चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद अब पांचवें चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में जोर-आजमाइश का दौर शुरू हो गया है BattleOf2019 ElectionsWithNews18
बिहार की पांच सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर अगर बात बिहार की करें तो यहां पर पांचवें चरण के लिए सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर और मधुबनी लोकसभा क्षेत्रों के लिए वोटिंग होनी हैं. 6 मई को होने वाले मतदान के लिए इन पांच लोकसभा सीटों पर रविवार को कई दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई सभाओं को संबोधित करने वाले हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सीतामढ़ी, सारण में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिम चंपारण, मधुबनी, शिवहर और महाराजगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.बता दें कि बिहार में पांचवें चरण का चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है. इस फेज में बीजेपी के कद्दावर नेता राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस, आरजेडी के दिग्गज नेता अब्दुल वारी सिद्दीकी, आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के समधी और तेजप्रताप यादव ससूर चद्रिका राय और कांग्रेस से इस्तीफा दे कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शकील अहमद जैसे कुछ बड़े नाम हैं, जिनके भाग्य का फैसला होगा. अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो पांचवें चरण में लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, केसरगंज, धौरहारा, सीतापुर, मोहनलाल गंज लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं. कांग्रेस अध्यक्षऔर उनकी मां सोनिया गांधी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह प्रमुख नाम हैं, जिनके भाग्य का फैसला पांचवें चरण में ही होने वाला है.रविवार को प्रियंका गांधी लखीमपुर और मोहम्मदी में रोड शो करेंगी. कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में प्रियंका का रोड शो होगा. जतिन प्रसाद धौरहरा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी बाराबंकी दौरा रविवार को होगा. बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत के समर्थन में शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस महासचिववाड्रा का भी बाराबंकी दौरा कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में होने जा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत के लिए योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार करेंगे.कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी इन सात राज्यों में दौरा शुरू होगा. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी रविवार को मध्यप्रदेश के कई लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और कई सभाओं को संबोधित करेंगे. बसपा सुप्रीमो मायावती की राजस्थान के अलवर और भरतपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पार्टी से नाराज चल रहे तेजप्रताप यादव भी अपने समर्थित उम्मीदवार चंद्र प्रकाश यादव के लिए जहानाबाद के काको में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि पांचवें चरण के 51 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चली थी. इस चरण में बिहार की 5, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12 उत्तर प्रदेश की 14, झारखंड की 4, पश्चिम बंगाल की 7 और जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर मतदान होंगी.प्रियंका का PM मोदी पर प्रहार, कहा- देश के बड़े मुद्दे छोड़कर कर रहे हैं आम खाने पर चर्चा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »
राजतिलक: ममता बनर्जी के गढ़ में मोदी की ललकार Rajtilak: Modi attacks on Mamata in Asansol - Rajtilak AajTakपश्चिम बंगाल का लोकसभा क्षेत्र पुरुलिया, 1995 में आसमान से हथियारों की बारिश होने के चलते दुनिया भर में मशहूर हो गया था लेकिन विकास की दौड़ में अभी भी ये इलाका बहुत पीछे है. पश्चिम बंगाल के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक है पुरुलिया. लोग यहां बुनियादी समस्याओं के लिए भी तरस रहे हैं. आजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में. राजतिलक में आज पुरुलिया की जनता के बीच पेशी होगी उनके जनप्रतिनिधियों की और बहस होगी यहां के अहम मुद्दों पर. राजतिलक में आज सवाल होंगे जनता के और जवाब देगें उनके जनप्रतिनिधि.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वोटर गंगा किनारे वाला: 5 साल में कितना बदला हाजीपुर? Voter Ganga Kinare Wala: How much Hajipur changed in 5 years - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला की टीम पहुंच चुकी है राम विलास पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में. बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख रामविलास पासवान है. लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार हाजीपुर की सीट से पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. इस सीट पर राम विलास पासवान 8 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. साल 2014 के चुनाव में यहां नंबर दो पर कांग्रेस और नंबर तीन पर JDU रही थी. हाजीपुर में हमने वोटरों से जाना कि 5 सालों में इस लोकसभा क्षेत्र में कितना काम हुआ, सांसद राम विलास पासवान लोगों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरे हैं? आज के इस एपिसोड में हम जानेंगे हाजीपुर के लोगों का सियासी मूड. देखिए वोटर गंगा किनारे वाला श्वेता सिंह के साथ.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
दंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakवाराणसी से कल दोबारा उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पर्चा दाखिल करने से पहले आज नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है. प्रधानमंत्री के इस रोड शो के लिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बीजेपी वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की पहले से भी बड़ी जीत का दावा कर रही है. इसकी एक वजह ये है कि मोदी से मुकाबले के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मैदान में नहीं है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से लड़ने की अटकलें तब खत्म हो गईं जब कांग्रेस ने 2014 के ही उम्मीदवार अजय राय को फिर टिकट देने का फैसला किया. महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में हैं. हम आज वाराणसी में मोदी की दोबारा उम्मीदवारी में कैसा मुकाबला होगा इस पर बहस करेंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »
राजस्थान में कांग्रेस के लिए सीटें पाने का मौका, खोने का डर भाजपा के हिस्सेकांग्रेस के लिए प्लस फैक्टर: विधानसभा चुनाव के नतीजे, न्याय योजना पर टिकी है पूरी उम्मीद भाजपा के लिए प्लस फैक्टर: मोदी फैक्टर सब पर भारी, सात दिन में मोदी की चार सभाएं हुईं | opportunity to get seats for Congress in Rajasthan, fear of losing parts of BJP
Read more »
यूपी के इन सितारों का चलता है बॉलीवुड में सिक्का, एक हैं फिल्म इंडस्ट्री के 'शहंशाह'| very few people know that these Bollywood stars are from uttar Pradesh nodrk– News18 Hindiमायावनगरी मुंबई में देशभर से हर दिन हजारों लोग फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. लेकिन इनमें कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जिन्हें पर्दे पर पहचान मिलती है. ऐसे ही बॉलीवुड में कुछ उत्तर प्रदेश के सितारे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाया हुआ है. आइए हम बताते हैं उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की.
Read more »
