सीहोर के पांगरी गांव में एक युवक को खेत से अगवा कर बेरहमी से पीटा गया। दबंगों ने उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया और बेहोश होने तक मारते रहे। आरोपियों को शक था कि पीड़ित अरविंद मीणा ने उनकी बेटी को भगाने में मदद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा...
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पांगरी में खेत में पानी फेर रहे युवक को दबंग खेत से ही हाथ-पैर बांध कर अपने साथ ले गए। युवक के साथ मारपीट कर निर्वस्त्रकर घुमाया और तब तक मारते रहे, जब तक युवक बेहोश नही हो गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपितों के परिवार की लड़की किसी के साथ घर से कही चली गई है। आरोपियों को शक है कि पीड़ित अरविंद मीणा ने उस युवक की मदद की है। इसी शक के आधार पर आरोपियों ने पीड़ित युवक को निर्वस्त्र कर उसे बुरी तरह पीटा। हाथ-पांव बांधकर ले गए पीड़ित अरविंद मीणा ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में गेहूं की फसल पर पानी फेर रहा था, इस दौरान वहां गौतम, घीसीलाल, भवानी पैदल आए। उन्होंने पीड़ित युवक को गालियां देना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के हाथ-पांव बांध दिए। इस दौरान आरोपियों के एक साथी रोहन ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- हमीदिया अस्पताल में ‘फर्जी डॉक्टर’ का खेल : मरीजों का हमदर्द बनकर स्वजनों से ऑनलाइन ठगी, इंदौर से आरोपित गिरफ्तार पीट-पीटकर किया बेहोश पीड़ित के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया। कार में पहले से पुरुषोत्तम के अन्य लोग मौजूद थे। जब उसने पूछा कि मुझे क्यों मार रहे हो, तो उसे आरोपी अपने साथ ब्रिजिशनगर कलारी चौराहा लेकर गए। वहां आरोपियों ने पीडित युवक के कपड़े उतरवाए और उसके साथ मारपीट की। उसे मारते हुए निर्वस्त्र कर पीटा और सड़क पर पैदल घुमाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसे होश आया, वह पुलिस की डॉयल 112 की गाड़ी में था। पुलिस उसे सरकारी अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज कराया गया। जिसके बाद उसे पुलिस बिलकिसगंज थाने लेकर पहुंची। थाने में पीड़ित युवक के पिता और भाई पहले से मौजूद थे। अरविंद मीणा की शिकायत पर बिलकिसगंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया। बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीना का कहना है कि उक्त युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।.
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पांगरी में खेत में पानी फेर रहे युवक को दबंग खेत से ही हाथ-पैर बांध कर अपने साथ ले गए। युवक के साथ मारपीट कर निर्वस्त्रकर घुमाया और तब तक मारते रहे, जब तक युवक बेहोश नही हो गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपितों के परिवार की लड़की किसी के साथ घर से कही चली गई है। आरोपियों को शक है कि पीड़ित अरविंद मीणा ने उस युवक की मदद की है। इसी शक के आधार पर आरोपियों ने पीड़ित युवक को निर्वस्त्र कर उसे बुरी तरह पीटा। हाथ-पांव बांधकर ले गए पीड़ित अरविंद मीणा ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में गेहूं की फसल पर पानी फेर रहा था, इस दौरान वहां गौतम, घीसीलाल, भवानी पैदल आए। उन्होंने पीड़ित युवक को गालियां देना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के हाथ-पांव बांध दिए। इस दौरान आरोपियों के एक साथी रोहन ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- हमीदिया अस्पताल में ‘फर्जी डॉक्टर’ का खेल : मरीजों का हमदर्द बनकर स्वजनों से ऑनलाइन ठगी, इंदौर से आरोपित गिरफ्तार पीट-पीटकर किया बेहोश पीड़ित के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया। कार में पहले से पुरुषोत्तम के अन्य लोग मौजूद थे। जब उसने पूछा कि मुझे क्यों मार रहे हो, तो उसे आरोपी अपने साथ ब्रिजिशनगर कलारी चौराहा लेकर गए। वहां आरोपियों ने पीडित युवक के कपड़े उतरवाए और उसके साथ मारपीट की। उसे मारते हुए निर्वस्त्र कर पीटा और सड़क पर पैदल घुमाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसे होश आया, वह पुलिस की डॉयल 112 की गाड़ी में था। पुलिस उसे सरकारी अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज कराया गया। जिसके बाद उसे पुलिस बिलकिसगंज थाने लेकर पहुंची। थाने में पीड़ित युवक के पिता और भाई पहले से मौजूद थे। अरविंद मीणा की शिकायत पर बिलकिसगंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया। बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीना का कहना है कि उक्त युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Arvind Meena Stripped Naked Elopement Suspicion Bilkisganj Police Madhya Pradesh News Youth Beaten Pangri Village Police Investigation Sehore District Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar
