बोफोर्स घोटाले में जारी रहेगी जांच: सीबीआई BoforsCase CBI
नई दिल्ली कुछ और अहम खुलासों का दावा करते हुए सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स मामले में आगे जांच के लिए अनुमति मांगी है। चीफे मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट, रॉज ऐवेन्यू कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अनुमति की जरूरत नहीं है, सिर्फ जानकारी दे देना ही काफी होगा। ऐसे में सीबीआई बोफोर्स मामले में अपनी जांच जारी रखेगी। सीबीआई के प्रवक्ता नितिन वकनकर ने बताया, 'मिशेल हार्शमेन नाम के शख्स द्वारा किए गए खुलासों के बाद सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स केस में आगे की जांच की अनुमति मांगी है।' उन्होंने बताया कि 8 मई 2019 को कोर्ट ने पाया था कि यदि सीबीआई को इस मामले में जांच करने का स्वतंत्र अधिकार है तो इस निवेदन की आवश्यका क्या है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, 'कानूनी राय लेने के बाद सीबीआई ने 16 मई को चीफ मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में एक याचिका दायर की। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीआरपीसी की धारा 173 के तहत आगे की जांच के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है, कोर्ट को महज जानकारी दे देना ही काफी होगा। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि बोफोर्स मामले में आगे की जांच जारी रहेगी। एजेंसी का यह बयान तब आया जब उसने इस मामले में कोर्ट से अनुमति मांगने वाली याचिका को वापस ले लिया था। बता दें कि सीबीआई ने कोर्ट से 1 फरवरी 2018 को दायर अपनी याचिका को वापस लेने की मांग की। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को अदालत को बताया कि वह आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेगी परंतु इस समय वह अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है।.
नई दिल्ली कुछ और अहम खुलासों का दावा करते हुए सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स मामले में आगे जांच के लिए अनुमति मांगी है। चीफे मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट, रॉज ऐवेन्यू कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अनुमति की जरूरत नहीं है, सिर्फ जानकारी दे देना ही काफी होगा। ऐसे में सीबीआई बोफोर्स मामले में अपनी जांच जारी रखेगी। सीबीआई के प्रवक्ता नितिन वकनकर ने बताया, 'मिशेल हार्शमेन नाम के शख्स द्वारा किए गए खुलासों के बाद सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स केस में आगे की जांच की अनुमति मांगी है।' उन्होंने बताया कि 8 मई 2019 को कोर्ट ने पाया था कि यदि सीबीआई को इस मामले में जांच करने का स्वतंत्र अधिकार है तो इस निवेदन की आवश्यका क्या है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, 'कानूनी राय लेने के बाद सीबीआई ने 16 मई को चीफ मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में एक याचिका दायर की। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीआरपीसी की धारा 173 के तहत आगे की जांच के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है, कोर्ट को महज जानकारी दे देना ही काफी होगा। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि बोफोर्स मामले में आगे की जांच जारी रहेगी। एजेंसी का यह बयान तब आया जब उसने इस मामले में कोर्ट से अनुमति मांगने वाली याचिका को वापस ले लिया था। बता दें कि सीबीआई ने कोर्ट से 1 फरवरी 2018 को दायर अपनी याचिका को वापस लेने की मांग की। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को अदालत को बताया कि वह आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेगी परंतु इस समय वह अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
#VoteKaro दिल्ली में विराट कोहली ने डाला वोट, भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदानलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को यूपी की 14 सीटों सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 543 सदस्यीय
Read more »
मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
कई शहरों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की; पूरे देश में कर्फ्यू, उल्लंघन पर गोली मारने के आदेशश्रीलंका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के शहरों में मस्जिदों पर पत्थरबाजी और दुकानों में तोड़फोड़ हुई हिंसक घटनाओं के बाद सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया गया चिलाऊ कस्बे में रविवार को फेसबुक पोस्ट से विवाद बढ़ा था, लोगों ने तीन मस्जिदों में पत्थरबाजी की थी 21 अप्रैल को श्रीलंका में सिलसिलेवार धमाकों में 251 लोगों की जान गई थी | चिलाऊ कस्बे में एक फेसबुक पोस्ट पर शुरू हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने तीन मस्जिदों और मुस्लिम नागरिक की दुकान पर हमला किया। इस घटना के बाद सरकार ने फेसबुक, वॉट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया साइट्स बैन लगा दिया
Read more »
बोफोर्स की जांच होगी बंद, सीबीआई और याचिकाकर्ता ने वापस लिया आवेदनबोफोर्स की जांच होगी बंद, सीबीआई और याचिकाकर्ता ने वापस लिया आवेदन Bofors CBI BoforsCase RahulGandhi narendramodi
Read more »
सीबीआई ने केस में आगे की जांच की मांग करने वाली याचिका वापस लीफरवरी 2018 में सीबीआई ने अदालत में आगे की जांच को लेकर याचिका दाखिल की थी अदालत ने कहा था कि एजेंसी को आगे की जांच करने के लिए हमारी अनुमति की जरूरत क्यों है? | CBI withdraws application for further probe in Bofors case
Read more »
सीबीआई ने दिल्ली की अदालत से वापस ली बोफोर्स मामले में जांच की मांग वाली अर्ज़ीसीबीआई ने दिल्ली की अदालत से वापस ली बोफोर्स मामले में जांच की मांग वाली अर्ज़ी Bofors CBI Court बोफोर्स सीबीआई कोर्ट
Read more »
बोफोर्स केसः CBI ने आगे जांच की इजाजत के लिए दायर अर्जी वापस ली
Read more »
बोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिए सीबीआई ने मांगी ट्रायल कोर्ट की अनुमतिबोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिए सीबीआई ने मांगी ट्रायल कोर्ट की अनुमति INCIndia boforscase Bofors
Read more »
