हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। इस विटामिन की कमी को रोजाना कुछ समय धूप में बैठकर पूरा किया जा सकता है हालांकि यह जान लेना भी बेहद जरूरी है कि विटामिन डी के लिए सुबह की धूप असरदार होती है या फिर दोपहर की धूप में बैठना ज्यादा फायदेमंद होता...
बोन हेल्थ और इम्यून फंक्शन के साथ कई फिजियोलॉजिकल फंक्शन के लिए विटामिन डी बहुत ही जरूरी होता है। विटामिन डी बॉडी में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को कंट्रोल में मदद करता है। हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस विटामिन की कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑर्स्टियोमैलेशिया नामक बीमारी हो सकती है। ऐसे में हर किसी को रोजाना विटामिन डी से भरपूर आहार लेना चाहिए। इसके अलावा धूप को विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि दिन के किस समय बाहर धूप में बैठने से पर्याप्त विटामिन डी मिलता है।डॉ इंद्रामनी उपाध्याय, हेड फिजियोथैरेपिस्ट एंड एच ओ डी, एट द सेंटर फॉर नी एंड हिप केयर क्लिनिक, वैशाली के मुताबिक ,दअरसल त्वचा पर सीधे पड़ने वाली सूर्य की रोशनी से बॉडी में विटामिन डी बनता है। हड्डियों के विकास के लिए विटामिन डी जरूरी है और इसकी कमी से बचने के लिए आपको सही और सीमित समय के लिए धूप में बैठना चाहिए।ऐसे में आपके लिए यह जान लेना भी बेहद जरूरी है कि विटामिन डी के लिए सुबह की धूप असरदार होती है या फिर दोपहर की धूप में बैठना ज्यादा फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि विटामिन डी लेने का सही समय क्या होता है।:iStockशरीर के लिए विटामिन डी क्यों जरूरी? विटामिन डी हड्डियों और मसल्स के टिशु को बनाए रखने और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपकी बॉडी प्रभावी ढंग से कम करे इसके लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी का मिलना बेहद जरूरी है। इसके प्रमुख कार्य ब्लड में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा को बढ़ाना होता है। अपनी दैनिक विटामिन डी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप रोजाना कुछ समय धूप में बैठ सकते हैं। इसके अलावा विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है।क्या सुबह की धूप में बैठना फायदेमंद? जानकारों की मानें तो सुबह की धूप खासतौर पर 7 से 8 बजे के बीच विटामिन डी बनाने के लिए सही नहींहोता है। दरअसल इस समय की धूप ज्यादा असरदार नहीं मानी जाती है। जब सूरज की यूवीबी किरणों के संपर्क में आपकी स्किन आती है तब विटामिन डी बनता है। सुबह के समय यूवीबी किरणों की मात्रा बहुत ही कम होती है। ऐसे में विटामिन डी के लिए सुबह की धूप उतनी फायदेमंद नहीं मानी जाती है।विटामिन डी लेने का सही समय आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिले इसके लिए दोपहर का समय सबसे असरदार माना जाता है। विटामिन डी बनाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में बैठना चाहिए। इस दौरान सूरज की किरणें सीधी पड़ती है और यूवीबी किरणों की मात्रा भी अधिक होती है। यह किरणें स्किन के नीचे मौजूद कोलेस्ट्रॉल को विटामिन डी बदलने में मदद करती हैं।कितनी देर धूप में बैठने की जरूरत? सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे के बीच अगर आप रोजाना 15 से 20 मिनट के लिए सूर्य के संपर्क में आते हैं तो आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है। हालांकि आपको कितनी देर धूप में बैठना है यह बात आपकी स्किन के रंग उम्र और आपके आस पास के मौसम पर भी निर्भर करता है। गोरी त्वचा वालों के लिए लगभग 15 से 20 मिनट की धूप काफी होती है। वहीं सांवली या गहरे रंग वालों के लिए कम से कम 30 से 45 मिनट तक धूप में रहना जरूरी होता है। चूंकि सांवली त्वचा में मेलानिन ज्यादा होता है ऐसे में यह यूवीबी किरणों को रोकता है। बुजुर्गों को विटामिन डी बनाने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।ये भी हैं विटामिन के अच्छे स्त्रोत यह 10 खाद्य पदार्थ विटामिन डी से भरपूर होते हैं और यह आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैंवसायुक्त मछलीअंडेपाश्चराइज्ड मिल्कमशरूमटोफूकॉड लिवर ऑयलघीछाछप्लांट बेस्ड मिल्कपालकइन बातों का भी रखें ख्याल अगर आप विटामिन डी के लिए धूप में बैठ रहे हैं तो कुछ बातों को आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जैसे धूप में बैठते समय हाथ, पीठ और पैर और खुले हों। ज्यादातर लोग धूप में बैठने से पहले सनस्क्रीन लगा लेते हैं। ऐसे में इससे विटामिन डी ठीक से नहीं बन पाता है। बेहतर यही है कि आप बिना सनस्क्रीन के ही धूप में बैठें।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें । एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।.
