सर्दियों में अमरूद एक सस्ता और गुणकारी फल है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और त्वचा की झुर्रियों को कम करता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. महेश जंगम अमरूद के फायदों पर प्रकाश डालते हैं, जिनमें पेट के रोगों का इलाज और शरीर में आयरन और विटामिन सी की पूर्ति शामिल है। हालांकि, सर्दी-जुकाम के मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
इसके फायदे कई महंगे फलों से भी जबरदस्त है. सर्दियों के मौसम में पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखने का यह फल पाचन का रामबाण इलाज है और त्वचा की झुरियों को तो इस फल का सही समय पर नियमित सेवन एकदम समाप्त कर देता है.
सबसे खास बात यह है कि सर्दियों के मौसम में यह फल आपको सस्ते दामों में आसानी से उपलब्ध भी हो सकता हैं. अमरूद नाम का यह साधारण – सा फल इन दिनों फल मंडियों में अपनी अच्छी आवक के साथ धमाल मचा रहा है. आईए जानते हैं एक्सपर्ट से सर्दियों के इस खास फल के गुणकारी फायदे. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ महेश जंगम बताते हैं कि अमरूद पाचन तंत्र पर बहुत ही अच्छा काम करता है. इससे व्यक्ति के दीपन पाचन अच्छे होते हैं. पेट रोगों के लिए तो अमरूद एक रामबाण औषधि है. डॉ जंगम के मुताबिक, काले नमक के साथ इसका सेवन करने से हमेशा पेट साफ रहता है और बॉडी का फैट भी नहीं बढ़ता है. त्वचा की झुरियों को तो अमरुद नाम का यह फल खत्म कर देता है. आयरन और विटामिन सी सहित यह कई मिनरल्स से भरपूर होता है. अर्श भुकंदर के रोगियों के लिए तो अमरूद पेट साफ करने के लिए एक बहुत ही अच्छा उपाय है. इसकी तासीर ठंडी होती है. इसलिए सर्दी जुकाम के मरीजों को इसके उपयोग से खासतौर से बचना चाहिए. सर्दियों में अमरूद के सेवन का सही समय दोपहर का रहता है. क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. दोपहर में धूप के साथ इस फल का सेवन बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता हैं. बीज के साथ खाए जाने वाले इस फल में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है. साथ ही अमरूद पेट के फैट को भी कम करता हैं अमरूद का सबसे बड़ा औषधीय गुण प्यास को शांत करना है. एक अमरूद का सेवन कैसे भी भीषण प्यास को एक बार तो शांत कर देता है. विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माँ को अमरूद के ज्यादा प्रयोग से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें ज्यादा फाइबर होने की वजह से महिलाओं को डायरिया होने की संभावना रहती है.
अमरूद सर्दियाँ पाचन त्वचा स्वास्थ्य लाभ
