सावधान! अगर घर में है PNG कनेक्शन, तो छिन जाएगा LPG सिलेंडर; जानें क्या है सरकार का नया फरमान

PNG Connection News

सावधान! अगर घर में है PNG कनेक्शन, तो छिन जाएगा LPG सिलेंडर; जानें क्या है सरकार का नया फरमान
LPG Cylinder SurrenderCentral UP Gas LimitedCUGL Bareilly
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 133%
  • Publisher: 53%

सरकार ने तेल और गैस संकट के मद्देनजर पीएनजी उपभोक्ताओं को तीन महीने के भीतर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का आदेश दिया है। बरेली में सीयूजीएल ने 51 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को संदेश भेजा है। ऐसा न करने पर सिलिंडर आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। यह कदम पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया...

जागरण संवाददाता, बरेली। ईरान युद्ध की वजह से पनपे तेल और गैस संकट से निपटने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भविष्य में ऐसे संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए एलपीजी पर निर्भरता कम कर को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने पीएनजी उपभोक्ताओं को तीन महीने में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने और न करने पर सिलिंडर आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया है। इसी के तहत सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड की ओर से बरेली के शहरी क्षेत्र के 51 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करने का मैसेज भेज दिया गया है। इन उपभोक्ताओं ने यदि तीन महीने में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं किया तो उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पोर्टल पर भी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर का आप्शन दिया गया है। सरकार ने सबसे पहले 14 मार्च को आदेश जारी किया था, जिन लोगों के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं तो उसे अपने एलपीजी कनेक्शन को वापस करना होगा और उसे सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसके बाद 24 मार्च को एक ओर आदेश जारी किया गया कि पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को सूचना भेजी जाएगी कि वह एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करें। सूचना भेजने के तीन महीने में कनेक्शन सरेंडर करना होगा और नहीं करेगा तो उसको सिलिंडर की रिफिल बंद कर दी जाएगी। इस आदेश के बाद ही बरेली में पीएनजी की सप्लाई करने वाली कंपनी सीयूजीएल की ओर से शहरी क्षेत्र के 51 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मैसेज भेजा गया है कि यदि उनके पास एलपीजी कनेक्शन है तो उसे सरेंडर कर दें। इस आदेश के बाद पीएनजी और एलपीजी दोनों का इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अब उन्हें हर हाल में पीएनजी कनेक्शन पर ही निर्भर रहना होगा। सीयूजीएल के प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार के आदेश के तहत पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के संबंध में मेसेज भेजा गया है। माइ पीएनजी डाट इन पर जाकर करें सरेंडर पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए mypngd.

in पर जाने के लिए कहा जा रहा है। इस पर क्लिक करने पर मोबाइल नंबर और एलपीजी आइडी डालकर एलपीजी कनेक्शन के स्टेट्स की जानकारी ली जा सकती है। कनेक्शन के साथ पीएनजी का दायरा बढ़ाने पर भी जोर सरकार का आदेश है कि एलपीजी पर निर्भरता कम कर पीएनजी पर जोर दिया जाए। इसके लिए अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन किए जाएं। इसके साथ ही पीएनजी लाइन को अधिक से अधिक क्षेत्र में डाला जाए। इसमें सबसे पहले शहरी क्षेत्र में अधिक ध्यान दिया जाए ताकि देहात क्षेत्र में एलपीजी की कोई दिक्कत न हो। सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि यदि पाइप लाइन बिछाने में कोई बाधा डालता है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। शहरी क्षेत्र में सीयूजीएल की पाइप लाइन बिछी है और इससे पीएनजी की सप्लाई की जाती है। सीयूजीएल के प्रतिनिधि के अनुसार शहरी क्षेत्र में पुराना शहर को छोड़कर सभी जगह पीएनजी की पाइप लाइन बिछी है। पीलीभीत बाईपास, नैनीताल रोड और रामपुर रोड पर बड़ा बाईपास तक पाइप लाइन बिछी हुई है। इसके अलावा बदायूं रोड पर रामगंगा तक लाइन बिछी हुई है। शाहजहांपुर रोड पर फरीदपुर तक लाइन बिछी है और टोल प्लाजा तक एक ढाबे पर कनेक्शन भी है। अभी कैंट क्षेत्र में कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा बदायूं रोड पर भी कनेक्शन किए जा रहे हैं। भविष्य में अधिक से अधिक जगह पर पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन किए जाएंगे। गैस संकट के बाद से लगातार नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लोग भी कनेक्शन करा रहे हैं और जिन लोगों के कनेक्शन किसी कारण से कटे थे वे भी जुड़वा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बरेली में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक... जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

