India LPG cylinder booking surge post-Iran war. Follow latest updates.
रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थेसरकार की तरफ से पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारत सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है लेकिन LPG चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार ने बताया कि ईरान जंग के कारण देश में गैस बुकिंग की संख्या में लगभग 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है। सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि जंग से पहले हर रोज औसतन 55.
7 लाख सिलेंडरों की बुकिंग होती थी। अभी एक दिन में लगभग 75.7 लाख गैस बुकिंग हो रही है। सरकार ने कहा कि जंग के माहौल के बीच LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यह लोगों के बीच घबराहट के कारण हो रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- LPG चिंता का विषय है लेकिन हमारे 25,000 डिस्ट्रीब्यूटर्स में से किसी पर भी गैस खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। LPG की पैनिक बुकिंग करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि किसी भी LPG डीलर पर गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है। सरकार ने कहा कि 9 मार्च 2026 को जारी नेचुरल गैस ऑर्डर के तहत कई सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है। उसी आदेश के अनुसार घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति बिना किसी कटौती के सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- मौजूदा स्थिति में लोगों को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा बड़े शहरों और केंद्रों में व्यावसायिक उपभोक्ता जो फिलहाल LPG सप्लाई पर निर्भरता के कारण कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, भारत सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार के मुताबिक, भारत के पास कच्चे तेल के लिए 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। सभी रिफाइनरियां इस समय 100% या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और इसके अलावा सप्लाई लगातार जारी है।कॉमर्शियल सिलेंडर ₹4 हजार में बिक रहा; सरकार ने PNG कनेक्शन लेने की सलाह दीHR नंबर स्कॉर्पियो में बैठा था जोड़ा, नोट उड़ाने वाले PB नंबर की जीप में थेविपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दियाCJI बोले– कानून बनाया तो महिलाओं को कोई काम नहीं देगा, उनका करियर खत्म हो जाएगा'दम घुट रहा था...जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे'आगरा में सुबह धूप के साथ हल्की ठंडकमार्च में ही तपा छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में 40 डिग्री पारा3 जिलों में बर्फबारी, 5 में बारिश की संभावनाहरियाणा में कल से बारिश-आंधी की संभावना
India Gas Crisis Iran War Impact Gas Cylinder Central Government LPG Price Oil Prices Fuel Shortage
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों...India induction cooktop demand skyrockets amidst LPG crisis. Follow latest updates on e-commerce stockouts.
Read more »
लखनऊ में काफी गहराता जा रहा LPG सिलिंडर का संकट, भट्ठियों पर बनाया जा रहा पार्टियों का भोजनLPG Cylinder Crisis: वैवाहिक समारोह में भोजन अब कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर बनाए जा रहे हैं। कई मोहल्लों में छोटी चाय की दुकानें तो बंद होती जा रही हैं।
Read more »
कच्चे तेल से लेकर चूल्हे की नीली लौ तक, जानें कैसे बनती है आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPGईरान-इजरायल युद्ध के कारण रसोई गैस LPG की आपूर्ति पर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPG कैसे बनती है।
Read more »
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: गैस एजेंसियों पर ताला, पंप पर तेल नहीं; पत्नी ने CISF जवान गर्लफ्रेंड संग ...Punjab LPG Crisis Update: Commercial cylinder supply stopped, domestic cylinder booking online issues. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...PM Modi on LPG panic creation; hoarding and black marketing to face strict action. Follow Latest Updates.
Read more »
गाजियाबाद में गैस संकट के बीच कालाबाजारी, 4000 में बिक रहा कमर्शियल सिलिंडर, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारेंGhaziabad LPG Shortage: गाजियाबाद में रसोई गैस की सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं।
Read more »
