सीतारमण की तारीफ कर शशि थरूर बोले- राजनीति में शिष्टाचार दुर्लभ गुण via NavbharatTimes
हाइलाइट्स:रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शशि थरूर का जाना हालसोमवार को मंदिर दर्शन के दौरान थरूर को लगी थी चोटतस्वीर ट्वीट करते हुए कहा- राजनीति में शिष्टाचार दुर्लभ गुणतिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं शशि थरूरतिरुवनंतपुरम लोकसभा चुनाव में नेताओं के बीच वार और पलटवार की जुबानी जंग जारी है। बेतुके और आपत्तिजनक बयान देने की मानो होड़ सी लगी है। लेकिन इन सबके बीच सियासत के गलियारे से दिल को सुकून देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। राजनीति में शिष्टता को दर्शाती यह तस्वीर आईना है उन नेताओं के लिए जो सियासी संघर्ष में बहुत कुछ ताक पर रख देते हैं। जी हां, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में भर्ती शशि थरूर को देखने जब निर्मला सीतारमण पहुंचीं तो लगा कि राजनीति में शिष्टाचार कितना अहम है। पढ़ें: तिरुवनंतपुरम में थरूर के लिए करो या मरो की जंग पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद सोमवार को एक मंदिर में दर्शन के दौरान घायल हो गए थे। सिर में चोट की वजह से उन्हें कई टांके भी लगाने पड़े। रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने अस्पताल पहुंचकर थरूर का हाल जाना। इसके बाद थरूर ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए सीतारमण की तारीफ की। थरूर ने ट्वीट में लिखा, 'निर्मला सीतारमण का यहां आना दिल को छू गया। केरल में अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच आज सुबह अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मेरा हाल जाना। भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है। उन्हें इसका बेहतरीन उदाहरण पेश करते देखकर बहुत अच्छा लगा।' पढ़ें: मंदिर में घायल हुए थरूर, लगे 11 टांके दरअसल शशि थरूर सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। हालांकि गनीमत यह रही कि थरूर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। अपने प्रचार अभियान से पहले थरूर एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़े और उनको सिर में चोट आई। थरूर को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद थरूर के सिर में 11 टांके लगाए गए। बता दें कि कांग्रेस ने थरूर को एक बार फिर तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा है। इस सीट से दो बार कांग्रेस के सांसद चुने गए थरूर का मुकाबला बीजेपी नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मानेम राजशेखरन और सीपीआई विधायक सी दिवाकरन से है। थरूर इस सीट से पहली बार 2009 में चुनाव लड़े थे। उस बार उन्हें एक लाख से तीन मत कम मिले थे, लेकिन 2014 में वह लगभग 15,000 मतों के अंतर से जीते।.
हाइलाइट्स:रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शशि थरूर का जाना हालसोमवार को मंदिर दर्शन के दौरान थरूर को लगी थी चोटतस्वीर ट्वीट करते हुए कहा- राजनीति में शिष्टाचार दुर्लभ गुणतिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं शशि थरूरतिरुवनंतपुरम लोकसभा चुनाव में नेताओं के बीच वार और पलटवार की जुबानी जंग जारी है। बेतुके और आपत्तिजनक बयान देने की मानो होड़ सी लगी है। लेकिन इन सबके बीच सियासत के गलियारे से दिल को सुकून देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। राजनीति में शिष्टता को दर्शाती यह तस्वीर आईना है उन नेताओं के लिए जो सियासी संघर्ष में बहुत कुछ ताक पर रख देते हैं। जी हां, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में भर्ती शशि थरूर को देखने जब निर्मला सीतारमण पहुंचीं तो लगा कि राजनीति में शिष्टाचार कितना अहम है। पढ़ें: तिरुवनंतपुरम में थरूर के लिए करो या मरो की जंग पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद सोमवार को एक मंदिर में दर्शन के दौरान घायल हो गए थे। सिर में चोट की वजह से उन्हें कई टांके भी लगाने पड़े। रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने अस्पताल पहुंचकर थरूर का हाल जाना। इसके बाद थरूर ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए सीतारमण की तारीफ की। थरूर ने ट्वीट में लिखा, 'निर्मला सीतारमण का यहां आना दिल को छू गया। केरल में अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच आज सुबह अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मेरा हाल