सही रास्ते पर आया चीन, पूरे जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश को माना भारत का हिस्सा

United States News News

सही रास्ते पर आया चीन, पूरे जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश को माना भारत का हिस्सा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा मानने वाले चीन ने अपने एक नक्शे में पूरे जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया है.

आमतौर पर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा मानने वाले चीन ने अपने एक नक्शे में पूरे जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया है. बीजिंग में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के दूसरे समिट में चीन नक्शा प्रदर्शित कर रहा था.

इसी में चीन ने पूरे जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया है. इस नक्शे में भारत को भी BRI का हिस्सा दिखाया गया है. बता दें कि भारत ने इस समिट का बहिष्कार किया है. इससे पहले 2017 में BRI के पहले समिट में भी भारत शामिल नहीं हुआ था. इस समिट में 37 देश शामिल हो रहे हैं. बीआरआई का मकसद राजमार्गों, रेल लाइनों, बंदरगाहों और सी-लेन के नेटवर्क के माध्यम से एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने का लक्ष्य है. तीन दिन तक चलने वाले इस समिट की शुरुआत गुरुवार को हुई. ये नक्शा चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री ने पेश किया. पूरे जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत में शामिल करना चीन का ये कदम हैरान कर देने वाला है, क्योंकि हाल ही में चीन ने ऐसे हजारों नक्शे नष्ट किए थे जिनमें अरुणाचल प्रदेश को भारत के राज्य के तौर पर दिखाया जाता रहा है. चीन के इस कदम से जानकार भी हैरान हैं. भारत-चीन मामलों के जानकार अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पूरे कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाना भारत को खुश करने के लिए चीन की चाल तो नहीं है. बता दें कि पिछले साल नवंबर में चीन के सरकारी चैनल CGTN ने पाकिस्तान के नक्शे से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को अलग दिखाया था. पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे से बाहर करने का असर चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर पर भी पड़ सकता है. भारत इस प्रोजेक्ट के पीओके से गुजरने का विरोध कर चुका है. चीन ने पीओके में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश किया है. इसे लेकर भारत अपनी नाराजगी जता चुका है. चीन की ओर से कुछ साल पहले जम्मू और कश्मीर के निवासियों को स्टैपल वीजा जारी करने के कारण भी दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए थे. इतना ही चीन ने हुर्रियत नेताओं की भी मेजबानी की थी. भारत ने इसका कड़ा विरोध किया था.चीन अपने हित साधने के लिए लगातार खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करते आया है. मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने को लेकर भी वह अड़ंगा लगाता आया है. UNSC में मसूद अजहर को बचाने वाला चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा रहता है. वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी साफ कर चुका है कि वह संकट के समय पूरी तरह अपने इस दोस्त की मदद करेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BJP को EC ने दिया झटका, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पर 48 घंटे का बैन– News18 हिंदीBJP को EC ने दिया झटका, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पर 48 घंटे का बैन– News18 हिंदीचुनाव आयोग ने हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष सतपाल सत्ती पर 48 घंटे का बैन लगा दिया है.
Read more »

HPBOSE Result 2019: जानिये कब आ रहा है हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्‍ट, पढ़ें ताजा Update– News18 हिंदीHPBOSE Result 2019: जानिये कब आ रहा है हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्‍ट, पढ़ें ताजा Update– News18 हिंदीHPBOSE 12th Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. जानिये वास्‍तव में रिजल्‍ट कब जारी होने वाला है. पढ़ें ताजा अपडेट
Read more »

उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 10 को आजीवन कारावास, विधायक कोर्ट से फ़रारउत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 10 को आजीवन कारावास, विधायक कोर्ट से फ़रारअशोक सिंह चंदेल उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा विधायक हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 साल पुराने एक गोलीकांड की सुनवाई करते हुए यह सज़ा सुनाई है. घटना में हमीरपुर के एक अन्य भाजपा नेता के परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई थी.
Read more »

लोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माना, कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगालोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माना, कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगालोकसभा चुनाव में त्रिशंकु परिणाम आने का अनुमान लगाते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ‘बहुत अच्छा’ प्रदर्शन करेगी लेकिन कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है इसलिए दिल्ली में नई सरकार के लिए चुनाव के बाद गठबंधन जरूरी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा शासन में आने में सफल नहीं होगी क्योंकि इन्हें पर्याप्त सीटें नहीं मिलेंगी और न ही इनके साथ कोई गठबंधन करने जा रहा है. कमलनाथ ने अपने आवास पर शनिवार की रात कहा, ‘‘बेशक हम बहुत अच्छा करने जा रहे हैं लेकिन हम खुद को बहुमत तक पहुंचते हुए नहीं देख रहे हैं और चुनाव के बाद गठबंधन होगा और चुनाव बाद का यह गठबंधन कई तरह का मिश्रण होगा.’
Read more »

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को पीटाउत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को पीटाउत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को पीटा LoksabhaElections2019 UP EC MCC BJP SP लोकसभाचुनाव2019 चुनावआयोग यूपी आचारसंहिता भाजपा सपा
Read more »

मध्य प्रदेश में राहुल ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपीमध्य प्रदेश में राहुल ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला। RahulGandhi INCIndia AmitShah Congress MadhyaPradesh BJP BJP4India
Read more »

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ मिली सूचना के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। EARTHQUAKE ArunachalPradesh MeteorologicalDepartment
Read more »

अरुणाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में तूफान का अंदेशाअरुणाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में तूफान का अंदेशाहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग इलाके में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में तूफान आने का अंदेशा जताया है।
Read more »

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में दहशतअरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में दहशतनई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:27:56