बदलते दौर में सिनेमा और ओटीटी पर महिला केंद्रित फिल्में और सीरीज अपनी जगह बना रही हैं. मंडला मर्डर्स, डब्बा कार्टेल, मिसेज और मिसेज अंडरकवर जैसी सीरीज और फिल्मों में महिलाओं के सशक्त किरदारों को दिखाया गया है, जिनकी रेटिंग भी काफी अच्छी है.
बदलते दौर के साथ सिनेमा और ओटीटी भी तेजी से बदल रहा है. महिला केंद्रित फिल्में और सीरीज पर मेन स्ट्रीम सिनेमा में अपनी जगह हासिल कर रही हैं. आज आपको ऐसी ही फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं.
इन सबकी रेटिंग भी कमाल की है. मंडला मर्डर्स : एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर, मंडला मर्डर्स में महिलाओं को एक जटिल जांच के केंद्र में रखा गया है. वाणी कपूर, सुरवीन चावला स्टारर सीरीज में साइकोलॉजिकल थ्रिलर के साथ सस्पेंस और ड्रामा का धांसू कॉम्बिनेशन दिखता है. मंडला मर्डर्स में श्रिया पिलगांवकर, मोनिका चौधरी, अदिति पोहनकार ने भी अहम किरदार अदा किया था. इस सीरीज में वाणी कपूर महिला पुलिस हैं जो एक मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में लगी रहती हैं. मेल डॉमिनेटेड जॉनर में वाणी कपूर ने एक महिला पुलिस अधिकारी के किरदार में शानदार प्रदर्शन किया. इसकी रेटिंग 6.5 है. डब्बा कार्टेल : एक साधारण घरेलू माहौल में सेट, डब्बा कार्टेल उम्मीदों के विपरीत, आम रसोई से इन महिलाओं को क्राइम की दुनिया का बादशाह बनाता है. शो दिखाता है कि कैसे अक्सर अनदेखी और कम आंकी जाने वाली महिलाएं, अपनी महत्वाकांक्षा और सर्वाइवल के लिए एक गुप्त साम्राज्य खड़ा करती हैं. ये महिलाओं कुछ भी करने में सक्षम हैं. शबाना आजमी, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद, ज्योतिका, सई तम्हंकर स्टारर सीरीज डब्बा कार्टेल क्राइम की दुनिया में महिलाओं के दबदबे को दर्शाता है. क्राइम जगत में अक्सर पुरुषों को रूल करते देखा जाता है और इन महिलाओं ने अपने दम पर अपना साम्राज्य खड़ा किया. इस सीरीज की रेटिंग 7.1 है. मिसेज : एक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से मजबूत सोशल ड्रामा, जो शादी, घरेलू काम और खोई हुई पहचान को दिखाता है. महिला के नजरिए से कही गई यह कहानी बताती है कि चुप्पी और सहमति को अक्सर खुशी समझ लिया जाता है. अपनी सच्चाई और सादगी के साथ ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत गई थी. मिसेज अंडरकवर : ह्यूमर और एक्शन को मिलाकर, मिसेज अंडरकवर जासूसी जॉनर को नए सिरे से पेश करती है. राधिका आप्टे ने इसमें स्पाई का किरदार अदा किया था. वो मिडिल क्लास गृहिणी के मुख्य किरदार हैं. वह घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ अंडरकवर मिशन भी संभालती है. यह फिल्म महिलाओं की अनदेखी ताकत, साहस और अनुकूलता का जश्न मनाती है. साली मोहब्बत : साली मोहब्बत एक डार्क रोमांटिक ड्रामा जुनून, चाहत और शक्ति को एक अलग महिला नजरिए से दिखाता है. कहानी सीधी-सादी नैतिकता से बचती है और दिखाती है कि प्यार और विश्वासघात कैसे एक महिला की पहचान को बदल देते हैं. इसकी भावनात्मक गहराई और महिला के गुस्से व चाहत की बेबाक प्रस्तुति इसे एक बोल्ड और बिना फिल्टर की कहानी बनाती है. इस धांसू सीरीज के रेटिंग 7.5 है. डू यू वाना पार्टनर : यह शो आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को दिखाता है, जिसमें महिलाएं प्यार, करियर और भावनात्मक आजादी के बीच संतुलन बनाती हैं. डायना पेंटी और तमन्ना भाटिया स्टारर सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ में बिजनेस और प्यार का बैलेंस दिखाती हैं.
महिला केंद्रित फिल्में ओटीटी सीरीज क्राइम थ्रिलर सशक्तिकरण
