सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में भाग नहीं लेंगी सोमी अली, बोलीं यह अफवाह है
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में भाग नहीं लेंगी सोमी अली, बोलीं यह अफवाह हैमुंबई, 25 अगस्त । टीवी पर सबसे अधिक दिनों तक चलने वाले चर्चित शो बिग बॉस 18 में पूर्व अभिनेत्री सोमी अली भाग नहीं लेंगी। उन्होंने शो में शामिल होने वाले सवाल पर कहा कि यह सिर्फ अफवाह है और शो की रेटिंग बढ़ाने की एक रणनीति है। दरअसल, मीडिया रिर्पोट्स में कहा जा रहा है कि पूर्व अभिनेत्री- मॉडल सोमी अली इस सीजन बिग बॉस में बतौर प्रतिभागी शामिल होंगी। निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस को एक दशक से हिन्दी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते आए हैं। सोमी अली ने उन अफवाहों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया है कि शो के मेकर्स ने सोमी अली से संपर्क किया। सोमी ने कहा कि मैं बिग बॉस शो का हिस्सा नहीं बन सकती हूं, क्योंकि इसकी शूटिंग अवधि बहुत लंबी है। मैं शो के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ यह कहती हूं कि मैंने इसका एक भी एपिसोड नहीं देखा है। हां मैंने सुना है कि यह स्क्रिप्टेड है और मैं इसमें प्रतिभागी बनने जा रही थी, जिसके बारे में मैंने शो के किसी भी शख्स से कभी भी बात नहीं की। मुझे प्रतियोगी के रूप में बुलाया जाता है तब भी मैं नहीं जाऊंगी। सच कहूं तो यह सब चीजें रेटिंग बढ़ाने की रणनीति है, जो नेटवर्क अक्सर करते हैं।बता दें कि सलमान खान और सोमी अली एक दूसरे को एक जमाने में डेट कर चुके हैं। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता करीब 6 साल तक चला। हालांकि, सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। सोमी अली ने अपने छोटे से हिन्दी फिल्मी करियर में करीब 10 फिल्मों में अभिनय किया। खास बात यह रही कि सभी फिल्मों में उन्हें लीड रोल के तौर पर साइन किया गया था। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अरमान से तलाक नहीं लेंगी पायल, बिग बॉस में जाने का पछतावा, बोलीं- बच्चों को बद्दुआ...सबसे ज्यादा मीडिया के निशाने पर कृतिका और अरमान मलिक रहे. कई दफा अरमान को अपने स्टेटमेंट के लिए माफी भी मांगनी पड़ी.
Read more »
कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है 'बिग बॉस' : रणवीर शौरीकमजोर दिल वालों के लिए नहीं है 'बिग बॉस' : रणवीर शौरी
Read more »
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में नहीं जाना चाहते अर्जुन बिजलानीसलमान खान के शो 'बिग बॉस' में नहीं जाना चाहते अर्जुन बिजलानी
Read more »
रोहित शेट्टी ने किया एक्सपोज, गुस्से में चिल्लाए शालीन, बोले- TV पर मेरा मजाक...शालीन भनोट और निमृत कौर आहलूवालिया दोनों बिग ब़ॉस 16 में साथ थे. उनकी सलमान खान के शो में कई दफा लड़ाइयां हुई थीं.
Read more »
निक्की तम्बोली की पीठ पीछे दोस्त ने ही कर दी चुगली, बिग बॉस होस्ट ने खोला काला-चिट्ठा तो कंटेस्टेंट हुई बेहोशबिग बॉस 14 फेम निक्की तम्बोली की चर्चा जितनी हिंदी शो में हुई उतनी ही मराठी बिग बॉस सीजन 5 में सुनने को मिल रही है.
Read more »
Bigg Boss 18: कुंडली भाग्य फेम इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री, बिग बॉस के घर में मचाएंगी गदरमनोरंजन: बिग बॉस 18 के मेकर्स ने मशहूर हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है और टीवी शो कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ रहा है.
Read more »
