जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग ज़िले के एक एमबीबीएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया। यह डॉक्टर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित एक फेमस नाम के अस्पताल में नौकरी कर रहा था। डॉ.
श्रीनगर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया। उसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार वाले पोस्टर मिलने के बाद एक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब आदिल को पकड़ा तो उन्हें भी यह अंदाजा नहीं था कि यह शख्स खतरनाक आतंकवादी साजिश की प्लानिंग कर रहा है। सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने वाले आदिल की सच्चाई खुली तो हर कोई हैरान हो गया। बीते दिनों श्रीनगर में कई इलाकों पर जैश ए मोहम्मद के पोस्टर्स मिले। पुलिस ने इस पोस्टर्स लगाने वालों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो इसमें एक शख्स नजर आया। पुलिस ने उस शख्स की तलाश करनी शुरू की तो पता चला कि यह डॉक्टर आदिल है।ऐसे डॉ.
आदिल तक पहुंची पुलिसपुलिस ने डॉ. आदिल के बारे में जानकारी खंगाली तो पता चला कि वह अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आदिल अहमद है। पुलिस को अनंतनाग से पता चला कि डॉ. आदिल सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर रहा है। पुलिस ने यहां की पुलिस से संपर्क किया और अंबाला रोड स्थित निजी अस्पताल पर छापा मारकर डॉ. आदिल अहमद को हिरासत में ले लिया गया।हनीमून पर जानेवाला थाडॉ. आदिल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से श्रीनगर पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई। पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल ने सहारनपुर में ही एक दूसरी महिला डॉक्टर को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद उसने 4 अक्टूबर को उसके साथ निकाह कर लिया। वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जाने की तैयार कर रहा था कि 27 अक्टूबर की रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।350 किलो RDX, 2 AK47, भारी गोला-बारूद... फरीदाबाद में डॉक्टर के घर जम्मू-कश्मीर पुलिस का छापा, मिला आतंक का सामानछुट्टी पर गया था अनंतनाग, तब लगाए पोस्टर्सपूछताछ में डॉ. आदिल ने पुलिस को बताया कि सहारनपुर में नौकरी करने के दौरान वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर वह अपने घर अनंतनाग गया था। उसी दौरान उसने चोरी-चुपके से ये पोस्टर्स इलाके में लगाए। उसे नहीं पता था कि वह पकड़ा जाएगा। क्योंकि वह पोस्टर्स चिपकर चुपचाप सहानपुर वापस भी आ गया था। यहां उसने शादी भी कर ली।ऐसे 350 किलो आरडीएक्स बरामदडॉ. आदिल पर पुलिस ने और शिकंजा कसा तो उसने खौफनाक खुलासा किया। उसने यह कुबूल किया कि उसके पास भारी मात्रा में गोला-बारूद है। उसके बाद पुलिस उसे हरियाणा के फरीदाबाद लेकर आई। यहां एक किराए के घर में उसने 350 किलो आरडीएक्स, 2 एके 47 और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय भी डॉ. आदिल के पास से उसके अस्पताल के लॉकर से एक एके 47 बरामद की थी। अब पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है कि वह इतनी भारी संख्या में आरडीएक्स कहां से लाया और उसका क्या करने वाला था।फेमस अस्पताल में करता था नौकरीपुलिस ने बताया कि डॉ. अदील सहारनपुर से पहले दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस हॉस्पिटल में भी काम कर चुका है। इधर फेमस हॉस्पिटल के एडमिन इंचार्ज असलम जैदी ने बताया कि डॉ. आदिल की नियुक्त लगभग 6 महीने पहले हुई थी। वह बहुत शांत रहता था। सिर्फ अपने काम से काम रखता था। उन्हें इसका कतई अंदाजा नहीं था कि वह क्या कर रहा है। उन्होंने बताया कि उसके अपॉइंट करने से पहले वेरिफिकेशन किया गया था। उसका पता, मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सब वैध थे इसलिए उसे नियुक्त कर लिया गया था।
Jammu Kashmir Police Srinagar News Jammu Kashmir News Saharanpur News Faridabad News Haryana News Faridabad Rdx Found Rdx Found In Faridabad Doctor Adil Ahmed Arresting News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ram Temple Special : रामलला से लेकर जटायु तक, 350 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा, देखें ऐसा है श्र...Ayodhya Latest News : अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा, स्थापत्य कौशल और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत उदाहरण है.
Read more »
गाजियाबाद में नई टाउनशिप: 350 हेक्टेयर पर बसेगा हरनंदीपुरमगाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हरनंदीपुरम नामक नई टाउनशिप बनेगी। पहले चरण में 350 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बसाई जाएगी, जिसमें लगभग पाँच गाँव शामिल होंगे। किसानों की मदद के लिए जीडीए हेल्पलाइन शुरू करेगा। किसानों की सहमति से सर्किल रेट से चार गुना अधिक दर पर जमीन खरीदी...
Read more »
KING में वर्ल्ड लेवल के होंगे 6 एक्शन सीक्वेंस, SRK पर लगा 350 करोड़ का दांव, हॉलीवुड के टक्कर की होगी फिल्...सुपस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में एक बन गई है, जिसका बजट लगभग 350 करोड़ रुपये तय किया गया है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में 6 ग्लोबल लेवल के एक्शन सीक्वेंस होंगे.
Read more »
350 किलो RDX,2 AK47, गोला-बारूद... फरीदाबाद में डॉक्टर के घर छापा, मिला आतंक का सामान, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारा था छापाभारत में आतंकी वारदात को अंजाम बड़ी घटना की साजिश को नाकाम किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में छापा मारा। यहां से कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील की निशानदेही पर भारी आतंक का समान बरामद हुआ है। पुलिस ने 300 किलो RDX, एके-47 राइफल और 84 कारतूस बरामद...
Read more »
धुआंधार एक्शन से भरपूर हैं ये 8 एक्शन फिल्में, तीसरी ने किया 350 Cr से ज्यादा का बिजनेस, 5वीं फिल्म कहलाई क...भारतीय सिनेमा ने हमेशा अपनी अलग कहानियों के लिए दुनियाभर में पहचान बनाई है. इनमें युद्ध आधारित फिल्में खास महत्व रखती हैं, क्योंकि ये न केवल देशभक्ति और साहस की झलक पेश करती हैं, बल्कि दर्शकों को इतिहास और वीरता की कहानियों से भी रूबरू कराती हैं.
Read more »
350 किलो RDX, AK-47 और गोला-बारूद... जम्मू-कश्मीर पुलिस की फरीदाबाद में छापामारी; बड़ी साजिश नाकामजम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद राथर के खुलासे पर फ़रीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया। डॉक्टर के कश्मीर स्थित लॉकर से भी हथियार मिले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉक्टर के आतंकी संगठनों से संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही...
Read more »
