साइबर ठगों ने 6.80 लाख रुपये की होम डिलीवरी के झांसे में साइबर अपराधियों ने 11000 रुपये चुराए

Crime News

साइबर ठगों ने 6.80 लाख रुपये की होम डिलीवरी के झांसे में साइबर अपराधियों ने 11000 रुपये चुराए
CYBER CRIMEFRAUDTHREAT
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

दुमका के आस्ताजोड़ा के कोरबोना पहाड़िया टोला निवासी राजेश पुजहर से साइबर अपराधियों ने पुराने सिक्के के बदले 6.80 लाख रुपये की होम डिलीवरी का झांसा देकर 11 हजार रुपये ठग लिए।

संवाद सूत्र, दलाही । साइबर अपराधियों ने पुराने सिक्के के बदले 6.80 लाख रुपये की होम डिलीवरी का झांसा देकर उप राजधानी दुमका स्थित आस्ताजोड़ा के कोरबोना पहाड़िया टोला निवासी राजेश पुजहर से 11 हजार रुपये ठग लिए। ठगी के दौरान अपराधियों ने फर्जी सीबीआइ अधिकारी बनकर राजेश को जेल भेजने की भी धमकी दी तो उसने पत्नी के गहने व घर के बर्तन गिरवी रख 9600 रुपये साइबर अपराधियों के बताए खाते में स्थानांतरित कर दिए। पीड़ित ने देखा था यह विज्ञापन राजेश के अनुसार, आठ फरवरी को उसने फेसबुक पर भारत के नक्शे वाले पुराने दो रुपये के सिक्के व किसान-ट्रैक्टर छाप वाले पांच रुपये के बदले 6.

80 लाख रुपये की होम डिलीवरी का विज्ञापन देखा। विज्ञापन के नीचे ही एक मोबाइल नंबर अंकित था, जिसपर उसने फोन कर उसके पास सिक्के व नोट होने की जानकारी साझा की। इसके जवाब में उससे पंजीकरण के नाम पर ओल्ड क्वाइन शाप, मुंबई के खाते में 1150 रुपये रुपये जमा करने को कहा गया। विश्वास के तौर पर ठगों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और राज ज्ञानी नाम के एक व्यक्ति का पहचान पत्र भी भेजा। इसके बाद राजेश ने संबंधित राशि उसे खाते में डाल दी। इसके बाद उससे कहा गया कि रुपये की गड्डी भरी पेटी मुंबई एयरपोर्ट से देवघर एयरपोर्ट और फिर उनके घर तक सुबह पहुंच जाएगी। अगले दिन फिर से आया फोन राजेश ने बताया कि अगले दिन नौ फरवरी की सुबह छह बजे फिर फोन आया और उससे कहा गया कि आयकर विभाग ने देवघर एयरपोर्ट पर सारे रुपये जब्त कर लिए हैं। आप 10 हजार रुपये जल्द भेजें, नहीं तो पार्सल मुंबई लौट जाएगा। इसके बाद उसने गहने- बर्तन गिरवी रख 9600 रुपये भेज दिए। रुपये मिलने के बाद उसके पास फिर फोन आया, जिसमें कहा गया कि उसने रुपये भेजने में देर कर दी है, इसलिए विलंब शुल्क के रूप में 11 हजार रुपये जमा करना होगा। इस पर जब उसने असमर्थता जताई तो विकास कुमार वर्मा नामक एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताते हुए धमकी दी कि इतनी दूर से पार्सल मंगाकर आर्डर रद करने पर पुलिस सीधे उसके घर जाएगी और उसे नौ महीने तक जेल में रहना होगा। इतना ही नहीं रुपये के लिए दबाव बनाने को लेकर उसने पुलिस की मारपीट करते हुए का वीडियो भी भेज दिया। कहा कि अब तुम्हारा भी यही हाल होगा। राजेश ने इसके बाद जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तो उसे बताया गया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। बहरहाल, राजेश ने टोल फ्री नंबर पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- शेख के साथ भाग रही आदिवासी महिला को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा; फिर ऐसे शांत हुआ मामला कैसे झारखंड में घुस गए आतंकी! पुलिस को नहीं लगी भनक; ATS की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

CYBER CRIME FRAUD THREAT FINANCIAL LOSS INDIA

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नालंदा पुलिस ने साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, बरामद हुई करोड़ों की संपत्तिनालंदा पुलिस ने साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, बरामद हुई करोड़ों की संपत्तिबिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है।
Read more »

भारत विश्व आर्थिक मंच में शानदार प्रदर्शन, 20 लाख करोड़ के निवेश के आश्वासनभारत विश्व आर्थिक मंच में शानदार प्रदर्शन, 20 लाख करोड़ के निवेश के आश्वासनडब्ल्यूईएफ बैठक में भारत ने एक भरोसेमंद देश के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने भारत में करीब 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता दोहराई।
Read more »

चौंक गई पुलिस, 2.5 लाख लोगों को 8वीं-10वीं पास शातिरों ने ठगा, ChatGPT और Java प्रोग्रामिंग के एक्सपर्टचौंक गई पुलिस, 2.5 लाख लोगों को 8वीं-10वीं पास शातिरों ने ठगा, ChatGPT और Java प्रोग्रामिंग के एक्सपर्टजामताड़ा पुलिस ने छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 2.
Read more »

KYC अपडेट के नाम पर लखनऊ में साइबर ठगों ने लाखों की ठगी कीKYC अपडेट के नाम पर लखनऊ में साइबर ठगों ने लाखों की ठगी कीउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने KYC (Know Your Customer) अपडेट के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में लाखों रुपए की ठगी कर ली।
Read more »

नोएडा साइबर पुलिस ने 55 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को गिरफ्तार कियानोएडा साइबर पुलिस ने 55 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को गिरफ्तार कियानोएडा साइबर पुलिस ने 45 वर्षीय ठग सतीश को गिरफ्तार किया है जिसने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक व्यक्ति से 55 लाख रुपये की ठगी कर ली थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं.
Read more »

61 साल की महिला का 1.2 करोड़ रुपये का साइबर ठगी में चूना61 साल की महिला का 1.2 करोड़ रुपये का साइबर ठगी में चूनादिल्ली की एक महिला को साइबर ठगों ने एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर 1.2 करोड़ रुपये लुटाए।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:17:32