सीरिया में इस्लामिक स्टेट लड़ाकों के बीवी-बच्चे किस हाल में हैं?
बड़े लड़कों को ख़तरे के रूप में देखा जाता है. इसलिए उन्हें सुरक्षित डिटेंशन केंद्रों में रखा जाता हैअल-होल के उत्तर में एक छोटा-सा शिविर 'रोज' है. यहां भी इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों की औरतें और बच्चे रहते हैं.
यहां हिंसा कम है. यहीं ब्रिटेन की कई महिलाएं जिनमें शमीमा बेगम, निकोल जैक और उनकी बेटियां भी रहती थीं. उस शिविर को तार की बाड़ से अलग किया गया है. वहां मेरी मुलाक़ात कैरीबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो की कुछ महिलाओं से होती है. इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती होने वालों के लिहाज से यह द्वीप पश्चिमी हिस्से के सबसे अहम देशों में से एक था. एक महिला का 10 साल का बेटा है. आईएस के शासन में रहने के लिए वो अपने बच्चों के साथ वहां गई थी. पति के मरने के बाद वो आईएस का शासन ख़त्म होने तक वहीं रहीं. उन्होंने सुना है कि लड़कों के बड़े होने के बाद उन्हें परिवार से अलग कर दिया जाता है. अब उन्हें डर है कि उनके बेटे के साथ भी ऐसा हो सकता है. जैसे-जैसे लड़का बड़ा हो रहा है, मां की चिंता बढ़ती जा रही है. वो कहती हैं, "वो रोज़ बड़ा हो रहा है. मुझे लगता है शायद एक दिन वो आकर उसे ले जाएंगे." उनका बेटा उनके पास ही अपने छोटे भाई-बहन के साथ फ़ुटबॉल खेल रहा है. उनके पिता एक हवाई हमले में मारे गए थे. वो मुझसे कहता है कि यदि वो घर से दूर गया तो अपनी मां को बहुत याद करेगा. इस शिविर में साफ़-सफ़ाई के इंतज़ाम बड़े मामूली हैं. यहां शौचालय और शावर क्यूबिकल बाहर ही लगे हैं. पीने का पानी टैंकों से आता है. इसे लेकर सभी बच्चों ने शिकायत की. शिविर में एक छोटा सा बाज़ार है जहां खिलौने, भोजन और कपड़े मिलते हैं. हर महीने यहां रहने वाले परिवारों को खाने के पैकेज मिलते हैं. बच्चों को कपड़े दिए जाते हैं. कुछ महिलाएं शिविर में एक साथ एक ही परिवार में रहती हैं. असल में इस्लामिक स्टेट के राज में कुछ महिलाओं ने एक ही शख़्स से निकाह किया. शिविर में भी वो बंधन कायम है और वे सभी मिलकर बच्चों की परवरिश और घर के काम-काज करती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5000mAh बैटरी, 48MP कैमरे के साथ Motorola Moto E40 भारत में Rs 9,499 में लॉन्चMoto E40 को पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत EUR 149 (लगभग 13,000 रुपये) थी। यह फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी।
Read more »
Realme के ये 6 नए प्रोडक्ट हुए भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे मेंRealme ने बुधवार को अपने नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 2 को लॉन्च किया. नए फोन के साथ ही कंपनी ने कई और प्रोडक्ट्स भी देश में लॉन्च किए.
Read more »
दिल्लीः चंद्रा बंधुओं से मिलीभगत के आरोप में तिहाड़ जेल के 32 कर्मयारियों पर गिरी गाजजेल महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए गए 32 जेल अधिकारियों के नाम समेत एक पत्र प्राप्त हुआ है. जिसमें 30 नियमित कर्मचारी और दो संविदाकर्मी शामिल हैं.
Read more »
सावरकर के पोते रंजीत बोले- मैं गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में नहीं सोचतारक्षा मंत्री राजनाथ ने जोर देकर कहा कि जेल में बंद सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर ही अंग्रेजों को दया याचिका लिखी थी. इस बारे में उन्होंने बताया कि सावरकर को लेकर कई तरह झूठ फैलाए गए. इसी के बाद से विवाद शुरू हो गया है.
Read more »
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण पानी में डूबे कई इलाके, घरों के अंदर घुसा पानीमादिवाला झील के ओवरफ्लो होने से बीटीएम लेआउट एचएसआर लेआउट अनुग्रह लेआउट और मादिवाला क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे हालातों में लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Read more »
