Super Sukhoi: भारत अपने Su-30MKI बेड़े को सुपर सुखोई में अपग्रेड करने जा रहा है. HAL, IAF और DRDO ने तकनीकी पैकेज फाइनल कर लिया है. CCS की मंजूरी मिलते ही 84 जेट भारतीय AESA रडार, आधुनिक एवियोनिक्स और स्वदेशी हथियारों से लैस होंगे, जिससे ये फाइटर 2040 के बाद तक बेहद घातक बने रहेंगे.
सुपर सुखोई को जल्द मिलेगी CCS से मंजूरी, भारत की ताकत बनेगा SU-30MKI! HAL-DRDO और IAF में डील फाइनल Super Sukhoi : भारत अपने Su-30MKI बेड़े को सुपर सुखोई में अपग्रेड करने जा रहा है. HAL, IAF और DRDO ने तकनीकी पैकेज फाइनल कर लिया है.
CCS की मंजूरी मिलते ही 84 जेट भारतीय AESA रडार, आधुनिक एवियोनिक्स और स्वदेशी हथियारों से लैस होंगे, जिससे ये फाइटर 2040 के बाद तक बेहद घातक बने रहेंगे.घर छोड़ो और निकल पड़ो! केरल से कश्मीर तक, इन 5 ठिकानों नहीं गए तो देखा ही नहीं भारततस्वीरों में भारत के 'Super six' हथियार, जिनमें छिपी है असली शक्ति; जानें इनकी ताकत और अहमियतदुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर्स, समंदर में लेकर चलते हैं 80-90 लड़ाकू विमान; पलक झपकते मचाते हैं तबाही रशिया के मूल के SU-30 वैरिएंट के कई फाइटर जेट हैं. अब इसका एक नया वैरिएंट आ रहा है, जो दुनिया का सबसे ताकतवर SU-30 का वैरिएंट हो सकता है. यह नया वैरिएंट पूरी तरह से भारत में बनाया जाएगा. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के दौरान भारत में मौजूद 280 SU-30MKI को भारतीय एवियोनिक्स, रडार और स्वदेशी हथियारों को जोड़कर अपग्रेड करने की डील हुई थी. यह एक लाइंसेस्ड अपग्रेडेशन होगा. इस डील के तहत भारत 84 फाइटर जेट को सुपर सुखोई में तब्दील कर जा रहा है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील ने सुपर सुखोई को लेकर एक अपडेट दिया था. उन्होंने कहा कि कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी से मंजूरी जल्द मिलने वाली है. सुनील के मुताबिक, टेक्निकल साइड पर पहले ही काम हो चुका है. HAL, इंडियन एयर फोर्स, DRDO और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के बीच डिटेल में बातचीत के बाद अपग्रेड पैकेज को फाइनल कर दिया गया है. सभी जरूरी परफॉर्मेंस पैरामीटर्स, एवियोनिक्स इंटीग्रेशन्स, वेपन कैपेबिलिटीज और सिस्टम एन्हांसमेंट्स को लॉक कर दिया गया है. जो बचा है वह आखिरी कुछ प्रोसिजरल और कॉन्ट्रैक्ट की डिटेल्स हैं. अब सिर्फ CCS की मंजूरी का इंतजार है.सुनील ने भरोसा है कि कुछ महीनों में CCS की मंजूरी मिल जानी चाहिए. उनका बयान उम्मीदों से भरा और विश्वसनीय है. क्योंकि इंडियन एयर फोर्स ने भी यही टाइमलाइन सेट किया है. इसके अलावा सुपर सुखोई प्रोजेक्ट में सबसे अहम रोल HAL का ही रहने वाला है. वर्तमान में इस वैरिएंट के नए विमान HAL ही बनाती है. Su-30MKI IAF के स्टॉक में सबसे ज्यादा संख्या वाला और काबिल फाइटर है, जो बड़े इलाकों में एयर डिफेंस, डीप स्ट्राइक और समुद्री भूमिकाओं का बड़ा हिस्सा संभालता है, लेकिन इनमें से कई एयरक्राफ्ट अब अपनी सर्विस के दूसरे दशक में हैं. अच्छे अपग्रेड के बिना, बदलते खतरों के सामने उनकी ऑपरेशनल अहमियत धीरे-धीरे कम होती जाएगी. खासकर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, सेंसर फ्यूजन और लंबी दूरी की सटीक स्ट्राइक क्षमताओं लिहाज से, इसलिए अपग्रेड आवश्यक है.SU-30MKI के अपग्रेड को लेकर डिफेंस एक्सपर्ट के बीच काफी चर्चा हुई, जिसमें चर्चा का केंद्र रहा कि क्या अपग्रेड किया जाएगा. रिपोर्ट से पता चलता है कि इसमें एडवांस्ड AESA रडार, अपग्रेडेड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेल्फ-प्रोटेक्शन सुइट्स, बेहतर डेटा-लिंक इंटीग्रेशन, नए देसी और विदेशी हथियारों के साथ कम्पैटिबिलिटी, बेहतर कॉकपिट डिस्प्ले और शायद इंजन-फ़्लाइट कंट्रोल सिस्टम में सुधार शामिल होने की उम्मीद है. भारत का लक्ष्य स्पष्ट है कि मौजूदा फ्लीट को कहीं ज्यादा खतरनाक और नेटवर्क वाले प्लेटफार्म में बदलना, जो 2040 के दशक तक अपनी जगह बनाए रख सके और AMCA जैसे अगली पीढ़ी के फाइटर के सर्विस में आने तक कीमती समय मिल सके.HAL का नासिक डिवीजन, जिसे Su-30MKI के साथ दशकों का प्रैक्टिकल अनुभव है. लाइसेंस प्रोडक्शन से लेकर डीप ओवरहॉल तक. अपग्रेड का ज्यादातर काम करने के लिए तैयार है. टेक्निकल ब्लूप्रिंट पहले से ही तैयार है, CCS से हरी झंडी मिलते ही कंपनी तेजी से काम कर सकती है. इसीलिए सुनील की बातें सच में मायने रखती हैं.