सर्दी शुरू होते ही रसोई में लौटा स्वाद! गोभी-गाजर का अचार बना हर घर की पसंद, सरसों तेल की खुशबू से महका माह...

Bhilwara News News

सर्दी शुरू होते ही रसोई में लौटा स्वाद! गोभी-गाजर का अचार बना हर घर की पसंद, सरसों तेल की खुशबू से महका माह...
Food And RecipeLocal 18Cabbage-Carrot Pickle
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Bhilwara News Hindi : सर्दियां शुरू होते ही रसोईघरों में खुशबू फैल जाती है गोभी-गाजर के अचार की. इस मौसम में बना ये पारंपरिक अचार स्वाद, सेहत और बचपन की यादों का संगम बन जाता है. मसालों की खुशबू, सरसों के तेल का तड़का और धूप की तपिश मिलकर ऐसा जायका तैयार करते हैं कि हर थाली में इसका जादू छा जाता है.

भीलवाड़ा – जैसे-जैसे सर्दियां दस्तक देती हैं, घर-घर में अचार और मुरब्बों की खुशबू फैलने लगती है. खासतौर पर गोभी और गाजर का अचार इस मौसम की सबसे लोकप्रिय डिश मानी जाती है. इसे बनाना न तो मुश्किल है और न ही ज़्यादा समय लेने वाला है.

ठंडी रुत में इस अचार का स्वाद पराठों और दाल-चावल के साथ लोगों को खूब भाता है. सबसे खास बात यह है कि यह आचार पूरे सीजन खराब नहीं होता है और उसके फायदे भी बहुत सारे हैं. सर्दियों में जब बाजार में ताजी सब्ज़ियों की भरमार होती है, तब घर पर नया-नया कुछ बनाने का मजा ही अलग होता है. गोभी और गाजर का अचार इन मौसमी सब्ज़ियों से बनने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है, जो स्वाद के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह जल्दी बन जाता है और ज़्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. अचार बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो गाजर और आधा किलो गोभी को धोकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. इन्हें हल्दी और नमक वाले पानी में कुछ देर उबालने के बाद कपड़े पर सुखा लिया जाता है. इसी के साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भी काटकर धूप में या पंखे के नीचे थोड़ी देर सुखाया जाता है. अब आता है असली स्वाद देने वाला हिस्सा मसालों का मिश्रण. इसके लिए भुनी हुई सौंफ, राई, मेथी दाना, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, काला नमक और सरसों के तेल को मिलाकर मसाला तैयार किया जाता है. जब गोभी और गाजर सूख जाएं, तो इस मसाले को उनमें अच्छे से मिलाकर दो घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है ताकि सब्जियां मसाले में अच्छे से घुल जाएं. करीब दो घंटे बाद यह अचार पानी छोड़ने लगता है और मसाले का रंग सब्जियों में उतर आता है. यही समय होता है जब अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है. ध्यान रखने वाली बात है कि इसमें नमक कम नहीं होना चाहिए, वरना अचार खराब हो सकता है. पर्याप्त तेल और धूप इस अचार को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखते हैं. भीलवाड़ा में सर्दी के इस मौसम में लोग ऐसे घरलू अचारों का स्वाद बड़े चाव से लेते हैं. चाहे सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का खाना, गोभी और गाजर का अचार हर थाली में स्वाद का तड़का लगा देता है. यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को सर्दी में गर्मी भी प्रदान करता है. आसान रेसिपी और घरेलू मसालों से तैयार यह अचार आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही सर्दियों की यादों में अपनी खुशबू छोड़ जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Food And Recipe Local 18 Cabbage-Carrot Pickle Rajasthan News भीलवाड़ा समाचार भोजन और रेसिपी लोकल 18 गोभी-गाजर का अचार राजस्थान समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कश्मीर: नदी से ‘अतिक्रमण’ हटाने के नाम पर बीते पांच सालों में क़रीब छह लाख पेड़ काटे गएकश्मीर: नदी से ‘अतिक्रमण’ हटाने के नाम पर बीते पांच सालों में क़रीब छह लाख पेड़ काटे गएHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

अमित शाह कॉरपोरेट को जल, जंगल, ज़मीन का फायदा पहुंचाने के लिए बार-बार छत्तीसगढ़ जाते हैं: खरगेअमित शाह कॉरपोरेट को जल, जंगल, ज़मीन का फायदा पहुंचाने के लिए बार-बार छत्तीसगढ़ जाते हैं: खरगेHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

नासिर-जुनैद हत्याकांड के एक कथित आरोपी ने ख़ुदकुशी की, बजरंग दल को ठहराया ज़िम्मेदारनासिर-जुनैद हत्याकांड के एक कथित आरोपी ने ख़ुदकुशी की, बजरंग दल को ठहराया ज़िम्मेदारHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

लड़कियों की शिक्षा में योगदान के लिए ‘एजुकेट गर्ल्स’ को 2025 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया जाएगालड़कियों की शिक्षा में योगदान के लिए ‘एजुकेट गर्ल्स’ को 2025 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया जाएगाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

वर्ष 2023 में अनुसूचित जनजातियों के ख़िलाफ़ और साइबर अपराध बढ़े: एनसीआरबीवर्ष 2023 में अनुसूचित जनजातियों के ख़िलाफ़ और साइबर अपराध बढ़े: एनसीआरबीHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

तालिबान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा के क्या मायने हैं?तालिबान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा के क्या मायने हैं?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:19:32