ब्रिटेन के नॉर्थम्प्टन जनरल हॉस्पिटल में एक महिला की सीटी स्कैन के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
ब्रिटेन के नॉर्थम्प्टन जनरल हॉस्पिटल में एक दुर्लभ घटना घटी जहां पेट में सूजन की जांच के लिए एक महिला को सीटी स्कैन के लिए भेजा गया था। स्कैन से पहले उन्हें एक विशेष डाई इंजेक्ट की गई, जो शरीर के अंदर अंगों को स्पष्ट रूप से दिखाने में मदद करती है। इस डाई के कारण 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का नाम इवोन ग्राहम था और उनकी बेटी योलांडा के अनुसार, उनकी मां को तीसरे चरण की किडनी बीमारी थी। योलांडा ने आरोप लगाया कि इस स्थिति में उन्हें यह डाई नहीं दी जानी चाहिए थी। डाई इंजेक्ट होते ही इवोन को
अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ ही देर में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। डॉक्टरों ने तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीब दस महीने बाद परिवार को ऑटोप्सी रिपोर्ट मिली जिसमें यह साफ हुआ कि इवोन की मौत 'एनाफिलेक्टिक रिएक्शन' यानी एक तीव्र एलर्जिक प्रतिक्रिया के कारण हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके शरीर ने सीटी स्कैन के दौरान दी गई डाई के प्रति असामान्य और घातक प्रतिक्रिया दी, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। डॉक्टरों ने इस एलर्जी की पुष्टि के लिए कुछ टेस्ट करने की योजना बनाई थी, लेकिन समय पर यह टेस्ट नहीं हो सके।योलांडा ने अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अगर स्कैन रूम में इमरजेंसी के लिए एपिपेन (Anaphylaxis के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन) मौजूद होता, तो उनकी मां की जान बचाई जा सकती थी। इसके अलावा परिवार को इस मामले की पूरी जानकारी मिलने में दस महीने लग गए, जिससे वे और भी आहत हुए। योलांडा ने कहा,'इतना समय क्यों लगा? यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. मैं इस स्थिति से बेहद नाराज हूं.' नॉर्थम्प्टनशायर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स की मुख्य नर्स जूली हॉग ने इस मामले में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. उन्होंने माना कि अस्पताल की ओर से परिवार को समय पर उचित जानकारी नहीं दी जा सकी जिससे उन्हें और तकलीफ हुई. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. यह दुर्लभ मामला मेडिकल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी है। आमतौर पर सीटी स्कैन की प्रक्रिया सुरक्षित मानी जाती है
सीटी स्कैन डाई एनाफिलेक्टिक रिएक्शन अस्पताल लापरवाही स्वास्थ्य
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नाई ने युवक को कैंची से मार कर घायल कियालखनऊ में एक नाई ने मूंछ में डाई लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक को कैंची से मारा। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
Read more »
अल्लू अर्जुन दिसंबर की भगदड़ मामले में पेश हुएतेलुगू एक्टर अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में हुई एक महिला की मौत के मामले में रविवार को पुलिस थाने पेश हुए।
Read more »
पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन ने अस्पताल जाकर घायल बच्चे से की मुलाकातअल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर पर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। अब अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्री तेजा से मुलाकात की है।
Read more »
कपड़ा व्यापारी की शराब पार्टी में मौतनेपाल के विराटनगर में एक कपड़ा कंपनी के डीलर मीट में शराब पार्टी के दौरान 35 वर्षीय दीपक कुमार साह की मौत हो गई।
Read more »
दर्शनों के दौरान परिवार के चार सदस्य मृत, महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौतदेहरादून में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक परिवार के चार सदस्य राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने गए थे और एक एएनएम की ड्यूटी के दौरान मौत हुई।
Read more »
गेहूं पिसवाते समय महिला की मौत, शॉल चक्की में फंसने से शरीर टूट गयासीकर जिले के खाटूश्यामजी में एक महिला गेहूं पिसवाने के दौरान चक्की में फंस गई। चक्की के पट्टे के साथ खिंचती हुई उसकी मौत हो गई और उसकी बॉडी टूट गई।
Read more »
