सीकर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में ठंडी हवाएं चलीं। अगले 24 घंटों में हल्की मावठ की संभावना है। 1-2 जनवरी को कोहरा छाने की संभावना है। 3 दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज, दिन में ठंडी हवाएं चली; कल मावठ की संभावना सीकर के पलसाना इलाके में आज सुबह कोहरा छाया और नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। सीकर के मौसम में आज बदलाव आया है। नए वेदर डिस्टरबेंस की वजह से पिछले 24 घंटे से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज सुबह न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 6.
4 डिग्री तक पहुंच गया।सीकर के पलसाना में विजिबिलिटी केवल 20 मीटर तक रह गई। सुबह यहां ग्रामीण एरिया में लोगों को काफी परेशानी हुई। नजदीक गुजरने वाले नेशनल हाईवे संख्या 52 पर भी गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से आज सीकर में इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है।मंगलवार को दिन में हल्की हवाओं ने धूप को थोड़ा ठंडा कर दिया, लेकिन रात की सर्दी में हल्की राहत मिली। आसपास के इलाकों में बादलों के छाने से तापमान ऊपर चढ़ा है, और अगले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की मावठ की संभावना जताई जा रही है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। फिलहाल सीकर जिले में कोई शीतलहर अलर्ट नहीं है, लेकिन 1-2 जनवरी को कोहरे छाने की संभावना है। तीन दिनों बाद तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और रात की सर्दी और तेज होने का अनुमान है।तापमान की बात करें तो मंगलवार को न्यूनतम 3.4 डिग्री और अधिकतम 26.3 डिग्री दर्ज हुआ था। दिनभर आसमान ज्यादातर साफ रहा, लेकिन शाम ढलते ही ग्रामीण इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे सर्द हवाओं का असर कम रहा। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 3 दिन मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि सीकर में नववर्ष पर हल्की मावठ होने के आसार हैं। 3 दिन बाद सीकर इलाके के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा।नए साल से पहले लखनऊ में ठिठुरन बढ़ीलुधियाना में कोहरे में ट्रक ने सगे भाई-बहन को कुचलाउत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश के आसारदौसा में नए साल पर बारिश का अलर्टयूपी में साल के आखिरी दिन भीषण ठंड का अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्वामित्व योजना की शुरुआत, PM मोदी 1.32 लाख लोगों को सौंपेंगे जमीन के कागजातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को स्वामित्व योजना की शुरुआत की थी। सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक 6.40 लाख गांवों की आबादी की ज़मीन का रिकॉर्ड उपलब्ध हो जाए।
Read more »
भारत का रेडीमेड गारमेंट्स निर्यात अप्रैल-अगस्त में बढ़कर 6.4 अरब डॉलर हुआभारत का रेडीमेड गारमेंट्स निर्यात अप्रैल-अगस्त में बढ़कर 6.4 अरब डॉलर हुआ
Read more »
‘इंडस्ट्री 5.0’ अपनाया तो 2 वर्षों में भारतीय निर्माताओं का राजस्व 6.4 प्रतिशत बढ़ जाएगाः रिपोर्ट‘इंडस्ट्री 5.0’ अपनाया तो 2 वर्षों में भारतीय निर्माताओं का राजस्व 6.4 प्रतिशत बढ़ जाएगाः रिपोर्ट
Read more »
कार्स24 का नुकसान वित्त वर्ष 24 में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 498 करोड़ रुपये रहाकार्स24 का नुकसान वित्त वर्ष 24 में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 498 करोड़ रुपये रहा
Read more »
मुफासा: द लायन किंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4मुफासा: द लायन किंग बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 6.4 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
Read more »
भूकंप से कांपा उत्तर-पश्चिमी वेनेजुएला, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4 रिकॉर्डभूकंप से कांपा उत्तर-पश्चिमी वेनेजुएला, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4 रिकॉर्ड
Read more »
