नरेंद्र मोदी के बेहद खास है सुरेश प्रभु
नरेंद्र मोदी सरकार के 'प्रभु' के नाम से जाने गए सुरेश प्रभु देश के चंद तेजतर्रार और कर्मठ नेताओं में गिने जाते हैं. वर्तमान में वह वाणिज्य, उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसमंद नेताओं में शामिल हैं और मोदी की उनके प्रति लगाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंत्रिमंडल में शामिल करने से चंद घंटे पहले उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया और फिर रेल मंत्रालय जैसा अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी.
हालांकि उनके रेल मंत्री रहने के दौरान कई रेल हादसे हुए जिससे 3 सितंबर, 2017 को उनसे यह मंत्रालय ले लिया गया. उनकी जगह पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की कमान सौंप दी गई. 4 बार लोकसभा सांसद रहे प्रभु मोदी सरकार में चंद उच्च शिक्षा प्राप्त मंत्रियों में से एक हैं. 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने शिवसेना छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. फिलहाल वह इस समय आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाने वाले सुरेश प्रभु का जन्म 11 जुलाई 1953 को मुंबई में हुआ था. प्रभु पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. सीए की परीक्षा में वह 11वें नंबर पर रहे थे. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रद्धाश्रम विद्या मंदिर, दादर से पूरी की. इसके बाद उन्होंने एमएल दहानुकर कॉलेज विले पार्ले से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की. जर्मनी के फ्रेई यूनिवर्सिटी से प्रभु ने पीएचडी की डिग्री हासिल की. बीजेपी में शामिल होने से पहले वह शिवसेना से जुड़े रहे और उनकी छवि एक तेजतर्रार और ईमानदार नेता की रही है. वह 4 बार लोकसभा के लिए चुने गए. वह 1996 से 2009 तक महाराष्ट्र की राजापुर लोकसभा सीट से जीतते आ रहे थे. सुरेश प्रभु ने एनडीए सरकार के दौर में अलग-अलग विभाग संभाला. वह रेल मंत्री, उद्योग मंत्री और पर्यावरण व वन मंत्री रह चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह पहली बार उद्योग मंत्री बनाए गए. इसके बाद उन्हें पयार्वरण मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया. फिर ऊर्जा मंत्री भी बनाए गए. इसके अलावा वह कई प्रतिष्ठित सरकारी और अर्धसरकारी पदों पर रहे हैं. प्रभु महाराष्ट्र स्टेट फाइनांस कमिशन के चेयरमैन भी रहे. राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद वह राजनीतिक बयान देने से बचते रहे हैं और उनका फोकस अपने काम पर ही होता है और यही कारण है कि वह नरेंद्र मोदी के खास बने हुए हैं. अब मोदी मंत्रिमंडल में वह 5 साल अपना काम कर चुके हैं. अब अगली लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है और देखना होगा कि वह इस बार संसद में किस रास्ते से जाते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज से करें सेक्टर-62 तक मेट्रो की सवारी, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी- Amarujalaआज से करें सेक्टर-62 तक मेट्रो की सवारी, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी narendramodi DelhiMetro metrotrains
Read more »
रैपिड रेल: 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर, होंगी यह 8 खास बातेंरेल निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसमें सीसीटीवी सर्विलांस के अलावा मोबाइल, लैपटॉप चार्गिंग की सुविधा होगी। दिल्ली मेट्रो के उलट इसमें यात्रियों को सामान रखने के लिए जगह होगी।
Read more »
आकाश अंबानी और श्लोका की शादी आज, ये VIP मेहमान होंगे शरीक- Akash Ambani to Wed Shloka Mehta Today onm– News18 Hindiमहाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस और उनकी पत्नी अमृता, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु और पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा भी आकाश-श्लोका की शादी में पहुंचेंगे.
Read more »
VIDEO: सांसद के सामने बोले बीजेपी विधायक- रेल मंत्री पद किसी की बपौती नहींLok Sabha Election 2019: देवरिया लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिश्र शुक्रवार (15 मार्च, 2019) को देवरिया रेलवे स्टेशन पर एक्सीलेटर का अनावरण करने आए थे। इस दौरान भाजपा सिंह सांसद के सामने ही रेल मंत्री के प्रति नाराजगी जाहिर करने लगे।
Read more »
पेट्रोल पंप आदि पर इस्तेमाल हुए 500-1000 रुपये के पुराने नोटों का आंकड़ा नहीं: रिज़र्व बैंकनोटबंदी के बाद पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पताल, रेल, सार्वजनिक परिवहन और बिजली-पानी आदि के बिल भुगतान के लिए पांच सौ और हज़ार रुपये के पुराने नोट देने की छूट दी गई थी. एक आरटीआई के जवाब में आरबीआई ने बताया है कि इस तरह जमा हुए नोटों का कोई आंकड़ा नहीं है.
Read more »
फिर घटी सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की कीमत, अब इतने में खरीदेंSamsung Galaxy J8 सैमसंग के बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे8 की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है. जानें नई कीमत.
Read more »
अरुण जेटली बोले- ईमानदारी से टैक्स दें ताकि सेना की जरूरतें पूरी की जा सकेकेंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आजतक के विशेष कार्यक्रम के सुरक्षा सभा में शामिल हुए और इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि देश के सभी लोग ईमानदारी से टैक्स दें ताकि रक्षा बजट को बढ़ाया जा सके और सेना की जरूरतों को पूरा किया जा सके.
Read more »
राजस्थान: BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा, मिली जमानतमीणा को रेल यातायात बाधित करने के आरोप में एक लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने के आदेश दिए गए हैं.
Read more »
पाक रेल मंत्री के आतंकी बोल , कहा- करतारपुर का नाम खालिस्तान स्टेशन होना चाहिए– News18 हिंदीपाक रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने एक टीवी चैनल से करतारपुर कॉरिडोर मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि, 'करतारपुर का नाम खालिस्तान स्टेशन रख देना चाहिए.'
Read more »