बोन हेल्थ और इम्यून फंक्शन के साथ कई फिजियोलॉजिकल फंक्शन के लिए विटामिन डी बहुत ही जरूरी होता है। विटामिन डी बॉडी में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को कंट्रोल में मदद करता है। हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस विटामिन की कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑर्स्टियोमैलेशिया नामक बीमारी हो सकती है। ऐसे में हर किसी को रोजाना विटामिन डी से भरपूर आहार लेना चाहिए। इसके अलावा धूप को विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि दिन के किस समय बाहर धूप में बैठने से पर्याप्त विटामिन डी मिलता है।डॉ इंद्रामनी उपाध्याय, हेड फिजियोथैरेपिस्ट एंड एच ओ डी, एट द सेंटर फॉर नी एंड हिप केयर क्लिनिक, वैशाली के मुताबिक ,दअरसल त्वचा पर सीधे पड़ने वाली सूर्य की रोशनी से बॉडी में विटामिन डी बनता है। हड्डियों के विकास के लिए विटामिन डी जरूरी है और इसकी कमी से बचने के लिए आपको सही और सीमित समय के लिए धूप में बैठना चाहिए।ऐसे में आपके लिए यह जान लेना भी बेहद जरूरी है कि विटामिन डी के लिए सुबह की धूप असरदार होती है या फिर दोपहर की धूप में बैठना ज्यादा फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि विटामिन डी लेने का सही समय क्या होता है।:iStockशरीर के लिए विटामिन डी क्यों जरूरी? विटामिन डी हड्डियों और मसल्स के टिशु को बनाए रखने और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपकी बॉडी प्रभावी ढंग से कम करे इसके लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी का मिलना बेहद जरूरी है। इसके प्रमुख कार्य ब्लड में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा को बढ़ाना होता है। अपनी दैनिक विटामिन डी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप रोजाना कुछ समय धूप में बैठ सकते हैं। इसके अलावा विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है।क्या सुबह की धूप में बैठना फायदेमंद? जानकारों की मानें तो सुबह की धूप खासतौर पर 7 से 8 बजे के बीच विटामिन डी बनाने के लिए सही नहींहोता है। दरअसल इस समय की धूप ज्यादा असरदार नहीं मानी जाती है। जब सूरज की यूवीबी किरणों के संपर्क में आपकी स्किन आती है तब विटामिन डी बनता है। सुबह के समय यूवीबी किरणों की मात्रा बहुत ही कम होती है। ऐसे में विटामिन डी के लिए सुबह की धूप उतनी फायदेमंद नहीं मानी जाती है।विटामिन डी लेने का सही समय आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिले इसके लिए दोपहर का समय सबसे असरदार माना जाता है। विटामिन डी बनाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में बैठना चाहिए। इस दौरान सूरज की किरणें सीधी पड़ती है और यूवीबी किरणों की मात्रा भी अधिक होती है। यह किरणें स्किन के नीचे मौजूद कोलेस्ट्रॉल को विटामिन डी बदलने में मदद करती हैं।कितनी देर धूप में बैठने की जरूरत? सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे के बीच अगर आप रोजाना 15 से 20 मिनट के लिए सूर्य के संपर्क में आते हैं तो आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है। हालांकि आपको कितनी देर धूप में बैठना है यह बात आपकी स्किन के रंग उम्र और आपके आस पास के मौसम पर भी निर्भर करता है। गोरी त्वचा वालों के लिए लगभग 15 से 20 मिनट की धूप काफी होती है। वहीं सांवली या गहरे रंग वालों के लिए कम से कम 30 से 45 मिनट तक धूप में रहना जरूरी होता है। चूंकि सांवली त्वचा में मेलानिन ज्यादा होता है ऐसे में यह यूवीबी किरणों को रोकता है। बुजुर्गों को विटामिन डी बनाने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।ये भी हैं विटामिन के अच्छे स्त्रोत यह 10 खाद्य पदार्थ विटामिन डी से भरपूर होते हैं और यह आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैंवसायुक्त मछलीअंडेपाश्चराइज्ड मिल्कमशरूमटोफूकॉड लिवर ऑयलघीछाछप्लांट बेस्ड मिल्कपालकइन बातों का भी रखें ख्याल अगर आप विटामिन डी के लिए धूप में बैठ रहे हैं तो कुछ बातों को आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जैसे धूप में बैठते समय हाथ, पीठ और पैर और खुले हों। ज्यादातर लोग धूप में बैठने से पहले सनस्क्रीन लगा लेते हैं। ऐसे में इससे विटामिन डी ठीक से नहीं बन पाता है। बेहतर यही है कि आप बिना सनस्क्रीन के ही धूप में बैठें।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें । एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।
विटामिन डी की कमी से क्या होता है विटामिन डी का स्तर जल्दी कैसे बढ़ाएं धूप में किस समय बैठने से पर्याप्त विटामिन डी मिलत शरीर में विटामिन डी की कमी का पता कैसे लगे
