सिर्फ Munjya ही नहीं, इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचाया तांडव

Munjya News

सिर्फ Munjya ही नहीं, इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचाया तांडव
Horror Comedy MovieBollywood Horror Comedy MovieHindi Horror Comedy Film
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

हिंदी सिनेमी में हॉरर कॉमेडी मूवीज का चलन काफी पुराना है लेकिन मौजूदा समय में मुंज्या Munjya की सफलता के बाद इस ट्रेंड को और अधिक बढ़वा मिल चुका है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के मामले में जमकर गदर काटा है। क्या आप जानते हैं कि मुंज्या से पहले बॉलीवुड की ये हॉरर कॉमेडी फिल्में Bollywood Horror Comedy Movies भी खूब सफल हुई...

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्में एक कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज होती हैं, उसका उदाहरण हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुंज्या से आसानी से लगाया सकता है। बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या ने जिस तरह से सफलता हासिल की है, उसका शोर हर तरफ मचा हुआ है। लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब किसी हॉरर कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस की तरफ से बेशुमार प्यार मिल हो। इससे पहले कई ऐसी फिल्में रहीं, जिन्होंने हॉरर कॉमेडी के जॉनर में जान फूंकी है। आइए इस लेख में बॉलीवुड की टॉप हॉरर कॉमेडी मूवी के बारे में जानते हैं। भूल भुलैया निर्देशक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म भूल भुलैया को साल 2007 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी अहूजा जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद रहे। ये कहना गलत नहीं होगा कि हिंदी सिनेमा में हॉरर कॉमेडी फिल्मों के जॉनर को इसी मूवी ने बढ़ावा देना शुरू किया था। बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया सुपरहिट साबित हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ का कारोबार किया था। ये भी पढ़ें- Munjya : क्या है हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' की सफलता का राज? इन 5 कारणों से बड़ी-बड़ी फिल्मों पर पड़ी भारी भूतनाथ और भूतनाथ रिटर्न्स अमिताभ बच्चन स्टारर भूतनाथ सीरीज भी हॉरर कॉमेडी फिल्में रहीं। 2008 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया गया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने उस वक्त 23.

89 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि 2014 में भूतनाथ रिटर्न्स आई और 39 करोड़ के कलेक्शन के साथ सफलता का स्वाद चखा गोलमाल अगेन साल 2017 में एक्शन मूवी के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त को हॉरर कॉमेडी में पेश किया। अजय देवगन, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा और श्रेयस तलपड़े स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 205.69 करोड़ की कमाई की थी। स्त्री मुंज्या के निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक की जोड़ी ने स्त्री फिल्म के जरिए अपने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की शुरुआत की थी। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.90 करोड़ का कारोबार किया था। भूल भुलैया 2 सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 का नाम इस लिस्ट से कैसे बाहर रखा जा सकता है। साल 2022 में जहां एक तरफ फिल्में बायकॉट ट्रेंड की वजह से असफल साबित हो रही थीं, दूसरी तरफ भूल भुलैया 2 ने अपनी शानदार कहानी से दर्शकों दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। भेड़िया भूल भुलैया 2 के अलावा 2022 में वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया ने भी हॉरर कॉमेडी के तौर पर फैंस का काफी मनोरंजन किया। बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने करीब 66.65 करोड़ की कमाई की थी। मुंज्या स्त्री और भेड़िया के बाद दिनेश विजान और अमर कौशिक की जोड़ी मुंज्या लेकर आई है। अभय वर्मा और शरवरी वाघ स्टारर मूवी ने रिलीज के 13 दिन में अब तक बॉक्स ऑफिस पर 68 करोड़ का कलेक्शन कर सक्सेस हासिल कर ली है। अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है। ये भी पढ़ें- Munjya OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी डराएगा 'मुंज्या' का भूत, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Horror Comedy Movie Bollywood Horror Comedy Movie Hindi Horror Comedy Film Munjya Box Office Collection Bollywood News Horror Movies List Bhool Bhulaiyaa 2

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'अरनमनई 4' ही नहीं, 2024 में इन 6 साउथ इंडियन फिल्मों ने मचाया धमाल, 5वीं ने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी थी आग'अरनमनई 4' ही नहीं, 2024 में इन 6 साउथ इंडियन फिल्मों ने मचाया धमाल, 5वीं ने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी थी आगराशी खन्ना और तमन्ना भाटिया स्टारर 'अरनमनई 4' तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो 2024 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री की पहली हिट बनकर उभरी है.
Read more »

Munjya Collection Day 3: हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' पर नोटों की बरसात, पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाईMunjya Collection Day 3: हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' पर नोटों की बरसात, पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाईबॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म मुंज्या का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। यानी जून महीने की शुरुआत बॉक्स ऑफिस लवर्स के लिए एक मजेदार फिल्म से हुई है । मु्ंज्या ने पहले वीकेंड में उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म का कलेक्शन काबिलेतारीफ है...
Read more »

Munjya box office collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया मुंज्या, भूत ने कर दी पैसों की बरसातMunjya box office collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया मुंज्या, भूत ने कर दी पैसों की बरसातMunjya box office collection: अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल कर रही है. फिल्म ने चार दिन में अच्छी खासी कमाई कर ली है.
Read more »

Chandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाईChandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाईअभिनेता कार्तिक आर्यन ने ऐसा शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा लेकिन उनकी 120 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं है।
Read more »

Munjya Box Office Collection: चंदू चैंपियन पर भारी पड़ गई मुंज्या, बजट से दोगुनी कर बैठी 10 दिन में कमाईMunjya Box Office Collection: चंदू चैंपियन पर भारी पड़ गई मुंज्या, बजट से दोगुनी कर बैठी 10 दिन में कमाईMunjya 10 days Box Office Collection: सुपरनेचुरल कॉमेडी हॉरर मूवी मुंज्या का 10 दिनों का कलेक्शन चंदू चैंपियन पर भारी पड़ता हुआ दिख रहा है.
Read more »

Munjya: क्या है हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' की सफलता का राज, इन 5 कारणों से बड़ी-बड़ी फिल्मों पर पड़ी भारीMunjya: क्या है हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' की सफलता का राज, इन 5 कारणों से बड़ी-बड़ी फिल्मों पर पड़ी भारीहॉरर कॉमेडी फिल्मों के लेवल को अब दिनेश विजान की नई मूवी मुंज्या Munjya Movie ने काफी बढ़ा दिया है। रिलीज के दो सप्ताह पूरे होने से पहले ही मुंज्या ने सफलता का स्वाद चख लिया है। बॉक्स ऑफिस Munjya Box Office पर कमाई में अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म अव्वल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुंज्या को किन कारणों से सक्सेस मिली...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:55:09