सर्दियों में रहती है अपच की समस्या, इस मसाले से गैस की समस्या होगी दूर!

Cumin News

सर्दियों में रहती है अपच की समस्या, इस मसाले से गैस की समस्या होगी दूर!
जीराHealth Benefits Of Cuminजीरे के फायदे
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

जीरा ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जीरा का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, आइए जानते हैं जीरा का सेवन करने के फायदे.

भारतीय रसोईघर में ऐसे कई मसाले मिल जाएंगे. इन्हीं में से एक मसाले का नाम है जीरा . आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर जीरे को सेहत का अनमोल साथी बताया जाता है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि रसोईघर में रखा जीरा न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

सदियों से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है. जीरा के पोषक तत्व जीरा में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसमें एक-दो नहीं बल्कि कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. जीरा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह पेट की गैस, अपच, भूख न लगना और कब्ज की समस्या को दूर कर राहत देता है. पाचन तंत्र जीरा पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. जीरा मेटाबॉलिज्म तेज करता है और फैट कम करने में सहायक है. यह खांसी-जुकाम में भी राहत देता है. भुना जीरा और गुड़ मिलाकर खाने से गला साफ होता है और खांसी में आराम मिलता है. पीरियड्स के दर्द से राहत जीरा महिलाओं के लिए भी खास महत्व रखता है. पीरियड्स में होने वाले दर्द और अनियमितता में जीरे का पानी बहुत फायदेमंद है. जीरा चबाने से सांस की बदबू खत्म होती है और दांत मजबूत रहते हैं. यह एनीमिया की समस्या दूर करने में भी कारगर है. आयरन की अधिक मात्रा होने से खून की कमी दूर होती है. पानी के साथ करें सेवन भारत में हर घर की रसोई में मौजूद छोटा सा मसाला जीरा असल में एक पूरा दवा घर है. रोजाना एक चम्मच भुना जीरा या जीरा पानी पीने से कई छोटी-बड़ी समस्याएं दूर रहती हैं. हालांकि, सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर लेनी चाहिए. इनपुट-आईएएनएस Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की मीटिंग में क्यों रखा गया हेलिकोनिया का पौधा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

जीरा Health Benefits Of Cumin जीरे के फायदे Cumin For Digestion पाचन के लिए जीरा Cumin For Gas Relief गैस से राहत के लिए जीरा

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 22:17:35