सीएम धामी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी व डिजिटल कुंभ के लिए मांगा सहयोग

Uttarakhand Rail Connectivity News

सीएम धामी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी व डिजिटल कुंभ के लिए मांगा सहयोग
Digital KumbhCM Pushkar Singh DhamiAshwini Vaishnaw
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 53%

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार और हरिद्वार कुंभ 2027 को डिजिटल कुंभ के रूप में विकसित करने पर चर्चा की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ को डिजिटल कुंभ के रूप में विकसित करने को लेकर केंद्र में दस्तक दी है। उन्होंने रेल एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर राज्य की विभिन्न लंबित रेल परियोजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। साथ ही डिजिटल कुंभ परियोजना के लिए 143.

96 करोड़ की वित्तीय सहायता के लिए भी केंद्र से सहयोग की अपेक्षा की। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने मुख्यमंत्री को इन प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय मंत्री वैष्णव से मुलाकात के दौरान कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक, सामरिक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, ऐसे में बेहतर रेल संपर्क राज्य के समग्र विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने दिल्ली-मेरठ के बीच संचालित आरआरटीएस का उल्लेख करते हुए इसका विस्तार मेरठ से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक करने की आवश्यकता बताते हुए इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण को वर्ष 2026 तक पूर्ण कर लोकार्पण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने, बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण तथा चारधाम रेल परियोजना के डोईवाला-उत्तरकाशी एवं कर्णप्रयाग-पीपलकोटी खंडो के फाइनल लोकेशन सर्वे की शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। साथ ही मोहंड-देहरादून-सहारनपुर रेल परियोजना को स्वीकृति देने की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला 2027 को डिजिटल कुंभ के रूप में आयोजित करने की योजना भी साझा की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट आफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सीएम धामी ने ‘अर्थ आवर’ में की सहभागिता, एक घंटे के लिए बंद की गैर-जरूरी लाइटें यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारंभ, लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चुनावी मोड में मुख्यमंत्री धामी, छह अप्रैल से करेंगे लंबित घोषणाओं की समीक्षा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Digital Kumbh CM Pushkar Singh Dhami Ashwini Vaishnaw Haridwar Kumbh 2027 Rishikesh Karnprayag Rail Tanakpur Bageshwar Rail Char Dham Rail Project Dehradun Uttarakhand Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2027 உலகக் கோப்பையில் கோலி, ரோகித்துக்கு வாய்ப்பு இருக்கா? கம்பீர் சூசக பதில்!2027 உலகக் கோப்பையில் கோலி, ரோகித்துக்கு வாய்ப்பு இருக்கா? கம்பீர் சூசக பதில்!Gautam Gambhir on Virat Kohli Rohit Sharma presence in 2027 World Cup: 2027 உலகக் கோப்பையில் விராட் கோலி மற்றும் ரோகித் சர்மாவின் இருப்பு குறித்து தலைமை பயிற்சியாளர் கெளதம் கம்பீர் சூசகமாக பதிலளித்துள்ளார்.
Read more »

2027 चा वर्ल्ड कप रोहित शर्मा खेळणार? स्वतः केलं स्पष्ट, म्हणाला2027 चा वर्ल्ड कप रोहित शर्मा खेळणार? स्वतः केलं स्पष्ट, म्हणालाRohit Sharma on 2027 ODI World Cup: भारत आणि ऑस्ट्रेलिया यांच्यातील वनडे मालिकेपूर्वी रोहित शर्माने स्वतः स्पष्ट केलं आहे की तो 2027 चा वर्ल्ड कप खेळणार की नाही.
Read more »

UP 2027 चुनाव की तैयारी, अपना दल एस ने 6 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, जानें नामUP 2027 चुनाव की तैयारी, अपना दल एस ने 6 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, जानें नामUP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस ने 6 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
Read more »

मायावती के अकेले चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान का क्या है मतलब, क्या BJP-SP को घेरने की तैयारीमायावती के अकेले चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान का क्या है मतलब, क्या BJP-SP को घेरने की तैयारीMayawati on UP Election 2027: मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अकेले उतरने का ऐलान कर दिया है। इसे यूपी की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Read more »

मिशन 2027: संगठन की सिफारिश, संस्था की रिपोर्ट; सियासी सच्चाई परख चुनावी रण में कैंडिडेट उतारेंगे अखिलेश यादव!मिशन 2027: संगठन की सिफारिश, संस्था की रिपोर्ट; सियासी सच्चाई परख चुनावी रण में कैंडिडेट उतारेंगे अखिलेश यादव!Akhilesh Yadav UP Election 2027: अखिलेश यादव के यूपी चुनाव 2027 की रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर रणनीति की चर्चा है।
Read more »

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होगी कड़ी जंग, इन 5 शहरों में खेली जाएगी सीरीज; WTC फाइनल भी दांव परभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होगी कड़ी जंग, इन 5 शहरों में खेली जाएगी सीरीज; WTC फाइनल भी दांव परभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जनवरी-फरवरी 2027 में खेली जाएगी। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल के लिए अहम होने वाली है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:46:54