सुषमा स्वराज की पाकिस्तान को दो टूक - इमरान खान इतने उदार हैं, तो मसूद अजहर भारत को सौंपें SushmaSwaraj ImranKhan
खास बातेंनई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते हैं. जैश पर सख़्त रुख़ अपनाते हुए विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से मसूद अजहर को भारत को सौंपने की मांग की.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, ''हम पाकिस्कतान से आतंकवाद मुक्त माहौल में बातचीत के लिए तैयार हैं. कुछ लोग कहते हैं कि इमरान खान स्टेट्समैन और उदारवादी हैं. अगर वे इतने उदार हैं तो मसूद अजहर को भारत को सौंप दें''. आपको बता दें कि एक बार फिर जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से बच गया. चीन ने भारत की कोशिश को झटका देते हुए प्रस्ताव में रोड़े अटका दिए. चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘‘1267 अल कायदा सैंक्शन्स कमेटी'' के तहत अजहर को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने लाया था. #WATCH EAM Sushma Swaraj in Delhi: We are ready to engage with Pakistan in atmosphere free from terror. Some people say Imran Khan is a statesman, if he is so generous then he should hand over JeM chief Masood Azhar to India. Let's see how generous he is. pic.twitter.com/kgnDfv8gOY — ANI March 14, 201914 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवानों की मौत हो गई थी. इस हमले की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा हो गया था. कमेटी के सदस्यों के पास प्रस्ताव पर आपत्ति जताने के लिए 10 कार्य दिन का वक्त था.यह अवधि बुधवार को स्थानीय समय दोपहर तीन बजे खत्म होनी थी.संयुक्त राष्ट्र में एक राजनयिक ने बताया कि समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले चीन ने प्रस्ताव पर ‘तकनीकी रोक' लगा दी. राजनयिक ने कहा कि चीन ने प्रस्ताव की पड़ताल करने के लिए और वक्त मांगा है.यह तकनीकी रोक छह महीनों के लिए वैध है और इसे आगे तीन महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है.इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने इस पर निराशा जताई.मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम निराश हैं. लेकिन हम सभी उपलब्ध विकल्पों पर काम करते रहेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय नागरिकों पर हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाए.''मंत्रालय ने कहा कि हम प्रस्ताव लाने वाले सदस्य राष्ट्रों के प्रयास के लिए आभारी हैं. साथ में सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों और गैर सदस्यों के भी आभारी हैं जिन्होंने इस कोशिश में साथ दिया. मंत्रालय ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि कमेटी अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं कर सकी क्योंकि एक सदस्य देश ने प्रस्ताव रोक दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंकियों पर असली कार्रवाई कब? बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को घेराबिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह कैसे मुमकिन हो जाता है कि निर्वाचित प्रधानमंत्रियों को फंसी पर चढ़ा दिया जाता है, लेकिन आरोपी संगठनों पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है. इस तरह की कार्रवाई सिर्फ विपक्ष के खिलाफ ही होती है, लेकिन प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही है.
Read more »
पाकिस्तान से हर खतरे को निपटने को तैयार हैं हम : भारतीय वायुसेना- Amarujalaभारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान से किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए हमारी उच्च स्तर की तैयारियां
Read more »
कांग्रेस ने मजबूत कैंडिडेट उतारकर मुकाबला बनाया त्रिकोणीय, गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें!_Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT– News18 Hindiलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी से 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया हैं. इन 11 प्रत्याशी में से अधिकतर वही हैं जो 2009 और 2014 में चुनाव लड़ चुके हैं. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मजबूत कैंडिडेट उतारकर गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है. इन 11 सीटों में से गठबंधन की तरफ से सपा को चार और बसपा को पांच सीटें मिली हैं. Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT
Read more »
इमरान की नीयत अच्छी है, पर मोदी जिस तरह से बात कर रहे हैं...: परवेज़ मुशर्रफ़पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि पिछले 10 साल पाकिस्तान के लिए डिजास्टर से भरे रहे हैं.
Read more »
इमरान खान बोले- आतंकियों को पाक की जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगे- Amarujalaपाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी आतंकी समूह को विदेशों में हमले करने के लिए पाकिस्तान
Read more »
चकल्लस चौबे: यह सोचना छोड़िए कि सोनिया गांधी इतिहास हो गईं– News18 Hindiमाध्यम बढ़ने के साथ, खबरें ही किसी भूलभुलैया जैसी हो गई है. जिस तरह खबरों की बमबारी हो रही है, बहुत से लोग, उससे कुछ अलग देखना-सुनना चाहते हैं. लंबी-चौड़ी बहस की जगह वे लब्बो-लुआब समझना पसंद करते हैं. उस पर समझाने और बताने वाला अंग्रेजी समाचार जगत का कोई जाना पहचाना चेहरा हो तो फिर कहना ही क्या. तो आपके लिए खबरों को अपने तरीके से पेश कर रहे हैं सीएनएन न्यूज-18 के जाने पहचाने संपादक भूपेंद्र चौबे. चौबे जी आपकी अपनी भोजपुरी भाषा में पूरे चकल्लस के साथ सबकी खबर लें रहे हैं. चकल्लस चौबे के इस अंक में वे सोनिया गांधी के बारे में बता रहे हैं कि यह सोचना छोड़िए कि वे इतिहास हो गईं. मोदी के खिलाफ अकेले राहुल गांधी काफी नहीं हैं. कांग्रेस में अभी भी सोनिया ही सुप्रीम हैं क्योंकि शरद पवार और फारुख अब्दुल्ला को वे ही बुला सकती हैं. चुनाव बाद बनने वाले गठबंधन की दूत सोनिया ही हो सकती हैं.
Read more »
VIDEO, पाकिस्तान में हमारे जवान आतंकियों को मारने गए थे, उनकी लाशें उठाने नहीं: सुषमा स्वराजसुषमा स्वराज ने कहा, ‘हमें सवाल पूछने चाहिए कि क्या हमारे जवानों को आतंकवादी शिविरों पर बम गिराने के बाद शव गिनने चाहिए या हवाई हमला करने के बाद सुरक्षित लौटना चाहिए.
Read more »
सुषमा का बड़ा बयान, इतने उदार हैं इमरान खान तो मसूद अजहर को हमें सौंपेंनई दिल्ली। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुख्यात आतंकी संगठन जैश के मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के मामले में पाकिस्तान के रूख पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान अगर इतने ही उदार हैं तो मसूद अजहर को हमें सौंप दें
Read more »
VIDEO: सुषमा स्वराज ने इमरान को सुनाई खरी-खरी, 'इतने ही उदार हैं तो सौंप दें मसूद अजहर को'सुषमा ने कहा कि “आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. हम आतंकवाद पर बात नहीं चाहते, हम उस पर कार्रवाई चाहते हैं.”
Read more »