जाना। भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है। उन्हें इसका बेहतरीन उदाहरण पेश करते देखकर बहुत अच्छा लगा।' पढ़ें: मंदिर में घायल हुए थरूर, लगे 11 टांके दरअसल शशि थरूर सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। हालांकि गनीमत यह रही कि थरूर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। अपने प्रचार अभियान से पहले थरूर एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़े और उनको सिर में चोट आई। थरूर को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद थरूर के सिर में 11 टांके लगाए गए। बता दें कि कांग्रेस ने थरूर को एक बार फिर तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा है। इस सीट से दो बार कांग्रेस के सांसद चुने गए थरूर का मुकाबला बीजेपी नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मानेम राजशेखरन और सीपीआई विधायक सी दिवाकरन से है। थरूर इस सीट से पहली बार 2009 में चुनाव लड़े थे। उस बार उन्हें एक लाख से तीन मत कम मिले थे, लेकिन 2014 में वह लगभग 15,000 मतों के अंतर से जीते।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरभजन की बेटी ने मैच से पहले ही कर दी थी जीत की भविष्यवाणी, देखें वीडियोमैच के रिजल्ट से पहले हिनाया ने एक वीडियो में बताया कि केकेआर और चेन्नई के बीच खेले जा रहे मैच में उनके पिता हरभजन की टीम ही जीतेगी.
Read more »
इस पार्टी ने बीजेपी मेनिफेस्टो को दिए 100 में से 200 नंबर– News18 हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने उसके मेनिफेस्टो की जमकर तारीफ की है. शिवसेना ने बीजेपी के मेनिफेस्टो को 100 में से 200 नंबर दिए हैं. पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में मेनिफेस्टो की तारीफ करते हुए शिवसेना ने कहा, 'बीजेपी का संकल्प पत्र राष्ट्र की भावनाओं को समाहित करता है. यहां तक कि शिवसेना की मांगों को भी इसमें शामिल किया गया है. इसलिए हम मेनिफेस्टो को 100 में से 200 नंबर देते हैं.'
Read more »
लोकसभा चुनाव : जीतन राम मांझी ने की PM मोदी की तारीफ, बताया स्पष्टवादी व्यक्तिलोकसभा चुनाव : जीतन राम मांझी ने की PM मोदी की तारीफ, बताया स्पष्टवादी व्यक्ति AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
सलमान खान ने की शाहरुख और आमिर की जमकर तारीफ, खुद को बताया एवरेज एक्टरबॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल में ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' का पहला शेड्यूल पूरा किया है। सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 2019 ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म भारत का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read more »
राम नवमी 2019: एकता और सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा सद्दाम हुसैनभारत की लोकशाही में इन दिनों चुनावी माहौल है और धर्म, जाति सियासत के इर्द-गिर्द है। Ramnavmi RamNavami BJP4India INCIndia
Read more »
सामने बैठा शख्स कर रहा था मास्टरबेट, पाकिस्तान मूल की सांसद की आपबीतीलेबर पार्टी की सांसद ने बताया कि उन्होंने इससे पहले इस तरह का अनुभव कभी नहीं किया था। नाज़ ने इस घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर भी किया है।
Read more »
बालाकोट हवाई हमले पर मोदी की टिप्पणियों की जांच कर रहा है चुनाव आयोगचुनाव आयोग पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले के नाम पर अपना वोट डालने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील की जांच कर रहा है। narendramodi BJP4UP BJP4India Balakot ElectionCommission Election2019 LokSabhaElections2019
Read more »
आडवाणी ने कांग्रेस समर्थक पत्रकार से लिखवाया था बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधने वाला ब्लॉग?91 साल के हो चुके आडवाणी के पास नियमित जाने वाले लोगों का मानना है कि वरिष्ठ नेता अकेले इस आर्टिकल को लिखने की हालत में नहीं थे। ऐसे में लोगों का शक उस पत्रकार की ओर जा रहा है, जो नियमित तौर पर आडवाणी के घर जाते हैं।
Read more »
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के PCB हॉस्टल में छात्र की गोली मारकर हत्याAllahabad University hostel student Murder इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में रोहित शुक्ला नाम के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना पीसीबी छात्रावास की है.
Read more »