LPG Cylinder Surrender Central UP Gas Limited CUGL Bareilly Gas Crisis India Energy Policy Piped Natural Gas LPG Dependency Government Mandate Uttar Pradesh PNG LPG Connection Surrender Government Gas Policy India Gas Crisis Management India Bareilly PNG Supply Expansion CUGL LPG Cylinder Surrender Process How To Surrender LPG Connection Mypngd.In Reducing LPG Dependence In India New Rules For Gas Consumers Bareilly LPG To PNG Transition India PNG Gas Connection Bareilly Surrender LPG Connection Online Mypngd.In Government Directive LPG PNG Consumers Central UP Gas Limited CUGL Benefits Of Piped Natural Gas India Oil And Gas Crisis Management Bareilly Gas Connection Options Bareilly News Bareilly Latest News Bareilly News In Hindi Bareilly Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG के लिए लंबी कतारें, मंत्री बोले- कोई कमी नहीं, PNG कनेक्शन लेने वालों की बढ़ रही तादादLPG के लिए लंबी कतारें, मंत्री बोले- कोई कमी नहीं, PNG कनेक्शन लेने वालों की बढ़ रही तादाददिल्ली में एलपीजी संकट के बीच सरकार PNG कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है। जहां PNG उपलब्ध है, वहां LPG बंद करने की तैयारी है। IGL स्कीम चला रही है, जबकि कई इलाकों में लोग गैस सिलिंडर के लिए लंबी लाइनों में परेशान हैं।
Read more »

LPG Shortage: PNG के लिए घर बैठे एप्लीकेशन, अब इंडक्शन बनाएंगी जीविका दीदियां, गैस बचाने के 5 तरीके भी जानिएLPG Shortage: PNG के लिए घर बैठे एप्लीकेशन, अब इंडक्शन बनाएंगी जीविका दीदियां, गैस बचाने के 5 तरीके भी जानिएLPG Shortage In Bihar : बिहार में LPG गैस के लिए करीब-करीब हर जिले में हालत कुछ अच्छी नहीं है। पैनिक बुकिंग के चलते पहले से ही उन लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिनके घर वाकई में गैस खत्म है। ऐसे में सरकार ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं। वहीं आपके लिए भी जरूरी सलाह...
Read more »

एलपीजी से शिफ्ट हों पीएनजी पर, आखिर सरकार ऐसा क्यों चाहती है छह बातों से समझिएएलपीजी से शिफ्ट हों पीएनजी पर, आखिर सरकार ऐसा क्यों चाहती है छह बातों से समझिएLPG to PNG: भारत के अधिकतर घरों में खाना पकाने का मुख्य ईंधन अभी एलपीजी है। वे नियमित अंतराल पर डीलर से एलपीजी सिलेंडर लेते हैं और उसी से खाना पकाते हैं। हालांकि देश में पाइप्ड नेचुरल गैस या पीएनजी (PNG) की शुरुआत हो गई है, लेकिन इसका विस्तार अभी देश के सभी शहर और गांव तक नहीं हुई है। लेकिन तब भी इसका काफी विस्तार हो गया है। इसलिए सरकार चाहती है...
Read more »

PNG VS LPG: क्यों LPG के मुकाबले स्मार्ट है PNG? ऐप पर होते हैं ज्यादातर काम, जानें फायदेPNG VS LPG: क्यों LPG के मुकाबले स्मार्ट है PNG? ऐप पर होते हैं ज्यादातर काम, जानें फायदेPNG vs LPG Benefits: सरकार के आदेश के बाद उन लोगों के लिए PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य हो गया है, जिनके एरिया में गैस पाइपलाइन मौजूद है। ऐसे में जानना जरूरी है कि LPG सिलेंडर के मुकाबले PNG कनेक्शन ज्यादा स्मार्ट है। ऐप के जरिए कंट्रोल होने के चलते यह आपको ज्यादा फीचर देता है और आप बहुत आसानी से इससे जुड़े कई काम अपने फोन से ही कर सकते...
Read more »

क्या आपको भी होती है LPG, PNG, CNG और LNG के नाम में कन्फ्यूजन, यहां समझें आसान भाषा में इसका मतलबक्या आपको भी होती है LPG, PNG, CNG और LNG के नाम में कन्फ्यूजन, यहां समझें आसान भाषा में इसका मतलबइन दिनों हर तरफ LPG, PNG, CNG और LNG के नाम की ही चर्चाएं हो रही है। जिन लोगों को इन चारों ही गैसों का मतलब नहीं पता है। उन लोगों के लिए यह एक जैसे नाम की तरह ही सुनाई देता है। इसलिए अगर आपको भी इनके नाम और इस्तेमाल में कन्फ्यूज होती है, तो यह लेख आपके लिए ही...
Read more »

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़ाकर 70% किया: स्टील-ऑटो और टेक्सटाइल सेक्टर को प्राथमिकता, रेस्टोरेंट...केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़ाकर 70% किया: स्टील-ऑटो और टेक्सटाइल सेक्टर को प्राथमिकता, रेस्टोरेंट...केंद्र सरकार ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने शुक्रवार (27 मार्च) को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के एलोकेशन यानी कोटा को 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन उद्योगों को मिलेगा जो पूरी तरह LPG पर निर्भर हैं। Centre has increased commercial LPG cylinder allocation...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:37:32