. इसमें अभी 35.54% ही पानी बचा है. इसके अलावा जोधपुर संभाग में 117 बांधों में 11.17%, कोटा संभाग में 81 बांधों में 71.96%, बांसवाड़ा संभाग में 63 बांधों में 36.61%, उदयपुर संभाग में 178 बांधों में 23.09% पानी बचा है. ऐसे में जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान के बांधों में अभी 691 बांधों में 44.77% पानी ही बचा है. मानसून की बारिश से राहत के आसार जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े चिंताजनक हैं. ऐसे में भयंकर गर्मी से राहत के साथ-साथ मानसून राजस्थान के 691 बांधों को भी राहत देगा. मानसून शुरुआत में सबसे पहले उदयपुर संभाग के बांधों तक पहुंचेगा. मौसम विभाग ने इस बार राजस्थान में पिछली बार के मुकाबले अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में अनुमान है कि सूखे पड़े सभी बांध इस बार भर जाएंगे. जयपुर की प्यास बुझाने के लिए इस बार ईसरदा बांध को भी भरने की योजना बनाई गई है. ऐसे मेरे अब मानसून की बारिश से ही राजस्थान के 691 बांधों को जीवन दान मिलेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

राजस्थान के नदियों में पानी का स्तर जल संसाधन विभाग राजस्थान जल संसाधन विभाग राजस्थान रिपोर्ट Water Level In Rajasthan Water Level In Rivers Of Rajasthan Water Resources Department Rajasthan Water Resources Department Rajasthan Report Rajasthan Top News Latest News Rajasthan Jaipur News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Covid-19 से करना है बचाव, तो डाइट में शाम‍िल करें ये 5 फूड्स; मजबूत बनी रहेगी ImmunityCovid-19 से करना है बचाव, तो डाइट में शाम‍िल करें ये 5 फूड्स; मजबूत बनी रहेगी Immunityभारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं खासकर नया वैरिएंट JN.
Read more »

'सिर्फ़ मेक इन इंडिया की बात नहीं कर सकते', वायुसेना प्रमुख ने ऐसा क्यों कहा?'सिर्फ़ मेक इन इंडिया की बात नहीं कर सकते', वायुसेना प्रमुख ने ऐसा क्यों कहा?क्या डिफ़ेंस प्रोजेक्ट्स में हो रही देरी के कारण भारतीय रक्षा बलों में हताशा है? क्या कह रहे हैं जानकार
Read more »

Celebrities Who Inspire Students: दुनिया भर के स्टूडेंट्स को इंस्पायर करने वाली बाबा वेंगा समेत 7 हस्तियांCelebrities Who Inspire Students: दुनिया भर के स्टूडेंट्स को इंस्पायर करने वाली बाबा वेंगा समेत 7 हस्तियांStudent Inspiration: आज हम स्टूडेंट्स के लिए ऐसी हस्तियों के बारे में बता रहे हैं जो उनके लिए इंस्पिरेशन बन रही हैं.
Read more »

आपके पैसों से 10 लोगों को नौकरी तभी अमेरिका में बसने का ग्रीन कार्ड, EB-5 प्रोग्राम का रूल समझिएआपके पैसों से 10 लोगों को नौकरी तभी अमेरिका में बसने का ग्रीन कार्ड, EB-5 प्रोग्राम का रूल समझिएअमेरिका में आए दिन बदलाव हो रहे हैं। भारत समेत दुनिया भर के प्रवासियों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। जानते हैं क्या हैं ये नियम।
Read more »

बर्फीले पानी में चेहरा क्यों डुबा रहे लोग, जानें क्या है लेटेस्ट ट्रेंडबर्फीले पानी में चेहरा क्यों डुबा रहे लोग, जानें क्या है लेटेस्ट ट्रेंडबर्फीले पानी में चेहरा क्यों डुबा रहे लोग, जानें क्या है लेटेस्ट ट्रेंड
Read more »

गर्मी ने छीन लिया जल, अब आसमान से बरसेगा अमृत या बढ़ेगा संकट? ऐसे हैं हालातगर्मी ने छीन लिया जल, अब आसमान से बरसेगा अमृत या बढ़ेगा संकट? ऐसे हैं हालातसूख रहे हैं बांध, बढ़ रही बेचैनी! क्या इस बार मानसून बन पाएगा 'संजीवनी'? बांधों में 44.77% पानी बचा
Read more »



Render Time: 2026-04-20 18:33:44