अब देरी काबिलियत या तैयारी के बारे में नहीं है. यह उन आखिरी एडमिनिस्ट्रेटिव स्टेप्स के बारे में है जिन्हें हर बड़े डिफ़ेंस प्रोग्राम को पूरा करना होता है.Zee Hindustan News App : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करेंसौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है.गलवान संघर्ष पर नया खुलासा, अमेरिका ने हटाया रहस्य से पर्दा, बॉर्डर ब्लडशेड के पीछे छुपा था चीन का न्यूक्लियर ब्लास्ट गेम!पहाड़ों तक आसान पहुंच के लिए DRDO बना रहा हल्की तोप, ALTGS से दुश्मनों में डर; जानिए इसकी खासियतNarendra Modi
Su-30MKI Upgrade Indian Air Force Fighter HAL Sukhoi Project CCS Defence Clearance India Russia Defence Deal AESA Radar Fighter Desi Fighter Jet Upgrade IAF Air Dominance Sukhoi Modernization
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5वीं पीढ़ी के एयरक्राफ्ट बनाने का ठेका प्राइवेट कंपनियों को देने के क्या मायने? समझिए पूरा गुणा गणितHAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) अब निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां, जैसे टाटा, लार्सन एंड टुब्रो, और भारत फोर्ज, ADA के साथ मिलकर काम कर सकती हैं।
Read more »
IAF के ऑपरेशन सिंदूर का वो जख्म, जिसे अब छिपा रहा है पाकिस्तान! भोलारी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला बड़ा राजAirbase repair work underway: भोलारी एयरबेस पर 10 मई 2025 को भारतीय वायुसेना के हमले में हुए हैंगर के नुकसान की मरम्मत शुरू हो गई है. इस हमले में पाकिस्तान का अहम एयरबोर्न वार्निंग विमान और छह पायलट मारे गए थे.
Read more »
आसमान में दिखेगी राफेल-ब्रह्मोस की जुगलबंदी, चीन और पाकिस्तान के लिए राहु-केतु से कम नहीं, IAF का प्लान त...Rafale-Brahmos Integration: भारत फ्रांस की डसॉल्ट कंपनी से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है. भारत पहले ही 36 राफेल जेट खरीद चुका है, जबकि इंडियन नेवी के लिए 36 मरीन राफेल फाइटर जेट का ऑर्डर दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल फाइटर जेट ने अपने युद्ध कौशल से दुनिया को अवगत कराया था.
Read more »
तेजस Mk1A के इंजन को लेकर कोई प्लान-B नहीं, HAL चीफ बोले- रूसी इंजन लगाया तो...हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डी.के.
Read more »
आज की सरकारी नौकरी: हरियाणा में 4,227 वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू; इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 637 पदों प...Haryana govt jobs 4227 vacancies apply today. Indian Oil Corporation (IOCL) 637 apprentice posts, DRDO apprentice openings. आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती की।
Read more »
Su-30MKI में लगा ऐसा ब्रह्मास्त्र, राफेल का भी बन जाएगा बाप, S-400 और आयरन डोम भी रह जाएंगे धरेSuper Sukhoi Su-30MKI Upgrade: भारतीय वायुसेना (IAF) के सबसे ताकतवर फाइटर जेट Su-30MKI के बड़े अपग्रेड प्रोग्राम की तकनीकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस योजना के तहत 84 SU-30MKI विमानों को सुपर सुखोई बनाया जाएगा. इसके ऐसी हथियार लगाए जाएंगे, जो एस-400, थाड और आयरन डोम जैसी एयर डिफेंस सिस्टम को भी चकमा दे सकती हैं.
Read more »
