Sarfaraz Khan Selection Controversy: साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में सरफराज खान को नहीं चुने जाने बाद बवाल मच गया है.
Sarfaraz Khan Selection Controversy: साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में सरफराज खान को नहीं चुने जाने बाद बवाल मच गया है. राजनीति गलियारों में इसकी चर्चा होने लगी है और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बाद कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर सवाल उठाए हैं.
यहां तक कि उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी घसीट लिया है. शमा ने गंभीर पर धार्मिक पूर्वाग्रह का आरोप लगाया है. शमा मोहम्मद का गंभीर पर निशाना शमा मोहम्मद ने एक्स पर सवाल किया कि क्या सरफराज को उनके उपनाम के कारण नहीं चुना जा रहा है. कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी बेंगलुरु में साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में होने वाली सीरीज के लिए सरफराज को इंडिया ए टीम में नहीं चुने जाने के बाद आई. शमा मोहम्मद ने गंभीर के भारतीय जनता पार्टी में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा, क्या सरफराज खान को उनके उपनाम के कारण नहीं चुना गया है. बस पूछ रही हूं. हम जानते हैं कि गौतम गंभीर इस मामले पर कहां खड़े हैं. ओवैसी ने उठाए थे सवाल सरफराज ने 56 फर्स्ट क्लास मैचों में प्रति पारी 65.19 के औसत के साथ इस फॉर्मेट के सबसे निरंतर बल्लेबाजों में से एक हैं. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने और पिछले साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सरफराज ने इस साल की शुरुआत में अपनी फिटनेस को ज्यादा बेहतर किया. उन्होंने लगभग 17 किलोग्राम वजन कम किया था. इसके बावजूद उनका सेलेक्शन नहीं हुआ तो ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई थी. उन्होंने एक्स पर लिखा था, सरफराज खान को इंडिया ए के लिए भी क्यों नहीं चुना गया? ये भी पढ़ें: 44 शतक, 139 अर्धशतक और 22211 रन... वर्ल्ड क्रिकेट का अमर रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर-रिकी पोंटिंग से भी नहीं टूटा पहले भी विवादों में रहीं शमा यह पहली बार नहीं है जब शमा मोहम्मद ने क्रिकेट पर अपने विचारों से विवाद खड़ा किया है. इससे पहले इस साल कांग्रेस नेता को रोहित शर्मा पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था. तब उन्होंने उन्हें एक खिलाड़ी के लिए मोटा और भारत के इतिहास में सबसे कम प्रभावशाली कप्तान कहा था. बाद में उन्होंने सफाई दी थी. ये भी पढ़ें: 39 साल और 814 मैच... क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज-बांग्लादेश मैच में रोमांच की सारी हदें पार इसे राजनीतिक बनाने की जरूरत नहीं इस बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रज़ा ने आलोचकों पर बरसते हुए भारतीय क्रिकेट में चयन के फैसलों को राजनीतिक न बनाने का आग्रह किया. उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, इसे राजनीतिक बनाने की जरूरत नहीं है. इन तथाकथित मुस्लिम नेताओं द्वारा क्रिकेटरों के भविष्य के साथ खेला जा रहा है. शमी खेलते हैं, सिराज खेलते हैं. यह अनुचित है.
Sarfaraz Khan Selection BCCI Controversy Congress Shama Mohamed Asaduddin Owaisi Gautam Gambhir सरफराज खान सरफराज खान सेलेक्शन बीसीसीआई कंट्रोवर्सी कांग्रेस शमा मोहम्मद गौतम गंभीर असदुद्दीन ओवैसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ವರ್ಷಗಳ ಬಳಿಕ ಮೈದಾನಕ್ಕಿಳಿಯಲಿದ್ದಾನೆ ಈ ಸ್ಟಾರ್ ಬ್ಯಾಟರ್!! ಬೊಜ್ಜು ಹೆಚ್ಚಾಗಿದೆ ಅಂತಲೇ ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾದಿಂದ ಹೊರಬಿದ್ದಿದ್ದ ಈತSarfaraz Khan: ಭಾರತ ಮತ್ತು ವೆಸ್ಟ್ ಇಂಡೀಸ್ ನಡುವಿನ ಎರಡು ಪಂದ್ಯಗಳ ಟೆಸ್ಟ್ ಸರಣಿ ಅಕ್ಟೋಬರ್ 2 ರಂದು ಆರಂಭವಾಗಲಿದೆ. ಸರಣಿಯ ಮೊದಲ ಪಂದ್ಯ ಅಹಮದಾಬಾದ್ನ ನರೇಂದ್ರ ಮೋದಿ ಕ್ರಿಕೆಟ್ ಕ್ರೀಡಾಂಗಣದಲ್ಲಿ ನಡೆಯಲಿದೆ.
Read more »
Success Story: रोज 8 घंटे 200 से 400 ईंटें ढोईं, फिर यूट्यूब से पढ़ाई, मिसाल है मजदूर से डॉक्टर बनने की कहानीNEET Sarfaraz Success Story:
Read more »
ಮದುವೆ ದಿನವೇ ಪತ್ನಿಗೆ ಬುರ್ಖಾ ಧರಿಸಿ, ಹೆಸರು ಬದಲಿಸುವಂತೆ ಒತ್ತಾಯಿಸಿದ ಸ್ಟಾರ್ ನಟ! ಪ್ರೀತಿಗೆ ಧರ್ಮ ಅಡ್ಡಿಬರಲ್ಲ ಅನ್ನೋದು ಪಕ್ಕಾ ಸುಳ್ಳು..shah rukh khan Gauri Khan Marriage: ತಮ್ಮ ಪತ್ನಿಯನ್ನು ಮದುವೆಯ ದಿನ ಧರ್ಮ ಬದಲಾಯಿಸಿಕೊಳ್ಳುವಂತೆ ಒತ್ತಾಯ ಮಾಡಿದ್ದರು...
Read more »
Sarfaraz Khan Selection: सरफराज खान के साथ फिर हुआ अन्याय, टूट गया इस भारतीय खिलाड़ी का दिल, इंडिया ए टीम स...साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान हो चुका है. ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी मिली है. वहीं सरफराज खान को इस टीम में मौका नहीं मिला है.
Read more »
Sarfaraz Khan के साथ हुआ धोखा! होम टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने को कहा गया था, लेकिन सेलेक्टर्स ने नहीं दिया कोई भावSarfaraz Khan: शानदार घरेलू रिकॉर्ड के बावजूद सरफराज खान को लगातार भारतीय टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है। हाल ही में उन्हें इंडिया-ए टीम और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर रखा गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट समय पर पास न करने के कारण बाहर किया गया, जबकि उन्होंने बाद में इसे पास कर लिया था। फैंस इस फैसले से...
Read more »
Sarfaraz Khan: किस तरह भारतीय टीम के संयोजन में बने रह सकते हैं सरफराज खान? इस नंबर पर खेलें तो बन सकती है बातभारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। सरफराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं चुना
Read more »
