सरसों के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल! पपड़ी बन उपट रही त्वचा से मिलेगा छुटकारा, डॉ. उपासना का देसी जुगाड़

Home Remedies For Dry Skin News

सरसों के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल! पपड़ी बन उपट रही त्वचा से मिलेगा छुटकारा, डॉ. उपासना का देसी जुगाड़
ड्राई स्किन के लिए घरेलू नुस्खेचेहरे पर सरसों तेल लगाने के फायदेसरसों के तेल से क्या होता है
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 20 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

सर्दियों के मौसम में त्वचा में खुश्की की समस्या बहुत आम होती है। ऐसे में लोगों को बार-बार मॉइस्चराइजर या लोशन का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आइए जान लेते हैं कि इस समस्या से किस तरह बचा जा सकता...

सर्दियों में त्वचा से जुड़ी समस्याओं में सबसे आम ड्राई स्किन होती है। ये एक ऐसी समस्या है, जो महिलाओं और पुरुष दोनों को ही परेशान करती है। ड्राई स्किन की समस्या महज चेहरे तक सीमित नहीं होते हैं। ये हाथ-पैर कहीं भी हो सकती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में अपने बैग में पेट्रोलियम जेली, लोशन और मॉइस्चराइजर जैसी चीजें रखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इन चीजों को बैग में बस रखना ही नहीं होता है, घंटे या 2 घंटे में इन्हें बार-बार लगाना भी पड़ता है। अगर आप इस समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो क्या कर सकते हैं?घरेलू नुस्खे आएंगे काम जी हां, अगर आप त्वचा को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं और बार-बार लोशन या मॉइस्चराइजर लगाने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आप कुछ बहुत ही आसान से घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि आप इन नुस्खों पर भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि हम इन्हें अपनी तरफ से नहीं बता रहे हैं। इन नुस्खों के बारे में जानकारी डॉक्टर उपासना वोहरा ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। उन्होंने एक नहीं, बल्कि 3 नुस्खे बताए हैं। इनकी मदद से आप त्वचा को हाइड्रेट रख सकते हैं। घर पर रखी चीजों का होगा इस्तेमाल अब घरेलू नुस्खे सुनकर लोगों के मन में सबसे पहली बात यही आती है कि इनमें कई सारी चीजों का इस्तेमाल होता है। अब हम तो बता भी एक साथ 3 नुस्खे रहे हैं, तो इनमें ना जाने किन-किन चीजों का इस्तेमाल हो जाएगा। मगर आपको ये सब सोचने की कोई जरूरत नहीं है। हम यहां आपको जिन नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, उनमें महज 2 पहले से ही घर में उपलब्ध चीजों का इस्तेमाल होगा। जैसे कि देसी घी और सरसों का तेल। आपको बस इन दोनों चीजों का सही तरह इस्तेमाल करना आना चाहिए। आइए इस बारे में हम आपको विस्तार से बता देते हैं। देसी घी कैसे करें इस्तेमाल? देसी घी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, डी और ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को रिपेयर करने का काम करते हैं। इसके लिए आपको देसी घी की कुछ बूंदों को अपने हाथों पर लेना है और दोनों हथेलियों को अच्छे से रगड़ने के बाद अपने चेहरे पर लगा लेना है। इससे चेहरे का रूखापन दूर होता है और त्वचा को मॉइस्चर मिलता है। सरसों के तेल को नाक में डालें डॉक्टर उपासना के इस नुस्खे में आपको सरसों के तेल को रोजाना रात में सोने से पहले अपनी नाक में सरसों के तेल की कुछ बूंदों को डालना है। वीडियो के मुताबिक, नाक में तेल डालने से सिर को फायदा होता है और सिर हमारे पूरे शरीर को सिग्नल देने का काम करता है। ऐसे में सेहत और त्वचा दोनों को फायदा होता है। ड्राई स्किन के लिए घरेलू नुस्खे ​ View this post on Instagram A post shared by Dr.

Upasana Vohra ​नाभि में डालें सरसों का तेल आप रोजाना या हफ्ते में 2 से 3 बार रात में सोने से पहले अपनी नाभि में सरसों के तेल को डाल सकते हैं। इससे त्वचा के साथ-साथ सेहत को भी फायदे होते हैं। बता दें कि सरसों के तेल से त्वचा को पोषण मिलता है, रूखापन कम होता है और चेहरे की चमक बढ़ती है। सरसों के तेल में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने का काम करते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ड्राई स्किन के लिए घरेलू नुस्खे चेहरे पर सरसों तेल लगाने के फायदे सरसों के तेल से क्या होता है देसी घी का कैसे करें इस्तेमाल नाक में तेल डालने से क्या होता है Nabhi Me Tel Dalne Ke Fayde How To Get Smooth Skin How To Use Mustard Oil For Skin

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 21:34:00